नक्सली इलाकों में बसे स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होगी... कई स्कूलों में टीचर नहीं

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Teachers not appointed schools located Naxal areas Many schools do not have teachers the sootr
Teachers not appointed schools located Naxal areas Many schools do not have teachers the sootr

दंतेवाड़ा जिले में 2014 से नक्सल क्षेत्रों के कई स्कूल अतिथि शिक्षकों के भरोसे चलते थे पर युक्तियुक्तकरण के बाद अब इन शिक्षकों की नई ज्वाइनिंग नहीं ली जा रही है।

दंतेवाड़ा जिले में 2014 से नक्सल क्षेत्रों के कई स्कूल अतिथि शिक्षकों के भरोसे चलते थे पर युक्तियुक्तकरण के बाद अब इन शिक्षकों की नई ज्वाइनिंग नहीं ली जा रही है। शिक्षा विभाग का यह दावा है कि युक्तियुक्तकरण के बाद जिले में अब एक भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं है। एकल शिक्षकीय 11 स्कूल जरूर हैं पर यहां अभी अतिथि शिक्षकों के भर्ती के कोई आदेश नहीं हैं।

अतिथि शिक्षक एक शिक्षक वाले और शिक्षक विहीन स्कूल में अब तक पदस्थ किए जाते थे और इनको वेतन जिला खनिज न्यास निधि से दिया जाता था, पर अब इस वर्ष नए शिक्षा सत्र से इनकी भर्ती नहीं की जा रही है। हाई स्कूल और हायर सेकंडरी के अतिथि शिक्षकों की ही ज्वाइनिंग ली जा रही है प्राथमिक और मिडिल स्कूल के पोस्ट खत्म कर दिए गए हैं। दंतेवाड़ा में अतिथि शिक्षकों की बैठक हुई। शिक्षकों ने सांसद को पत्र लिखकर फिर से नौकरी पर रखने की मांग की।

यह भी पढ़ें...राजधानी में एक ही मकान में एक साथ निकले 35 नाग-नागिन... मचा हड़कंप

विषम परिस्थिति में शिक्षकों ने दी सेवा

अतिथि शिक्षकों ने कहा कि विषम परिस्थिति में दंतेवाड़ा के पहुंच विहीन स्कूलों में 2014 से हमारे द्वारा सेवा देकर बच्चों को स्कूल से जोड़कर रखा गया था, जिन स्कूलों में शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक नहीं पहुंच पाते थे वहां हमने सेवा दी है, जिले के सभी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों का बड़ा योगदान है हमारी मांगों पर सरकार ध्यान दे।

यह भी पढ़ें...मौसम विभाग की भविष्यवाणी.... अगले 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल

कटेकल्याण में सबसे ज्यादा शिक्षक थे

जिले में पहुंचविहीन गांवों में अतिथि शिक्षक नियुक्त थे, सबसे ज्यादा कटेकल्याण ब्लाक में ये शिक्षक नियुक्त थे। शिक्षक मनकू जायसवाल, मनोज कश्यप ने कहा कटेकल्याण के गादम, गुड़से, नड़ेनार, जोगापारा, बुरगुम, नहाड़ी, निकलवाया जैसे पहुंचविहीन दुर्गम क्षेत्रों में अतिथि शिक्षकों द्वारा सेवा दी जाती रही है।

यह भी पढ़ें...राजधानी में एक ही मकान में एक साथ निकले 35 नाग-नागिन... मचा हड़कंप

बीजापुर जिले में शिक्षा दूत की छंटनी

बीजापुर जिले में 331 शिक्षा दूतों में अभी 26 को निकाला गया है। जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया ने कहा कि बीजापुर जिले के पामेड़ और दूसरे ब्लाकों में तेलुगु भाषा बोली जाती है। इसलिए इन क्षेत्रों में शिक्षा दूत रहेंगे। मैदानी क्षेत्र में पदस्थ शिक्षा दूतों को हटाया गया है। बीजापुर जिले में शिक्षा दूत की हत्या भी हो चुकी है।

thesootr links

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



FAQ

  1. दंतेवाड़ा जिले में अतिथि शिक्षकों की नई नियुक्ति क्यों नहीं की जा रही है?
    दंतेवाड़ा जिले में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के बाद शिक्षा विभाग का दावा है कि अब कोई स्कूल शिक्षकविहीन नहीं है। इसलिए प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के अतिथि शिक्षकों की नई नियुक्ति नहीं की जा रही, केवल हाई स्कूल और हायर सेकंडरी के अतिथि शिक्षकों की ज्वाइनिंग ली जा रही है।
  2. अतिथि शिक्षकों ने किन परिस्थितियों में सेवा दी है, और उनकी क्या मांग है?
    अतिथि शिक्षकों ने विषम और पहुंचविहीन क्षेत्रों में 2014 से सेवा दी है, जहाँ स्थायी शिक्षक और अधिकारी नहीं पहुँचते थे। उन्होंने बच्चों को स्कूल से जोड़े रखा। अब उनकी मांग है कि सरकार फिर से उन्हें नियुक्त करे और उनके योगदान को मान्यता दे।
  3. बीजापुर जिले में शिक्षा दूतों को क्यों हटाया गया और किन क्षेत्रों में उन्हें रखा गया है?
    बीजापुर जिले में 331 शिक्षा दूतों में से 26 को हटाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार, तेलुगु भाषा बोले जाने वाले पामेड़ और अन्य ब्लॉकों में शिक्षा दूतों को रखा गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षा दूतों को हटा दिया गया है।


cg naxal terror | Naxal Terror | basatr naxal terror | chhattisgarh naxal terror | छत्तीसगढ़ युक्तियुक्तकरण | युक्तियुक्तकरण न्यूज छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें...जवानों ने बड़े नक्सली लीडरर्स को बनाया अपना टारगेट... बारिश में चलाएंगे ऑपरेशन

Tags:
  • बीजापुर
  • नक्सल
  • Naxal Terror
  • basatr naxal terror
  • chhattisgarh naxal terror
  • cg naxal terror
  • युक्तियुक्तकरण
  • युक्तियुक्तकरण न्यूज छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ युक्तियुक्तकरण
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर