छत्तीसगढ़ को मिलेगी एक और Vande Bharat Train, दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच चलेगी

Deeksha Nandini Mehra | Jun 13, 2024, 09:18 IST
Share
दुर्ग- विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन
दुर्ग- विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन

दुर्ग से विशाखापट्टनम तक वंदे भारत एक्सप्रेस इसी महीने से शुरु की जाएगी। वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को दुर्ग से विशाखापट्टनम 8 घंटे में पहुंचा देगी।

Vande Bharat Train in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाली है। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनाव के पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर दुर्ग से विशाखापट्टनम के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की थी। इस बीच आचार संहिता लगने से इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हो पाई, लेकिन आचार संहिता हटने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी में तेजी लाई जा रही है।

टाइम टेबल भी तैयार

अब तक मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के दुर्ग से वंदे भारत ट्रेन सुबह छह बजे चलकर दोपहर ढाई बजे विशाखापट्टनम पहुंच जाएगी। इसके बाद वापसी के लिए ट्रेन सवा तीन बजे विशाखापट्टनम से चलेगी और देर रात 11.50 पर दुर्ग पहुंच जाएगी। दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच की दूर लगभग 575.2 किलोमीटर है। इस दूरी को वंदे भारत महज साढ़े आठ घंटे में तय करेगी।

वंदे भारत से होगी आसानी

गौरतलब है कि विशाखापट्टनम के इंजीनियरिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दुर्ग-भिलाई और रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के अनेक बच्चे पढ़ते हैं। यहां बंदरगाह होने के कारण कोयला, जिप्सम, कोक, अनाज और अन्य वस्तुओं का आयात-निर्यात भी होता है। इसकी वजह से लोगों को विशाखापट्टनम बार-बार आना-जाना पड़ता है। वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से सभी लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन | Durg Visakhapatnam Vande Bharat Train | दुर्ग विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन

Tags:
  • Vande Bharat train
  • Vande Bharat train in Chhattisgarh
  • वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • Durg Visakhapatnam Vande Bharat Train
  • दुर्ग विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि