Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर, नदी पार करते वक्त बहे चाचा-भतीजा... तलाश में जुटी SDRF
Kanak Durga Jha | Published:
Uncle nephew drowned while crossing river in balrampur
Chhattisgarh Weather Update : बलरामपुर जिले में नदी पार करते वक्त चाचा-भतीजा तेज बहाव में बह गए। चाचा-भतीजा नदी पार करके एक किनारे से दूसरे किनारे जा रहे थे।
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। बलरामपुर जिले में नदी पार करते वक्त चाचा-भतीजा तेज बहाव में बह गए। चाचा-भतीजा नदी पार करके एक किनारे से दूसरे किनारे जा रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव में बेकाबू होकर दोनों बह गए। लगातार बारिश होने के कारण नदी में पानी लबालब भरा हुआ है और पानी का बहाव भी तेज है।
मिली जानकारी के मुताबिक, चाचा-भतीजा लालसाय (उम्र - 50 साल), प्रभु (उम्र - 39 साल) काम से पस्ता गए थे। वापस लौटते वक्त जलस्तर काफी बढ़ गया था। दोनों का अभी पता नहीं चल पाया है। पस्ता थाना क्षेत्र की चिलमा गांव की ये घटना है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सभी नदी-नाले उफान पर हैं।
छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने सूरजपुर, बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट और सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी, रायगढ़, कोरबा में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में 1 जून से 15 सितंबर तक 1130.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो औसत से 8% अधिक है। प्रदेश में मानसून कोटे की 99% से अधिक बारिश हो चुकी है। अब कोटे को पूरा करने के लिए सिर्फ 10 मिमी पानी की जरूरत है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
बारिश से सभी नदी-नाले उफान पर
प्रदेश में बारिश को लेकर हाई अलर्ट
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari