टाइब्रेक का फॉर्मूला दिलाएगा सरकारी नौकरी, जानिए ये नया नियम

Kanak Durga Jha | Apr 09, 2025, 10:41 IST
Share
Tie break formula get government job know new rule
Tie break formula get government job know new rule

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पीएचई में 128 पदों पर सब इंजीनियर की भर्ती होने जा रही है। इसको परीक्षा 27 अप्रैल को व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) कराए‌गा।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पीएचई में 128 पदों पर सब इंजीनियर की भर्ती होने जा रही है। इसको परीक्षा 27 अप्रैल को व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) कराए‌गा। इस लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों के समान अंक यानी टाई होने पर नया फॉर्मूला लागू होगा। उम्मीदवार के नाम का पहला अक्षर सिलेक्शन कराने में मददगार साबित हो सकता है।

ये खबर भी पढ़िए....CM साय के इलाके में बनेगा 100 बेड का अस्पताल, 35 करोड़ होंगे खर्च

अगर अंक समान हैं, तो जन्म तिथि को आधार मानकर वरीयता तय होगी। जिनकी जन्मतिथि पहले होगी, उन्हें वरीयता मिलेगी। इसी तरह अंक एवं उम्र समान होने की स्थिति में वरीयता अंग्रेजी के वर्णमाला (अल्फाबेट) के अनुसार निर्धारित की जाएगी। रेलवे और एसएससी में भी चयन के लिए लगभग यही फॉर्मूला अपनाया जाता है।

200 पदों पर एडीईओ की भर्ती

दूसरी ओर, सीजी व्यापमं की ओर से सहायक विकास विस्तार अधिकारी यानी एडीईओ भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 2 मई तक फॉर्म भरे जाएंगे। कुल 200 पदों पर एडीईओ की भर्ती होगी। इसमें दो उम्मीदवारों के अंक समान होने पर जन्मतिथि को आधार बनाया जाएगा। जिनको जन्म तिथि पहले होगी उन्हें वरीयता दी जाएगी। अल्फाबेट फार्मूला इसमें नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए....बीएड की मान्यता 2019 से रद्द है, फिर भी चल रहा कोर्स

रेलवे की ओर से भर्ती में टाइब्रेक

रेलवे की ओर से रेलवे की ओर से सितंबर 2024 में नॉन टेक्निकल पोपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल की वैकेंसी निकाली गई थी। इसमें चयन के लिए जो मापदंड निर्धारित किया गया था, उसके अनुसार दो या दो से अधिक से अधिक उम्मीदवारों को समान अंक प्राप्त होने की स्थिति में उनकी योग्यता का निर्धारण उम्र के आधार पर किया जाएगा, जिसकी अधिक उम्र होगी उन्हें वरीयता दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए....मिया खलीफा का VIDEO दिखाकर नवाबी सेक्स करना चाहता था पति...मर्डर

FAQ

  1. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पीएचई में सब इंजीनियर की भर्ती के लिए परीक्षा कब होगी?
    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पीएचई में सब इंजीनियर की भर्ती के लिए परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आयोजित की जाएगी।
  2. अगर दो अभ्यर्थियों के अंक समान हैं तो उनका चयन किस आधार पर किया जाएगा?
    अगर दो अभ्यर्थियों के अंक समान हैं, तो उनका चयन जन्म तिथि के आधार पर किया जाएगा। जिनकी जन्मतिथि पहले होगी, उन्हें वरीयता दी जाएगी। अगर अंक और उम्र दोनों समान हैं, तो चयन अंग्रेजी के वर्णमाला (अल्फाबेट) के अनुसार किया जाएगा।
  3. एडीईओ भर्ती में टाइब्रेक का क्या तरीका है?
    एडीईओ भर्ती में अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो उनका चयन जन्मतिथि के आधार पर किया जाएगा। जिनकी जन्मतिथि पहले होगी, उन्हें वरीयता दी जाएगी। अल्फाबेट फार्मूला इस भर्ती में लागू नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए....छत्तीसगढ़ में रोबोट करेंगे इंसानों की सर्जरी... 5.50 करोड़ होंगे खर्च

cg vyapam | CG Vyapam Job Recruitment | cg vyapam news today | CG Vyapam Recruitment | cg vyapam upcoming vacancy 2025 | new goverment jobs | GOVERMENT JOB | छत्तीसगढ़ व्यापमं

Tags:
  • GOVERMENT JOB
  • व्यापमं
  • छत्तीसगढ़ व्यापमं
  • new goverment jobs
  • CG Vyapam Recruitment
  • CG Vyapam Job Recruitment
  • cg vyapam news today
  • cg vyapam
  • cg vyapam upcoming vacancy 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज