उदंती में जंगल उजड़ा या पुश्तैनी जमीन पर खेती.... 17 साल बाद वन विभाग जागा
Rajesh Lahoti | Jun 05, 2026, 21:33 IST
udanti-tiger-reserve-land-encroachment-case
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई का विवाद फिर सुर्खियों में है। 17 साल पुराने इस मामले में वन विभाग ने 40 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है और 126 की तलाश जारी है। वन विभाग और ग्रामीण आमने-सामने हैं।
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में हजारों पेड़ों की कटाई, सैकड़ों ग्रामीणों पर केस और वन विभाग से हिंसक टकराव ने एक पुराने विवाद को फिर सुर्खियों में ला दिया है। जंगल की जमीन पर कब्जे और 100 से 200 साल पुराने साल वृक्षों की कटाई को लेकर वन विभाग और ग्रामीण आमने-सामने हैं। 17 साल पुराने इस विवाद में वन विभाग अब तक 40 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर चुका है और 126 की तलाश की जा रही है।
मामला गरियाबंद जिले के जेतपुरी गांव का है, जो टाइगर रिजर्व की सीमा से लगा हुआ है। वन विभाग का दावा है कि गांव के लोगों ने रिजर्व के भीतर 106 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा कर खेती शुरू कर दी और इसके लिए हजारों पेड़ काट दिए। दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि जमीन उनकी पुश्तैनी है और वन विभाग के आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं है।
वन अधिकारियों के अनुसार 2008 से 2026 तक के सैटेलाइट और ड्रोन चित्रों की तुलना में लगातार वन क्षेत्र घटता दिखाई देता है। जहां कभी एक हेक्टेयर में 1500 से 2000 पेड़ थे, वहां अब केवल 25 से 50 पेड़ बचे हैं। अधिकारियों का दावा है कि कई सौ साल पुराने साल वृक्षों को काटकर खेत तैयार कर दिए गए हैं।
वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2008 से अब तक करीब 12 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण हुआ है। पिछले चार वर्षों में 956 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, लेकिन अभी भी अच्छे खासे क्षेत्र पर कब्जा बना हुआ है।
मार्च 2026 में 166 ग्रामीणों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मई में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई। इसके बाद जब 18 मई को वन विभाग की टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची तो ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच टकराव हो गया। चार लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया गया, जबकि बाद में 36 ग्रामीणों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि 2008 से अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई हो रही थी तो कार्रवाई अब क्यों हो रही है? ग्रामीणों के वकील भी यही सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि वन विभाग के पास इतने वर्षों से सबूत थे तो तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की गई। यह विवाद केवल पेड़ों की कटाई का नहीं है।
यह उस संघर्ष की कहानी है जहां एक तरफ टाइगर रिजर्व और वन संरक्षण का दावा है, तो दूसरी तरफ ग्रामीण अपने जमीन के अधिकार की बात कर रहे हैं। आने वाले दिनों में यह मामला अदालतों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक गूंज सकता है। फिलहाल जंगल में कटे पेड़ों के ठूंठ और गांव में पसरा तनाव इस बात की गवाही दे रहे हैं कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।
डीएफओ वरुण जैन का इस पूरे मामले में कहना है कि यह अतिक्रमण बढ़ते-बढ़ते टाइगर रिज़र्व की जमीन पर भी हो गया। हमने जब पहला नोटिस दिया तो ग्रामीणों ने इसे अपनी पुश्तैनी जमीन बताई। जब हमने दूसरा नोटिस देकर पुश्तैनी जमीन का सबूत मांगा तो उनमें से कई जमीन छोड़ कर चले गए और कई लोगों के कब्जे हटाने में हम लगे हुए हैं। जल्द ही हम उदंती की 106 हेक्टेयर जमीन को खाली करा लेंगे।
गरियाबंद में उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व एरिया में बाघ होने की पुष्टि, कैमरे में कैद हुई फोटो, सालों बाद दिखा टाइगर
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ों की कटाई; सैटेलाइट से खुलासा, 166 पर एक्शन, 22 गिरफ्तार
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा यूरेशियन ओटर, सालों से हो रही थी खोज
असम से छत्तीसगढ़ लाए गए 5 मादा वन भैंसा, उदंती सीतानदी के वन भैंसा प्रजनन केंद्र में किए जाएंगे शिफ्ट
मामला गरियाबंद जिले के जेतपुरी गांव का है, जो टाइगर रिजर्व की सीमा से लगा हुआ है। वन विभाग का दावा है कि गांव के लोगों ने रिजर्व के भीतर 106 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा कर खेती शुरू कर दी और इसके लिए हजारों पेड़ काट दिए। दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि जमीन उनकी पुश्तैनी है और वन विभाग के आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं है।
सैटेलाइट और ड्रोन से खुली जंगल उजड़ने की कहानी
वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2008 से अब तक करीब 12 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण हुआ है। पिछले चार वर्षों में 956 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, लेकिन अभी भी अच्छे खासे क्षेत्र पर कब्जा बना हुआ है।
166 ग्रामीणों पर एफआईआर
17 साल तक प्रशासन सोता रहा
यह उस संघर्ष की कहानी है जहां एक तरफ टाइगर रिजर्व और वन संरक्षण का दावा है, तो दूसरी तरफ ग्रामीण अपने जमीन के अधिकार की बात कर रहे हैं। आने वाले दिनों में यह मामला अदालतों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक गूंज सकता है। फिलहाल जंगल में कटे पेड़ों के ठूंठ और गांव में पसरा तनाव इस बात की गवाही दे रहे हैं कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।
हमने सबूत मांगा किसी ने नहीं दिया
यह खबरें भी पढ़ें...
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ों की कटाई; सैटेलाइट से खुलासा, 166 पर एक्शन, 22 गिरफ्तार
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा यूरेशियन ओटर, सालों से हो रही थी खोज
असम से छत्तीसगढ़ लाए गए 5 मादा वन भैंसा, उदंती सीतानदी के वन भैंसा प्रजनन केंद्र में किए जाएंगे शिफ्ट
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA