छत्तीसगढ़ में तीन पूजा खेड़कर... फेक EWS सर्टिफिकेट से मेडिकल कालेज में लिया प्रवेश
Kanak Durga Jha | Aug 31, 2025, 12:17 IST
Three Pooja Khedkar Chhattisgarh admission medical college fake EWS certificate
Medical College Admission Fraud : पूजा खेड़कर प्रकरण ने देशभर को चौंकाया था। अब उसी तर्ज पर बिलासपुर शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पूजा खेड़कर प्रकरण ने देशभर को चौंकाया था। अब उसी तर्ज पर बिलासपुर शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन छात्राओं ने मेडिकल कालेज की सीट पाने के लिए फर्जी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) सर्टिफिकेट का सहारा लिया। हैरानी की बात यह है कि तहसील में इन नामों से न तो कोई आवेदन दर्ज है और न ही सर्टिफिकेट जारी हुआ, फिर भी सीट पर कब्जा कर लिया गया।
बिलासपुर की तीन छात्राओं सुहानी सिंह पिता सुधीर कुमार सिंह निवासी सीपत रोड लिंगियाडीह सरकंडा, श्रेयांशी गुप्ता पिता सुनील गुप्ता निवासी गुप्ता डेयरी के पास सीपत रोड सरकंडा, भाव्या मिश्रा पिता सूरज कुमार मिश्रा निवासी पटवारी गली सरकंडा शामिल हैं, जिन्होंने प्रदेश के सरकारी मेडिकल कालेज में प्रवेश पाने के लिए ईब्ल्यूएस सर्टिफिकेट का सहारा लिया।
जांच में राजफाश हुआ कि तीनों सर्टिफिकेट बिलासपुर तहसील कार्यालय से जारी ही नहीं किए गए थे। तहसीलदार और एसडीएम ने साफ कर दिया कि न तो इन नामों से कोई आवेदन आया और न ही कोई प्रकरण दर्ज है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने जब प्रवेश प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन करवाया, तब फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ। इससे पहले महाराष्ट्र में पूजा खेड़कर ने भी खुद को आर्थिक रूप से कमजोर बताकर आइएएस बनने के लिए ऐसा ही हथकंडा अपनाया था।
अब छत्तीसगढ़ में तीन-तीन ‘पूजा खेड़कर’ निकल आना शिक्षा व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़ा करता है। दरसल ईब्ल्यूएस कोटे के तहत सवर्ण वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को मेडिकल सहित उच्च शिक्षा संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलता है। यह राहत सही हकदारों को मिलनी चाहिए, मगर फर्जीवाड़ा कर सीट हथियाने वालों ने न केवल कानून तोड़ा बल्कि योग्य उम्मीदवारों का हक भी छीना।
चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय रायपुर ने प्रवेश की पुष्टि से पहले छात्राओं के दस्तावेज सत्यापन के लिए तहसील भेजे। तहसीलदार और एसडीएम ने बताया कि इन नामों पर कभी कोई आवेदन दर्ज ही नहीं हुआ। इससे साफ हो गया कि सर्टिफिकेट फर्जी तरीके से तैयार किया गया है। अब इस बात की जांच हो रही है कि दस्तावेज किस स्तर पर और किसके माध्यम से बने।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईब्ल्यूएस) के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलता है। मेडिकल कालेजों जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में एक-एक सीट की कीमत होती है। ऐसे में कुछ छात्र-छात्राएं नियम तोड़कर फर्जी प्रमाणपत्र बनवा लेते हैं। असली हकदारों को नुकसान और भ्रष्टाचार का बढ़ना, इस कोटे की सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।
पूजा खेड़कर मूल रूप से अमरावती (महाराष्ट्र) की रहने वाली हैं और 2022 में आइएएस बनी थीं। बाद में यह राजफाश हुआ कि उन्होंने फर्जी ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाणपत्र और दिव्यांग श्रेणी का मेडिकल दस्तावेज बनवाकर सिविल सेवा परीक्षा में आरक्षण का लाभ लिया। इसी कारण उनका मामला पूरे देश में सुर्खियों में आया।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
Chhattisgarh Medical College Fraud | फेक EWS सर्टिफिकेट से मेडिकल कालेज में प्रवेश | CG News | cg news update | cg news today
बिलासपुर की तीन छात्राओं सुहानी सिंह पिता सुधीर कुमार सिंह निवासी सीपत रोड लिंगियाडीह सरकंडा, श्रेयांशी गुप्ता पिता सुनील गुप्ता निवासी गुप्ता डेयरी के पास सीपत रोड सरकंडा, भाव्या मिश्रा पिता सूरज कुमार मिश्रा निवासी पटवारी गली सरकंडा शामिल हैं, जिन्होंने प्रदेश के सरकारी मेडिकल कालेज में प्रवेश पाने के लिए ईब्ल्यूएस सर्टिफिकेट का सहारा लिया।
जांच में राजफाश हुआ कि तीनों सर्टिफिकेट बिलासपुर तहसील कार्यालय से जारी ही नहीं किए गए थे। तहसीलदार और एसडीएम ने साफ कर दिया कि न तो इन नामों से कोई आवेदन आया और न ही कोई प्रकरण दर्ज है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने जब प्रवेश प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन करवाया, तब फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ। इससे पहले महाराष्ट्र में पूजा खेड़कर ने भी खुद को आर्थिक रूप से कमजोर बताकर आइएएस बनने के लिए ऐसा ही हथकंडा अपनाया था।
अब छत्तीसगढ़ में तीन-तीन ‘पूजा खेड़कर’ निकल आना शिक्षा व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़ा करता है। दरसल ईब्ल्यूएस कोटे के तहत सवर्ण वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को मेडिकल सहित उच्च शिक्षा संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलता है। यह राहत सही हकदारों को मिलनी चाहिए, मगर फर्जीवाड़ा कर सीट हथियाने वालों ने न केवल कानून तोड़ा बल्कि योग्य उम्मीदवारों का हक भी छीना।
फर्जीवाड़ा कैसे पकड़ा गया
क्यों होता है इतना आकर्षक ईब्ल्यूएस कोटा
ये है पूजा खेड़कर मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
Chhattisgarh Medical College Fraud | फेक EWS सर्टिफिकेट से मेडिकल कालेज में प्रवेश | CG News | cg news update | cg news today
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari