शराब कांड में कार्रवाई, दो आबकारी सब-इंस्पेक्टर निलंबित, अधिकारी पर भी एक्शन
VINAY VERMA | Aug 05, 2026, 20:16 IST
आबकारी सब-इंस्पेक्टर निलंबित
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने शराब दुकानों में लापरवाही के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। अधिक कीमत पर शराब बिक्री, अवैध थोक कारोबार के आरोप में दो आबकारी उपनिरीक्षकों को निलंबित किया गया है, जबकि आबकारी अधिकारी के खिलाफ प्रस्ताव भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में लापरवाही और अनियमितताओं पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। शराब दुकानों में गड़बड़ी, अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब के थोक कारोबार के मामलों में विभाग ने दो आबकारी उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। वहीं एक सहायक जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की फाइल शासन को भेजी गई है। कार्रवाई के बाद आबकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की रोहासी देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में अधिक दर पर शराब बिक्री की शिकायत जनप्रतिनिधि ने की थी। जांच में सामने आया कि संबंधित आबकारी उपनिरीक्षक पी. माधव राव ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की और मूल शिकायत को ही नजरअंदाज कर दिया। इतना ही नहीं, दुकान के सीसीटीवी कैमरे खराब होने और रिकॉर्डिंग में गड़बड़ी की जानकारी भी जिला कार्यालय को नहीं दी गई।
विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए पी. माधव राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रायपुर संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय तय किया गया है।
दूसरा मामला बालोद जिले की अरकार शराब दुकान से जुड़ा है। 25 जुलाई 2026 को धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 53 पेटी अवैध शराब जब्त की थी। होलोग्राम जांच में पता चला कि यह शराब अरकार दुकान से निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में थोक में बेची गई थी।
जांच में गुरूर वृत्त प्रभारी आशा राम शाक्य को अपने क्षेत्र में गंभीर अनियमितताओं पर नियंत्रण नहीं रखने का दोषी पाया गया। विभाग ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय दुर्ग संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय रहेगा।
अरकार शराब दुकान मामले में सिर्फ उपनिरीक्षक ही नहीं, बल्कि पर्यवेक्षी अधिकारी भी कार्रवाई की जद में आ गए हैं। सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर पर्यवेक्षण में शिथिलता और कर्तव्य के प्रति उदासीनता के आरोप लगे हैं। चूंकि वे राजपत्रित अधिकारी हैं, इसलिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
लगातार सामने आ रही शिकायतों ने आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिक दर पर बिक्री, सीसीटीवी बंद रहने और शराब की थोक सप्लाई जैसे मामलों ने विभागीय नियंत्रण की पोल खोल दी है। अब सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई केवल कुछ अधिकारियों तक सीमित रहेगी या फिर शराब कारोबार में गड़बड़ियों की जड़ तक पहुंचने की कोशिश भी होगी।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को सरकार का सख्त संदेश माना जा रहा है। संकेत साफ हैकृशराब दुकानों में गड़बड़ी, नियमों की अनदेखी और निगरानी में ढिलाई अब महंगी पड़ सकती है। आने वाले दिनों में विभाग की नजर और भी सख्त होने की संभावना जताई जा रही है।
115 करोड़ के बाद अब छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में दो नए वित्तीय घोटालों का हुआ खुलासा
शराब घोटाला : 1 हजार 800 की शराब दो हजार में बेची, आबकारी सब इंस्पेक्टर सस्पेंड
एमपी कफ सिरप मौत मामले में एक्शन : तीन ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड, ड्रग कंट्रोलर का तबादला
भिलाई स्टील प्लांट में करोड़ों की चोरी पर बड़ा एक्शन : CISF के 7 जवान सस्पेंड
जनप्रतिनिधि की शिकायत पड़ी भारी
विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए पी. माधव राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रायपुर संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय तय किया गया है।
53 पेटी शराब ने खोली पोल
जांच में गुरूर वृत्त प्रभारी आशा राम शाक्य को अपने क्षेत्र में गंभीर अनियमितताओं पर नियंत्रण नहीं रखने का दोषी पाया गया। विभाग ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय दुर्ग संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय रहेगा।
अब अधिकारी की बारी
शराब दुकानों पर बढ़ेगी निगरानी?
संदेश साफ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
ये खबरें भी पढ़ें...
शराब घोटाला : 1 हजार 800 की शराब दो हजार में बेची, आबकारी सब इंस्पेक्टर सस्पेंड
एमपी कफ सिरप मौत मामले में एक्शन : तीन ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड, ड्रग कंट्रोलर का तबादला
भिलाई स्टील प्लांट में करोड़ों की चोरी पर बड़ा एक्शन : CISF के 7 जवान सस्पेंड
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava