छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर सख्ती, 142 को शोकॉज नोटिस, ऑनलाइन काम ठप करने पर होगी कार्रवाई
Krishna Kumar Sikander | Aug 22, 2025, 12:45 IST
Strictness on Patwaris in Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में, राजस्व कार्यों में लापरवाही और हड़ताल के कारण ऑनलाइन कामकाज ठप करने वाले 142 पटवारियों को प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही और ऑनलाइन कामकाज ठप करने वाले 142 पटवारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) ने इन पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
यह कार्रवाई 16 अगस्त 2025 से शुरू हुई हड़ताल के बाद राजस्व कार्यों के प्रभावित होने और आम जनता को हो रही असुविधा के मद्देनजर की गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... पटवारी से आरआई परीक्षा में फर्जीवाड़ा, डेढ़ साल से चार विभागों में सिर्फ चिट्ठी पर चिट्ठी का खेल
जांजगीर-चांपा जिले में 16 अगस्त से पटवारियों ने ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू कर दिया, जिसके चलते राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण कार्य जैसे नामांतरण, खसरा-नक्शा अपडेट, और डिजिटल क्रॉप सर्वे जैसे कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं।
इस हड़ताल के कारण आम जनता को आय-जाति प्रमाण पत्र, भूमि अभिलेख, और अन्य राजस्व सेवाओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण पत्र न मिलने से शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, पटवारियों का यह रवैया छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(2) का उल्लंघन है।
जो सरकारी कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की अपेक्षा करता है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जांजगीर तहसील के 40, चांपा तहसील के 32, पामगढ़ तहसील के 28, और अकलतरा तहसील के 42 पटवारियों को नोटिस जारी किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... PM फसल बीमा योजना में पटवारी 95000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
पटवारी संघ ने हड़ताल का कारण संसाधनों की कमी और कार्यभार को बताया है। उनके अनुसार, भुइयां और भू-नक्शा जैसे सॉफ्टवेयर के जरिए ऑनलाइन अभिलेख अद्यतन करने के लिए आवश्यक संसाधन जैसे कंप्यूटर, मोबाइल इंटरनेट, और सुसज्जित कार्यालय उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा, सरकार ने पटवारियों को संसाधन भत्ता देने की घोषणा की थी, जो अब तक लागू नहीं हुई।
छत्तीसगढ़ पटवारी संघ की 27 जुलाई को मनेन्द्रगढ़ में हुई प्रांतीय बैठक में इन मांगों को लेकर हड़ताल का फैसला लिया गया था। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि संसाधनों की कमी का हवाला देकर शासकीय कार्यों को ठप करना उचित नहीं है। यह आम जनता के हितों के खिलाफ है और सरकारी नियमों का उल्लंघन है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में राजस्व निरीक्षकों की हड़ताल से ऑनलाइन सेवाएं ठप, जनता परेशान
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh के NHM कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर | क्या हैं इनकी मांगे ?
पटवारियों की हड़ताल से जांजगीर-चांपा जिले में राजस्व सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। भुइयां पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होने वाली सेवाएं जैसे बी-1 खसरा, नक्शा, और नामांतरण की जानकारी अब जनता को आसानी से नहीं मिल पा रही हैं।
किसानों को डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री में दिक्कतें हो रही हैं, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में बाधा आ रही है। विशेष रूप से, स्कूली बच्चों को आय और जाति प्रमाण पत्र न मिलने से उनकी पढ़ाई और स्कॉलरशिप प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
यह पहली बार नहीं है जब पटवारियों पर लापरवाही के लिए कार्रवाई की गई है। हाल ही में मुंगेली जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे और ई-गिरदावरी जैसे कार्यों में धीमी प्रगति के लिए 130 पटवारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया था। इससे पहले 2021 में रायपुर में दो पटवारियों को रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित किया गया था। ये घटनाएं दर्शाती हैं कि राजस्व विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता की समस्या गंभीर है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
जांजगीर-चांपा पटवारी | पटवारियों पर कार्रवाई | राजस्व कार्य ठप | पटवारी हड़ताल छत्तीसगढ़
यह कार्रवाई 16 अगस्त 2025 से शुरू हुई हड़ताल के बाद राजस्व कार्यों के प्रभावित होने और आम जनता को हो रही असुविधा के मद्देनजर की गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... पटवारी से आरआई परीक्षा में फर्जीवाड़ा, डेढ़ साल से चार विभागों में सिर्फ चिट्ठी पर चिट्ठी का खेल
क्यों कलमबंद हड़ताल पर हैं पटवारी?
इस हड़ताल के कारण आम जनता को आय-जाति प्रमाण पत्र, भूमि अभिलेख, और अन्य राजस्व सेवाओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण पत्र न मिलने से शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, पटवारियों का यह रवैया छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(2) का उल्लंघन है।
जो सरकारी कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की अपेक्षा करता है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जांजगीर तहसील के 40, चांपा तहसील के 32, पामगढ़ तहसील के 28, और अकलतरा तहसील के 42 पटवारियों को नोटिस जारी किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... PM फसल बीमा योजना में पटवारी 95000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
हड़ताल की वजह और मांगें
छत्तीसगढ़ पटवारी संघ की 27 जुलाई को मनेन्द्रगढ़ में हुई प्रांतीय बैठक में इन मांगों को लेकर हड़ताल का फैसला लिया गया था। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि संसाधनों की कमी का हवाला देकर शासकीय कार्यों को ठप करना उचित नहीं है। यह आम जनता के हितों के खिलाफ है और सरकारी नियमों का उल्लंघन है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में राजस्व निरीक्षकों की हड़ताल से ऑनलाइन सेवाएं ठप, जनता परेशान
प्रशासन का सख्त रुख जिला प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 142 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि ऑनलाइन कार्यों के ठप होने से शासकीय योजनाएं जैसे एग्री स्टॉक, जियो रिफ्रेशिंग, और कृषि सर्वे प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम जनता को आवश्यक सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। पटवारियों को तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबन या अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
आम जनता पर प्रभाव
किसानों को डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री में दिक्कतें हो रही हैं, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में बाधा आ रही है। विशेष रूप से, स्कूली बच्चों को आय और जाति प्रमाण पत्र न मिलने से उनकी पढ़ाई और स्कॉलरशिप प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
पहले भी हो चुकी हैं कार्रवाइयां
FAQ
- जांजगीर-चांपा जिले में कितने पटवारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया और क्यों?
जांजगीर-चांपा जिले में 142 पटवारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। ये नोटिस 16 अगस्त 2025 से शुरू हुई कलमबंद हड़ताल और ऑनलाइन राजस्व कार्यों को ठप करने के कारण जारी किए गए। प्रशासन ने तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। - पटवारियों की हड़ताल के पीछे मुख्य कारण क्या हैं?
पटवारियों का कहना है कि उन्हें प्रयाप्त संसाधन नहीं मिल रहे हैं जैसे कि कंप्यूटर, इंटरनेट, और कार्यालय सुविधाएं, जो भुइयां और भू-नक्शा जैसे ऑनलाइन कार्यों के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा, संसाधन भत्ता देने की सरकार की घोषणा को भी अब तक लागू नहीं किया गया है। इन्हीं मांगों को लेकर उन्होंने पटवारी संघ की बैठक के बाद हड़ताल का फैसला लिया।
FAQ
- जांजगीर-चांपा जिले में कितने पटवारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया और क्यों?
जांजगीर-चांपा जिले में 142 पटवारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। ये नोटिस 16 अगस्त 2025 से शुरू हुई कलमबंद हड़ताल और ऑनलाइन राजस्व कार्यों को ठप करने के कारण जारी किए गए। प्रशासन ने तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। - पटवारियों की हड़ताल के पीछे मुख्य कारण क्या हैं?
पटवारियों का कहना है कि उन्हें प्रयाप्त संसाधन नहीं मिल रहे हैं जैसे कि कंप्यूटर, इंटरनेट, और कार्यालय सुविधाएं, जो भुइयां और भू-नक्शा जैसे ऑनलाइन कार्यों के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा, संसाधन भत्ता देने की सरकार की घोषणा को भी अब तक लागू नहीं किया गया है। इन्हीं मांगों को लेकर उन्होंने पटवारी संघ की बैठक के बाद हड़ताल का फैसला लिया। - पटवारियों की हड़ताल का आम जनता पर क्या प्रभाव पड़ा है?
हड़ताल के कारण राजस्व सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। नामांतरण, खसरा-नक्शा अपडेट, आय-जाति प्रमाण पत्र जैसी जरूरी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है और छात्रों की स्कॉलरशिप व एडमिशन प्रक्रिया भी बाधित हो रही है।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
जांजगीर-चांपा पटवारी | पटवारियों पर कार्रवाई | राजस्व कार्य ठप | पटवारी हड़ताल छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman