सेक्स रैकेट का अड्डा बना स्पा सेंटर... छापेमार कार्रवाई में एक और भंडाफोड़

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Spa center became hub sex racket Another bust raid
Spa center became hub sex racket Another bust raid

दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित 'द ग्रीन डे स्पा' में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की छापेमारी में स्पा संचालिका समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। जहां पुलिस ने दबिश देकर स्पा संचालिका समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी स्पा सेंटर का मालिक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला सुपेला थाना इलाके के नेहरू नगर का है।

‘द ग्रीन डे स्पा’ में पुलिस की छापेमार कार्रवाई


पुलिस के मुताबिक, सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को ‘द ग्रीन डे स्पा’ में छापेमारी की। अंदर अनैतिक गतिविधियां चल रही थी। आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। पूछताछ में टेली कॉलर जैनम खातून और योगिता गंधर्व ने स्वीकार किया कि, वे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें प्रलोभन देकर बुलाती थीं। जिसके लिए 4 मोबाइल का इस्तेमाल करते थे।

स्पा सेंटर का गुमास्ता लाइसेंस होगा निरस्त पुलिस ने स्पा सेंटर का गुमास्ता लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा करते हुए प्रतिवेदन नगर पालिका को भेजा गया है। साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। स्पा सेंटर का मालिक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त थे।
‘द ग्रीन डे स्पा’ में छापा, अनैतिक काम का खुलासा- पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा की आड़ में देह व्यापार चल रहा है, जिसके बाद शुक्रवार को छापेमारी की गई।

टेली कॉलर्स करते थे ग्राहकों से संपर्क- गिरफ्तार जैनम खातून और योगिता गंधर्व ने कबूला कि वे फोन कॉल्स से ग्राहक बुलाती थीं।

मुख्य आरोपी फरार, तलाश जारी- स्पा सेंटर का मालिक अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

गुमास्ता लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू- पुलिस ने स्पा सेंटर का व्यापार लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश नगर पालिका को भेजी है।

अवैध गतिविधियों पर होगी सख्त कार्रवाई- अधिकारियों ने साफ किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर अब सख्त कार्रवाई होगी।



ये आरोपी हुए गिरफ्तार

संध्या कुमारी (34), स्पा सेंटर संचालिका, निवासी सुपेला
अरविंद यादव (30) ग्राहक, निवासी सुपेला
आदित्य सिंह (29) ग्राहक, निवासी सुपेला
जैनम खातून टेली कॉलर, निवासी सुपेला
योगिता गंधर्व (23) टेली कॉलर, निवासी सुपेला

सेक्स रैकेट | छत्तीसगढ़ सेक्स रैकेट | सेक्स रैकेट पकड़ाया | सेक्स रैकेट पर रेड | स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट | स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • सेक्स रैकेट
  • छत्तीसगढ़ सेक्स रैकेट
  • सेक्स रैकेट पर रेड
  • सेक्स रैकेट पकड़ाया
  • स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट
  • स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर