छत्तीसगढ़ में स्वेटर-कंबल भी बेअसर, ठंड से हो रही मौत... ALERT जारी

Kanak Durga Jha | Nov 25, 2024, 15:42 IST
Share
Sweaters- blankets ineffective Chhattisgarh people dying due to cold
Sweaters- blankets ineffective Chhattisgarh people dying due to cold

उत्तर से आ रही हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ती ठंड अब मौत का कारण बन रही है। प्रदेश में ठंड से तीन लोगों की मौत हो गई।

उत्तर से आ रही हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर का असर बढ़ने के साथ ही लोग ठंड से बचने के लिए चौक-चौराहों पर अलाव का सहारा ले रहे हैं। खासकर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में ठंड का प्रकोप अधिक है, जबकि रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ में शीतलहर का Alert... 5 डिग्री तक लुढ़का पारा

अंबिकापुर में सबसे कम तापमान

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। सूरजपुर में रात का तापमान 8.8 डिग्री, बलरामपुर में 8.6 डिग्री और कोरिया में 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जशपुर में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

सरगुजा में एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड

सरगुजा संभाग में पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नवंबर में ही इस तीव्र ठंड ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। आमतौर पर यह ठंड दिसंबर और जनवरी में महसूस होती थी, लेकिन इस बार इसका असर नवंबर में ही दिखने लगा है।

छत्तीसगढ़ में CBI ने पहली बार इस विभाग की महिला अफसर सहित 2 किए अरेस्ट

ठंड से मौतों की बढ़ती संख्या

वहीं, ठंड की वजह से प्रदेश में मौतों का सिलसिला भी जारी है।

- बिलासपुर में रेलवे स्टेशन के पास खुले आसमान के नीचे सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वह रेलवे स्टेशन के आसपास भीख मांगकर गुजर-बसर करता था और रात में फुटपाथ पर सोता था। ठंड से अकड़कर उसकी मौत हो गई, यह जानकारी दोपहर में मिली।

- अंबिकापुर में भी एक व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, वह नशे की हालत में दुकान के सामने सो गया था और हाइपोथर्मिया के कारण उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

  • जशपुर जिले के कंडोरा गांव में आयोजित गोकुलाष्टमी मेले के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पाई गई। प्रारंभिक जांच में यह ठंड से हुई मौत मानी जा रही है। मृतक प्रेम शंकर राम (49 वर्ष) मेले में नशे की हालत में जमीन पर सो गया था।
उज्जैन के राजा को CG के भक्त ने दिया अनोखा तोहफा...चढ़ाई चांदी की पालकी

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप क्यों बढ़ा है?
    उत्तर से आ रही हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में ठंड लगातार बढ़ रही है। विशेषकर सरगुजा और दुर्ग संभाग में शीतलहर का असर अधिक है, जिससे तापमान सामान्य से कम हो गया है।
  2. प्रदेश में सबसे कम तापमान कहां दर्ज किया गया है?
    प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। अन्य स्थानों पर भी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
छत्तीसगढ़ की बेटी पूर्णिमा साहू ने लिया ससुर की हार का बदला, बंपर जीत

Tags:
  • Chhattisgarh Weather Alert
  • Changed Weather
  • weather
  • cg Weather News
  • Chhatisgarh weather
  • Chhattisgarh weather forecast
  • CG Weather Today
  • CG Weather Update
  • CG Today Weather Update
  • CG Weather Forecast
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा