कांग्रेस की बैठक में दो बड़े नेता आपस में भिड़े

Krishna Kumar Sikander | Apr 17, 2025, 12:25 IST
Share
Two big leaders clashed with each other in the congress meeting the sootr
Two big leaders clashed with each other in the congress meeting the sootr

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री आवास घेरने की तैयारी को लेकर बैठक रखी गई। बैठक में दो वरिष्ठ नेताओं आरोप-प्रत्यारोप करने लगे। वाद विवाद इतना बढ़ गया कि तनातनी हो गई।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार ज़िला कांग्रेस कार्यालय में रायपुर में मुख्यमंत्री आवास घेरने की तैयारी को लेकर बैठक रखी गई। बैठक में दो वरिष्ठ नेताओं की टिप्पणी से मामला बिगड़ गया। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारी गत विधानसभा चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में मिली हार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप करने लगे। वाद विवाद इतना बढ़ गया कि तनातनी हो गई।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के राइस-मिल में लगी भीषण आग, चारों ओर धुआं ही धुआं

पूर्व जिला अध्यक्ष ने संभाली स्थिति

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, बैठक शुरु होते ही दोनों नेताओं ने हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ने का प्रयास किया। इसको लेकर बात बढ़ गई। दोनों के समर्थकों ने बाहें चढ़ा ली। हालांकि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और किसी तरह विवाद शांत कराया। बैठक के बाद विवाद की सूचना मिली तो कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे। मगर, तब तक मामला शांत हो चुका था। इस बावत जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बात को टालने का प्रयास किया।

ये खबर भी पढ़ें... किराएदार बनकर कोलकाता-गुवाहाटी पहुंची रायपुर पुलिस, किया बड़ा खुलासा

जिला अध्यक्ष ने विवाद को अफवाह बताया

बलौदाबाजार की जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे ने बैठक में हुए विवाद को सोशल मीडिया की अफवाह बता दिया। उन्होंने कहा कि बैठक में सामान्य चर्चा हुई। किसी प्रकार को कोई विवाद नहीं हुआ है। जिले के दो विधायकों की बैठक में पर जिला अध्यक्ष ने बताया कि अभी शादी विवाह का मौसम है। हमारे बहुत से कार्यकर्ता और विधायक इसमें व्यस्त हैं। इसलिए बैठक में नहीं आ सके।

ये खबर भी पढ़ें... Axis Bank के खिलाफ FIR दर्ज... नगर निगम ने की शिकायत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असंतोष

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे भले ही लीपापोती का प्रयास कर रही हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि पार्टी में मतभेद और आंतरिक खींचतान जारी है। कार्यकर्ताओं के बीच स्थानीय निकाय, विधानसभा और पंचायत चुनावों में हार को लेकर असंतोष बरकरार है। बैठक में दो वरिष्ठ नेताओं के बीच भिड़ंत कांग्रेस की आंतरिक स्थिति की गवाह है।

ये खबर भी पढ़ें... 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर ने किया आत्मसमर्पण... 2012 से था एक्टिव

Tags : big leaders | clashed | Congress meeting | balodabazar

Tags:
  • कांग्रेस
  • Congress meeting
  • बैठक
  • big leaders
  • clashed
  • बलौदाबाजार
  • balodabazar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा