Sunny Leone पति जॉनी सींस के नाम से युवक ले रहा था महतारी वंदन के पैसे

Marut raj | Dec 22, 2024, 10:47 IST
Share
Sunny Leone name in Mahtari Vandan Yojana the sootr
Sunny Leone name in Mahtari Vandan Yojana the sootr

Sunny Leone name in Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना से जुड़ा बड़ा मामला सामने आ रहा है। इस योजना में पोर्न स्टार और फिल्म एक्ट्रेस सन्नी लियोनी का नाम भी शामिल कर लिया गया है।

Sunny Leone name in Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना से जुड़ा बड़ा मामला सामने आ रहा है। इस योजना को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि इस योजना में पोर्न स्टार और फिल्म एक्ट्रेस सन्नी लियोनी का नाम भी शामिल कर लिया गया है। इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि भी सन्नी लियोनी के खाते में ट्रांसफर की जा रही है।

बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव, प्रशासक बैठेंगे

हर महीने दिए जा रहे 1000 रुपए

SBI ब्रांच स्टाफ ने डिजिटल अरेस्ट महिला के 45 लाख बचाए फेस रीडिंग से

बस्तर कलेक्टर हरीश एस. के अनुसार रविवार सुबह इस मामले की जानकारी उन्हें मिली। इसके बाद तत्काल खाते को होल्ड करवा दिया गया। तालुर के एक युवक ने यह पूरा स्कैम किया है। उसकी पहचान कर ली गई है। इस मामले के संबंध में FIR दर्ज करवा रहे हैं।

कलेक्टर के अनुसार जितने भी पैसे उस खाते में डले हैं, उसे रिकवर करवा लिया जाएगा। तालुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर के खिलाफ भी जांच की जाएगी। इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक एक एक्स यूजर ने आज एक्स पर स्क्रीनशॉट शेयर कर मामले को उजागर किया था। यह पूरा मामला जिले के तालुर गांव का है। इस गांव में महतारी वंदन योजना के लिए सनी लियोनी, पति जॉनी सीन्स के नाम का आवेदन डला था। इस आवेदन को सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सत्यापित कर आगे फॉरवर्ड किया था।

पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी

डीएसपी ने अपनी भाभी के साथ किया रेप , FIR दर्ज...जांच शुरू

क्या है महतारी वंदन योजना

महतारी वंदन योजना का उद्देश्य राज्य की पात्र विवाहित महिलाओं को मासिक प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण ( DBT ) के माध्यम से 1000 रुपए प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान करना है । इस पहल का उद्देश्य आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।

Tags:
  • बीजेपी की महतारी वंदन योजना
  • Sunny leone
  • Film Actress Sunny Leone
  • महतारी वंदन की राशि
  • महतारी वंदन
  • छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना
  • Mahtari Vandan Scheme
  • Mahtari Vandan Scheme Chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई