वेदांता प्लांट हादसे की उच्च स्तरीय जांच शुरू, आप भी दे सकते हैं दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य और बयान

VINAY VERMA | Apr 22, 2026, 11:37 IST
Share
vedanta-plant-incident-investigation-update
vedanta-plant-incident-investigation-update

सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे में 24 मजदूरों की जान चली गई और कई घायल हो गए। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है, और 29 अप्रैल को एक सुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें आम लोग और पीड़ित पक्ष साक्ष्य और बयान पेश कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे में जांच शुरु हो गई है। जांच के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब सिर्फ सरकारी फाइलों पर भरोसा नहीं होगा, बल्कि आमजन, प्रत्यक्षदर्शी और पीड़ित पक्ष भी अपनी बात सीधे रख सकेंगे। 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिलासपुर संभाग आयुक्त कार्यालय में कोई भी व्यक्ति इस हादसे से जुड़े साक्ष्य, दस्तावेज या बयान पेश कर सकता है।

संभाग आयुक्त सुनील जैन ने साफ कहा है कि इस जांच का मकसद सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि हादसे के असली कारणों को उजागर करना, दोषियों की जवाबदेही तय करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना है।

मुआवजे का मरहम

हादसे के बाद वेदांता प्रबंधन अब मुआवजे का सहारा लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश कर रहा है। कंपनी का दावा है कि 24 मृत मजदूरों में से 21 के परिजनों को मुआवजा दिया जा चुका है। वहीं 11 घायल मजदूरों को भी सहायता राशि देने की बात कही गई है।

लेकिन यह भी उतना ही बड़ा सवाल है कि क्या पैसों से उन परिवारों का दर्द कम हो सकता है, जिन्होंने अपने कमाने वाले सदस्य को खो दिया? और सबसे अहम कृक्या यह हादसा टाला जा सकता था?

कैसे हुआ मौत का ब्लास्ट?

14 अप्रैल को सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर पाइप में जोरदार विस्फोट हुआ था। इस धमाके ने देखते ही देखते 35 मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 24 मजदूरों की मौत हो चुकी है।

घायलों में से 3 की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जबकि 6 मजदूर अस्पताल में निगरानी में हैं। दो मजदूरों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। यह आंकड़े सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही की कहानी बयां कर रहे हैं।

मुआवजे और नौकरी का ऐलान

वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपए और एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया है। घायलों को 15-15 लाख रुपए देने की बात कही गई है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है।

सबसे बड़ा सवाल बाकी

अब पूरा मामला जांच के दायरे में है, लेकिन असली सवाल वही है कि क्या यह हादसा तकनीकी खामी था या प्रबंधन की घोर लापरवाही? और अगर लापरवाही थी, तो क्या जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर हर बार की तरह यह मामला भी मुआवजे में दब जाएगा?

29 अप्रैल को होने वाली सुनवाई अब सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि सच सामने लाने का मौका है।

ये खबरें भी पढ़ें...

वेदांता प्लांट हादसा; अनिल अग्रवाल के समर्थन में उतरे बीजेपी सांसद नवीन जिंदल, FIR में नाम दर्ज होने पर उठाए सवाल

vedanta plant blast ; मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा, दिल्ली की स्पेशल टीम ने संभाली जांच की कमान

sakti vedanta news: हादसे की जांच शुरू; कमिश्नर सुनील जैन को मिली जिम्मेदारी, 30 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

सक्ती पावर प्लांट हादसा; घायलों की लिस्ट गायब, अस्पतालों के चक्कर काटकर थक गए बेबस परिजन

Tags:
  • सक्ती पावर प्लांट हादसा
  • वेदांता पावर प्लांट
  • vedanta plant blast
  • वेदांता प्लांट हादसा
  • sakti vedanta news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज