CDL के वाइस प्रेसिडेंट उदय राव गिरफ्तार, 183 करोड़ के आबकारी भुगतान घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई
VINAY VERMA | May 13, 2026, 21:11 IST
uday-rao-cdl-arrested
छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट एन. उदय राव को EOW ने 183 करोड़ के आबकारी भुगतान घोटाले में गिरफ्तार किया है। इस घोटाले में फर्जी बिलिंग, भुगतान समन्वय, और कमीशन नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी होने का आरोप है।
छत्तीसगढ़ के चर्चित आबकारी ओवरटाइम भुगतान घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CDL यानी छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट एन. उदय राव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में इससे पहले सात आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जा चुके हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि उदय राव फर्जी बिलिंग, भुगतान समन्वय और कमीशन नेटवर्क का अहम कड़ी था।
EOW की जांच में सामने आया है कि छग स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रिकॉर्ड में मैनपावर सप्लाई का कार्य ए-टू-जेड इन्फ्रासर्विसेस लिमिटेड के नाम पर दर्ज था, लेकिन वास्तविक फील्ड संचालन, बिलिंग समन्वय, कर्मचारियों की व्यवस्था और भुगतान संबंधी काम एन. उदय राव देख रहा था। जांच एजेंसी के अनुसार यह पूरा संचालन CDL से जुड़ी कंपनी एनकेजेए के माध्यम से किया जा रहा था।
EOW की विवेचना में वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच मैनपावर एजेंसियों को अलग-अलग मदों में करीब 182.98 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भुगतान किए जाने का खुलासा हुआ है।ओवरटाइम के नाम पर 101.20 करोड़, बोनस में 12.21 करोड़ और एक्स्ट्रा वर्किंग डेज के बहाने 54.46 करोड़ का चूना लगाया गया।सर्विस चार्ज एवं सर्विस टैक्स के रूप में करीब 15.11 करोड़ रुपए शामिल हैं।
जांच एजेंसी के मुताबिक यह राशि वास्तविक कर्मचारियों तक पहुंचने के बजाय फर्जी और बढ़े हुए बिलों के जरिए निकाली गई। आरोप है कि इस रकम का उपयोग अधिकारियों और सिंडिकेट को कमीशन देने तथा संबंधित कंपनियों के आर्थिक लाभ के लिए किया गया। EOW का कहना है कि ओवरटाइम, बोनस और अतिरिक्त कार्य दिवसों की बिलिंग उदय राव के कहने पर तैयार की जाती थी।
विवेचना में यह भी सामने आया है कि अतिरिक्त भुगतान से मिलने वाले कमीशन के समन्वय का काम अरूणपति त्रिपाठी के जरिए किया जाता था और रकम आगे अनवर ढेबर तक पहुंचती थी। जांच एजेंसी इस पूरे नेटवर्क की वित्तीय लेयरिंग और पैसों के प्रवाह की जांच कर रही है।
दस्तावेजों के मुताबिक ए-टू-जेड इन्फ्रासर्विसेस लिमिटेड को अकेले करीब 34.07 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भुगतान हुआ। इसमें ओवरटाइम मद में 18.34 करोड़ रुपए, बोनस में 1.85 करोड़ रुपए, चार अतिरिक्त कार्य दिवसों के भुगतान में 11.06 करोड़ रुपए और सर्विस चार्ज व टैक्स के रूप में करीब 2.81 करोड़ रुपए शामिल हैं।
इस मामले में पूर्व में नीरज कुमार चौधरी, अजय लोहिया, अजीत दरंदले, अमित प्रभाकर सालुंके, अमित मित्तल, राजीव द्विवेदी और संजीव जैन को गिरफ्तार किया जा चुका है। EOW को इन आरोपियों से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर उदय राव की भूमिका के अहम सबूत मिले थे।
मामले की जांच दो वर्ष से EOW और एंटी करप्शन ब्यूरो कर रहे हैं। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7(बी), 8 तथा IPC की धारा 467, 468, 471 और 120-बी के तहत अपराध दर्ज है। गिरफ्तार उदय राव को विशेष न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एजेंसी का कहना है कि मामले में आगे भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
मेडिकल खरीद घोटाला: EOW के बाद ED केस में भी मिली बेल, बाहर आएगा शशांक चोपड़ा
EOW का एक्शन: जिस संस्था का अस्तित्व ही नहीं उसके नाम पर किया फर्जीवाड़ा, केस दर्ज
नगरपालिका टैक्स घोटाला: पतंजलि फूड्स टैक्स राहत मामले में हाईकोर्ट ने EOW से मांगा जवाब
रायपुर नगर निगम में 100 एकड़ ज़मीन का फाइल कांड; पूर्व मेयर ढेबर बोले-100 करोड़ का खेला, EOW जांच कराओ
रिकॉर्ड में दूसरी कंपनी, संचालन कोई और करता था
5 साल में 182.98 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान
फर्जी बिलों से निकाली गई रकम
अनवर ढेबर तक पहुंचता था कमीशन
ए-टू-जेड को ही मिला 34 करोड़ से ज्यादा
पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां
भ्रष्टाचार अधिनियम और IPC की धाराओं में जांच
यह खबरें भी पढ़े...
EOW का एक्शन: जिस संस्था का अस्तित्व ही नहीं उसके नाम पर किया फर्जीवाड़ा, केस दर्ज
नगरपालिका टैक्स घोटाला: पतंजलि फूड्स टैक्स राहत मामले में हाईकोर्ट ने EOW से मांगा जवाब
रायपुर नगर निगम में 100 एकड़ ज़मीन का फाइल कांड; पूर्व मेयर ढेबर बोले-100 करोड़ का खेला, EOW जांच कराओ
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava