इंडिया गेट पर कु्ख्यात नक्सली हिड़मा के समर्थन में लगे नारे, छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री बोले बस्तर आकर देखें सच्चाई

Arun Tiwari | Nov 24, 2025, 18:42 IST
Share
students-raise-maoist-hidma-support-slogans-india-gate-protest the sootr
students-raise-maoist-hidma-support-slogans-india-gate-protest the sootr

देश की राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर शनिवार को बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर जमा हुए छात्रों के एक समूह ने अचानक नक्सली लीडर माड़वी हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 12 से अधिक छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Raipur. देश की राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर शनिवार को बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर जमा हुए छात्रों के एक समूह ने अचानक नक्सली लीडर माड़वी हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। “हिड़मा अमर रहे” और माओवाद समर्थक नारे लगाने पर मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 12 से अधिक छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “दिल्ली में बैठकर बिना सच्चाई जाने ऐसी बातें करना उचित नहीं है। समाज और देश के लिए बोलना अच्छी बात है, लेकिन पहले तथ्य जानने जरूरी हैं। गलतफहमी में दी गई बयानबाजी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि ये लोग बस्तर आएं और सच्चाई देंखें,उनकी पूरी व्यवस्था हम करेंगे।

पॉल्यूशन प्रदर्शन के बीच भटकी नारेबाजी :

दिल्ली पुलिस के अनुसार, कई दिनों से राजधानी में युवा पॉल्यूशन और जहरीली हवा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को भी कुछ छात्र इंडिया गेट पहुंचे और प्रदूषण पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारे लगाने लगे। लेकिन अचानक भीड़ में से कुछ छात्रों ने मृत नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और विवाद का कारण बना। चार मिनट का वायरल वीडियो दिखाता है कि प्रदर्शनकारी छात्र माओवाद और हिड़मा की विचारधारा की खुलकर चर्चा कर रहे हैं। वे सरकारों पर “प्रॉफिट के लिए काम करने” का आरोप लगाते दिखे और कहा कि देश में नए मॉडल की जरूरत है—“वह मॉडल, जिसे माओवादी बस्तर-बीजापुर में लागू करना चाहते हैं। छात्रों ने यह भी कहा कि उन्हें “जल, जंगल, जमीन” की लड़ाई को आगे बढ़ाना है और माओवादी आंदोलन के साथ खड़े होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...

इंडिया गेट पर नक्सली लीडर हिड़मा के समर्थन में लगे नारे, 12 छात्रों पर मुकदमा दर्ज; पुलिस ने शुरू की जांच

नक्सली हिड़मा की मौत पर बड़ा विवाद; नक्सलियों ने बताया फर्जी मुठभेड़, 23 को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस का ऐलान

पेपर स्प्रे से पुलिसकर्मी घायल, सड़क जाम :

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन में 50 से अधिक लोग शामिल थे, जिनमें से कुछ बीच में ही चले गए, जबकि लगभग 30 लोग सड़क पर उतरकर जाम की स्थिति पैदा कर रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की, तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में पेपर स्प्रे डाल दिया। इससे कई जवान घायल हो गए और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने इसे “संदिग्ध गतिविधि” बताते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

18 नवंबर को मारा गया हिड़मा :

कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा को 18 नवंबर की सुबह छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। उसकी पत्नी सहित 7 नक्सली इस मुठभेड़ में मारे गए। हिड़मा पर 35 वर्षों में 300 से अधिक हत्याओं का आरोप था—जिनमें अधिकांश सुरक्षा बलों के जवान थे। वह दंतेवाड़ा में 76 CRPF जवानों की हत्या और राहत शिविर में 31 लोगों को जिंदा जलाकर मारने जैसी घटनाओं का मास्टरमाइंड माना जाता था।

ये खबर भी पढ़ें...

नक्सली हिड़मा और पत्नी का पूवर्ती में हुआ अंतिम संस्कार, हजारों लोग मौजूद, 2 दिन में 13 नक्सली ढेर, 50 गिरफ्तार

नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव में गोली नहीं शहनाई की गूंज, CRPF जवानों ने निभाया भाई का फर्ज

Tags:
  • इंडिया गेट
  • गृहमंत्री विजय शर्मा
  • माड़वी हिड़मा
  • नक्सली कमांडर हिड़मा
  • हिड़मा के समर्थन में नारे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा