रायपुर में 14-15 नवंबर को मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, मोदी करेंगे शुभारंभ

Marut raj | Nov 10, 2024, 08:40 IST
Share
Tribal Pride Day Program Raipur PM Narendra Modi the sootr
Tribal Pride Day Program Raipur PM Narendra Modi the sootr

Chhattisgarh Tribal Pride Day Program : दो दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में 18 राज्यों के 22 आदिवासी नर्तक शामिल होंगे। इस दौरान जनजातीय जीवन शैली पर चित्रकला का प्रदर्शन भी होगा। PM मोदी करेंगे शुभारंभ।

Chhattisgarh Tribal Pride Day Program : जनजातीय दिवस पर राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन 14 एवं 15 नवंबर को किया जाएगा। यह आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा।

साइंस कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के दौरान सुबह 11 से लेकर रात 8 बजे तक जनजातीय गौरव पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें विषय विशेषज्ञ सहित कई राज्यों के आदिवासी कलाकार, आदिवासी कला संस्कृति के मर्मज्ञ शामिल होंगे। जनजातीय जीवन शैली पर चित्रकला का प्रदर्शन भी होगा।

मोबाइल चोरों का आतंक, यूपीआई के जरिए उड़ा रहे लाखों रुपए

18 से ज्यादा राज्यों के कलाकार आएंगे

दो दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी नर्तक दलों एवं कलाकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है।

कर लो तैयारी ... महतारी वंदन योजना के फिर से भरे जाने वाले हैं फॉर्म

अब तक 18 राज्यों के 22 आदिवासी नर्तक दलों ने इस दो दिवसीय आयोजन में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है। इसमें अरुणांचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, आसाम, त्रिपुरा, उत्तराखण्ड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के आदिवासी नर्तक दल शामिल हैं। इनमें पुरुष एवं महिला कलाकारों की संख्या लगभग 425 है।

भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती

गौरतलब है कि भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में 14 एवं 15 नवंबर को राजधानी रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

धान लगाई तो किसानों पर लगेगा भारी भरकम जुर्माना, धान के कटोरे में संकट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को जमुई बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

Weather Update : छाने लगा घना कोहरा... पड़ने लगी कंपकंपाती ठंड

FAQ

  1. जनजातीय गौरव दिवस क्या है ?
    भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • रायपुर न्यूज
  • CM Vishnudev Sai
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Chhattisgarh CM Vishnudev Sai
  • Tribal Pride Day
  • जनजातीय गौरव दिवस
  • मोदी जनजातीय गौरव दिवस
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच