हथियार लूटने वाले दो नक्सली गिरफ्तार, सुकमा में पुलिस ने दबोचा

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Two Naxals looted weapons arrested Sukma police caught the sootr
Two Naxals looted weapons arrested Sukma police caught the sootr

Sukma Police Arrested Two Naxals : सुरक्षाबलों पर हमला कर उनके हथियार लूटने की वारदात में शामिल दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सुरक्षाबलों पर हमला कर उनके हथियार लूटने की वारदात में शामिल दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सलियों मैं से एक पर दो लाख का इनाम घोषित है। इनमें 2 लाख के इनामी मिलिशिया कमांडर कुहराम हड़मा व सुरपन्गुड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य बारसे हिड़मा शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़िए....IDFC बैंक के अफसरों पर FIR दर्ज... मेन ब्रांच में किया बड़ा कांड

जवानों से की थी लूटपाट

बीते साल सितंबर में जगरगुंडा के साप्ताहिक बाजार में तैनात 2 जवानों पर हमला कर उनसे हथियार लूटने की वारदात में दोनों नक्सली शामिल थे। नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जगरगुंडा पुलिस व सीआरपीएफ की 165वीं और 223वीं बटालियन की संयुक्त पार्टी शामिल रही है। दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

नक्सलियों को दबोचा

मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना पर गुरुवार की देर शाम जगरगुंडा से एसडीओपी तोमेश वर्मा के नेतृत्व में जिला बल, पुलनपाड़ कैंप से सीआरपीएफ की 223वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट सुशील कुमार और बेदरे कैंप से 165वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट रॉकी कसाना के नेतृत्व में संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली। इसी बीच नक्सलियों को सुरपनगुड़ा क्षेत्र से दबोच लिया गया।

ये खबर भी पढ़िए....तेज आंधी और गरज चमक के साथ जमकर बरसेंगे बदल... ऑरेंज अलर्ट जारी

FAQ

  1. गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में कौन-कौन शामिल हैं और किस पर इनाम घोषित था?
    गिरफ्तार नक्सलियों में 2 लाख का इनामी मिलिशिया कमांडर कुहराम हड़मा और सुरपन्गुड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य बारसे हिड़मा शामिल हैं। कुहराम हड़मा पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था।
  2. इन नक्सलियों ने किस वारदात को अंजाम दिया था?
    सितंबर 2024 में जगरगुंडा के साप्ताहिक बाजार में तैनात दो जवानों पर हमला कर उनसे हथियार लूटने की वारदात में दोनों नक्सली शामिल थे।
  3. नक्सलियों की गिरफ्तारी कैसे हुई और किन बलों ने इसमें भाग लिया?
    मुखबिर से मिली सूचना पर जगरगुंडा पुलिस, सीआरपीएफ की 165वीं व 223वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने सुरपनगुड़ा क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
ये खबर भी पढ़िए....

रायपुर के 34 गांवों में जमीन की खरीदी- बिक्री पर लगेगी रोक...लिखा पत्र

आबकारी विभाग के बड़े अफसर EOW की रडार में, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

naxal arrested | CG Naxal News | cg naxal terror | CG News | cg news in hindi | cg news today | cg news update

Tags:
  • CG News
  • cg news in hindi
  • CG Naxal News
  • cg news update
  • naxal arrested
  • cg news today
  • cg naxal terror
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर