बेमेतरा के आत्मानंद स्कूल में शिक्षक की कमी, छात्रों को कलेक्टर डीईओ के पास तो डीईओ कलेक्टर के पास भेज रहे
Krishna Kumar Sikander | Jun 25, 2025, 13:50 IST
shortage of teachers in Bemetara Atmanand School the sootr
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला मुख्यालय में स्थित पीएमश्री शिवलाल राठी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक की कमी का मुद्दा गंभीर होता जा रहा है। स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था न होने से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला मुख्यालय में स्थित पीएमश्री शिवलाल राठी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक की कमी का मुद्दा गंभीर होता जा रहा है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था न होने से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। इस समस्या को लेकर दर्जनों स्कूली छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से शिक्षक नियुक्ति की मांग की तो कलेक्टर ने छात्रों को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय भेज दिया गया। जब छात्र डीईओ कार्यालय पहुंचे तो डीईओ ने भी समाधान की बजाय फिर क्लेक्टर के पास जाने की सलाह दे दी।
ये खबर भी पढ़ें... आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट को मिले इंस्पायर अवार्ड के 10 हजार रुपए, प्रिंसिपल ने छीन लिया
कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्रों ने अपनी मांग को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा, "सरकार को शराब दुकानें खोलने की चिंता है, लेकिन स्कूलों में शिक्षक नियुक्त करने की कोई योजना नहीं। हमें शराब दुकान नहीं, शिक्षक चाहिए।" छात्रों ने बताया कि हायर सेकेंडरी कक्षाओं के लिए विषय शिक्षकों का घोर अभाव है, जिसके कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कलेक्टर से मिलने के बाद भी छात्रों में निराशा थी, क्योंकि उन्हें ठोस आश्वासन के बजाय जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय भेज दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें... आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड निरस्त, खतरे में भविष्य
छात्रों ने स्कूल प्रशासन की उदासीनता पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि जब उन्होंने प्रिंसिपल से शिक्षक की कमी की शिकायत की तो जवाब में उन्हें डिजिटल माध्यम से पढ़ाई करने या स्कूल छोड़कर ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने की सलाह दी गई। एक छात्र ने गुस्से में कहा, "हमें डिजिटल पढ़ाई का नाम देकर भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बिना शिक्षक के पढ़ाई कैसे हो सकती है?" छात्रों ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि शिक्षक न होने से उनका भविष्य अनिश्चितता के भंवर में फंस गया है।
ये खबर भी पढ़ें... आत्मानंद स्कूल में बच्चों से वसूल रहे फीस... प्रबंधन के पास फंड नहीं
इस मामले में बेमेतरा के कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि स्कूल में शिक्षक की कमी को जल्द दूर करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। हालांकि, छात्रों का कहना है कि ऐसे आश्वासन पहले भी मिल चुके हैं, लेकिन धरातल पर कोई बदलाव नहीं दिखा।
ये खबर भी पढ़ें... आत्मानंद स्कूल के प्रिंसिपल सहित 5 टीचर सस्पेंड, जानिए पूरा मामला
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण यह योजना सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी सरकार से मांग की है कि स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को प्राथमिकता दी जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे। इस घटना ने एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर किया है। सवाल यह है कि क्या सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाएगी, या यह समस्या केवल आश्वासनों तक सीमित रह जाएगी? इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी से भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल सका। बेमेतरा के स्कूली बच्चों की यह मांग अब केवल एक स्कूल की समस्या नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रही है।
thesootr links
• मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बेमेतरा के आत्मानंद स्कूल में शिक्षक की कमी | Bemetara | Atmanand School | Chhattisgarh Atmanand School | Atmanand School in Bemetara | There is a shortage of teachers in Bemetara's Atmanand School
ये खबर भी पढ़ें... आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट को मिले इंस्पायर अवार्ड के 10 हजार रुपए, प्रिंसिपल ने छीन लिया
बच्चों का आक्रोश, "शराब दुकान नहीं, शिक्षक चाहिए"
ये खबर भी पढ़ें... आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड निरस्त, खतरे में भविष्य
प्रिंसिपल का जवाब, "डिजिटल पढ़ाई करो या टीसी लो"
ये खबर भी पढ़ें... आत्मानंद स्कूल में बच्चों से वसूल रहे फीस... प्रबंधन के पास फंड नहीं
कलेक्टर का आश्वासन, लेकिन समाधान कब?
ये खबर भी पढ़ें... आत्मानंद स्कूल के प्रिंसिपल सहित 5 टीचर सस्पेंड, जानिए पूरा मामला
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी
thesootr links
• मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बेमेतरा के आत्मानंद स्कूल में शिक्षक की कमी | Bemetara | Atmanand School | Chhattisgarh Atmanand School | Atmanand School in Bemetara | There is a shortage of teachers in Bemetara's Atmanand School
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari