बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 भाइयों की मौत, ट्रैक्टर इंजन खोलकर भागा ड्राइवर
Harrison Masih | May 25, 2026, 09:43 IST
surguja-balrampur-road-accident-4-death
बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 भाइयों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार मजदूर युवकों को टक्कर मार दी। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक घायलों को 100 मीटर तक घसीटकर मौके से फरार हो गया।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार युवकों की मौत हो गई। हादसा बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीपरपान के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक ईंट से लदे ट्रैक्टर से जा टकराई। मृतक सभी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे और पंडो जनजाति से संबंध रखते थे, जिन्हें राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के रूप में भी जाना जाता है।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6:30 बजे सुंदरपुर मोड़ से आगे सनावल रोड पर ग्राम पीपरपान के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि चारों युवक बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने लापरवाही और तेज रफ्तार में उन्हें टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक प्रेमचंद यादव हादसे के बाद वाहन रोकने के बजाय घायलों को लगभग 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक ने बाद में घायलों को वाहन से अलग कर सड़क किनारे छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। इतना ही नहीं, आरोपी ट्रैक्टर का इंजन अलग कर अपने साथ ले गया ताकि वाहन की पहचान न हो सके।
ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद तत्काल एम्बुलेंस या पुलिस को सूचना नहीं दी गई। काफी देर बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक चारों युवकों की मौत हो चुकी थी।
हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवक चचेरे भाई थे और एक ही परिवार से थे-
राकेश पंडो (17 वर्ष)
रमेश पंडो (19 वर्ष)
नरेश पंडो (19 वर्ष)
मनोज पंडो (21 वर्ष)
चारों मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करते थे। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर मालिक अशोक यादव ने वाहन का इंजन ग्राम बगरा स्थित अपने ससुराल में छिपा दिया। वहीं रामनारायण यादव पर भी दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को छिपाने और सबूत मिटाने में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है।
मृतक पंडो जनजाति से थे। घटना के बाद समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। पंडो समाज के अध्यक्ष उदय कुमार पंडो ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जल्द बरामद करने तथा चालक प्रेमचंद यादव, रामनारायण यादव और ट्रैक्टर मालिक अशोक यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
सनावल थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए वाड्रफनगर भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
balrampur road accident: तालाब में घुसी स्कॉर्पियो...7 की मौत
सक्ती आरकेएम पावर प्लांट हादसा: 12 साल से लिफ्ट मेंटेनेंस नहीं,4 मजदूरों की मौत,7 के खिलाफ FIR
नेशनल हाईवे-30 में हुआ भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 3 घायल
राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, एमपी के 6 लोगों की मौत
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक प्रेमचंद यादव हादसे के बाद वाहन रोकने के बजाय घायलों को लगभग 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
सड़क किनारे फेंककर भागा चालक
ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद तत्काल एम्बुलेंस या पुलिस को सूचना नहीं दी गई। काफी देर बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक चारों युवकों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान
राकेश पंडो (17 वर्ष)
रमेश पंडो (19 वर्ष)
नरेश पंडो (19 वर्ष)
मनोज पंडो (21 वर्ष)
चारों मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करते थे। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
ट्रैक्टर छिपाने और साक्ष्य मिटाने का आरोप
समाज में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग
उन्होंने पुलिस प्रशासन से दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जल्द बरामद करने तथा चालक प्रेमचंद यादव, रामनारायण यादव और ट्रैक्टर मालिक अशोक यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
यह खबरें भी पढ़ें...
सक्ती आरकेएम पावर प्लांट हादसा: 12 साल से लिफ्ट मेंटेनेंस नहीं,4 मजदूरों की मौत,7 के खिलाफ FIR
नेशनल हाईवे-30 में हुआ भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 3 घायल
राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, एमपी के 6 लोगों की मौत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari