सौतेला बाप ही निकला हत्यारा! सेप्टिक टैंक से मिले कंकाल का खुला राज

Harrison Masih | Published:
Share
stepfather murderer skeleton found chattisgarh the sootr
stepfather murderer skeleton found chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोयना में स्थित एक गोदाम के सेप्टिक टैंक से 17 मई 2025 को मिले रहस्यमयी नरकंकाल मामले में धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोयना में स्थित एक गोदाम के सेप्टिक टैंक से 17 मई 2025 को मिले रहस्यमयी नरकंकाल मामले में धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 6-7 साल पुराने इस मामले में मृतक का सौतेला पिता राममिलन गोड़ ही हत्यारा निकला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में दुर्घटना पीड़ितों को अब मिलेगा मुफ्त उपचार

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस को ग्राम भोयना में आशीष बरड़िया के गोदाम के सूखे सेप्टिक टैंक से नरकंकाल मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने जब जांच शुरू की, तो घटनास्थल से कई सुराग बरामद किए गए जिनमें नीला-सफेद डाट पेन, सीरिंज, प्लास्टिक बटन, अंडरवियर की रबर पट्टी (जिसमें "D-LUX" लिखा था), और सीमेंट पोल शामिल थे। एक पोल में हरा नायलोन रस्सी और साइकिल ट्यूब बंधा हुआ मिला।

जांच में आया आरोपी सामने

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा के मार्गदर्शन में जब टीम ने सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर राममिलन गोड़ से पूछताछ की, तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

ये खबर भी पढ़ें... एम्बुलेंस और ट्रक की भीषण टक्कर में ड्राइवर की मौत, 6 घायल

झगड़े से हत्या तक की कहानी

आरोपी राममिलन ने बताया कि लगभग 6 साल पहले क्वांर नवरात्रि के समय रात को घर पर उसका सौतेला बेटा नंदू सोनी (23 वर्ष) आया और खाने को लेकर बहस होने लगी। गुस्से में आकर राममिलन ने नंदू का सिर दीवार में पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने सुबह 4 बजे शव को घसीटते हुए पास के गोदाम के सेप्टिक टैंक तक पहुंचाया। वहां नायलोन रस्सी और साइकिल ट्यूब से शव को सीमेंट पोल में बांधकर टैंक में फेंक दिया ताकि किसी को शक न हो।

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी ट्रेडिंग ने लूटा कारोबार, करोड़पति हो गया कंगाल!

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के इकबालिया बयान से वर्षों पुरानी यह गुत्थी सुलझ गई है।

यह मामला इस बात का प्रमाण है कि कोई भी अपराध समय के साथ छिप नहीं सकता। धमतरी पुलिस की सतर्कता और वैज्ञानिक तरीके से की गई जांच ने एक पुरानी हत्या की सच्चाई को उजागर कर न्याय दिलाया।'

ये खबर भी पढ़ें... शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो... 3 साल के मासूम को टंगिया से काट डाला

murderer | father killed son | father killed step-son | skeleton | dhamtari | chattisgarh | हत्यारा गिरफ्तार | सेप्टिक टैंक में लाश | युवक का कंकाल मिला

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • father killed son
  • father killed step-son
  • धमतरी
  • हत्यारा गिरफ्तार
  • dhamtari
  • कंकाल
  • हत्यारा
  • murderer
  • skeleton
  • chattisgarh
  • सेप्टिक टैंक
  • युवक का कंकाल मिला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर