धान किसान की बल्ले-बल्ले, वर्मी मैट्रिक्स ग्रिड मेथड से खेती से बंपर मुनाफा

Pravesh Shukla | Published:
Share
vermigrid-rice-yield-method the sootr
vermigrid-rice-yield-method the sootr

कोरबा जिला मुख्यालय के पास के गांव झगरहा के किसान रामरतन निकुंज के द्वारा किए गए प्रयोग ने धान की खेती करने वाले किसानों को नई राह दिखाई है।

कोरबा। जिलामुख्यालयके पास के गांवझगरहाके किसानरामरतननिकुंज के द्वारा किए गए प्रयोग ने धान की खेती करने वाले किसानों को नई राह दिखाई है।वर्मीमैट्रिक्सग्रिड पद्धति अपनाते हुए धान की खेती में लागत 50प्रतिशततक घटाते हुए प्रतिहेक्टेयर95 से 106क्विंटलतक पैदावार ले रहे हैं। अभी तक छत्तीसगढ़ में धान का औसत उत्पादन प्रतिहेक्टेयर80क्विंटलही रहा है।

प्रति हैक्टेयर 50 से 80 क्विंटल उत्पादन

किसानरामरतनसाल 2018 मेंएसईसीएलगेवरासेरिटायरहुए। इसके बाद उन्होंने खेती करने की ठानी। इसके लिए पहले उन्होंने धान की खेती की पद्धतियों के बारे में जानकारी जुटाई। उन्हें पता लगा कि प्रतिहैक्टेयर50 से 80क्विंटलके बीच धान का उत्पादन हो रहा था। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संजय पटेल से सलाह ली।

पढ़ें: धर्मांतरण को लेकर बवाल... कांग्रेस MLA ने कहा- कोई बीमार तो मंदिर-मस्जिद जाने की आजादी

वर्मीमैट्रिक्स ग्रिड पद्धति से खेती

किसान ने बताया कि उसनेबिलासपुर, रायपुर में कृषि मेलों में जाकर जानकारी इकट्ठा की। जिसके बाद 3 साल पहले उसनेवर्मीमैट्रिक्सग्रिड पद्धति अपनाई और 2हेक्टेयरमें धान की फसल बोई।रामरतनने बताया कि इस पद्धति का पहली बार प्रयोग उन्होंने ही किया, इसलिए चुनौती भी थी। यह समय प्रबंधन आधारित खेती है। जिस तरह सब्जी की फसल लगाते हैं, ठीक उसी तरह सेवर्मीकंपोस्टको लाइन में डालकर धान के पौधों की रोपाई की।

पढ़ें; CBSE के छात्रों के राज्य स्तरीय खेलों में हिस्सा लेने पर रोक, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

इस तरह होती है खेती

इस तरह से खेती करने के लिए जरूरी यह है कि धान की नर्सरी 15 से 20 दिन से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए।वर्मीकंपोस्टसे पौधे कोग्रोथमिली, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी। कीट-व्याधि का प्रकोप कम हुआ। रासायनिककीटनाशकका उपयोग कम हो गया। इससे लागत 50% तक कम हो गई।

धान की बंपर पैदावार

हालांकि धान लगाते समय थोड़ी मेहनत करनी पड़ी। लेकिन यह मेहनत रंग लाई और जब धान की कटाई औरमिजाईहुई तो पैदावार अच्छी निकली। शुरुआती दौर में एकहेक्टेयरमें 88क्विंटलधान की पैदावार हुई। सबसे अधिक 106क्विंटलधान साल 2023 में हुआ। जिले भर से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी इसे देखने मेरे खेत परआए।

पढ़ें: बघेल का BJP-RSS पर वार, बोले - भाजपा ने नहीं मनाया आदिवासी दिवस

पांच प्वॉइंट में समझें पूरी खबर

नई पद्धति से खेती का प्रयोग

किसान रामरतन निकुंज ने वर्मीमैट्रिक्स ग्रिड पद्धति अपनाकर पारंपरिक धान की खेती में बदलाव किया, जिससे उत्पादन बढ़ा और लागत घटी।

कम लागत, अधिक उत्पादन

इस पद्धति से धान की खेती में 50% तक लागत कम हुई और प्रति हेक्टेयर 95 से 106 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त हुई, जबकि छत्तीसगढ़ में औसत उत्पादन 80 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।

प्राकृतिक उर्वरक और समय प्रबंधन

खेती में वर्मीकंपोस्ट का इस्तेमाल करके पौधों की ग्रोथ और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी। रासायनिक कीटनाशकों की जरूरत कम हुई, जिससे खेती पर्यावरण अनुकूल भी बनी।

दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा

रामरतन के सफल प्रयोग को देखकर आसपास के गांवों के किसान भी यह पद्धति अपना रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खेती की दिशा में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

अच्छी आमदनी

किसान के अनुसार, 5 एकड़ में एक लाख रुपये की लागत आती है, जबकि सरकारी समर्थन मूल्य के हिसाब से 6.20 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है।

पढ़ें: रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी, विमान के अंदर फंसे यात्री

प्रति एकड़ एक लाख का खर्च

किसान ने बताया कि अब आसपास के गांवदादर,खरमोरा,बरबसपुरआदि के किसान भी इस पद्धति को अपना रहे हैं। पांच एकड़ की खेती में करीब 1 लाख रुपए खर्च होते हैं। जबकि सरकारीरेटके हिसाब से धान की पैदावार 6.20 लाख रुपए तक हो रही है।

वर्मी मैट्रिक्स ग्रिड पद्धति | धान की खेती में मुनाफा | छत्तीसगढ़ न्यूज | सीजी न्यूज | Vermi Matrix Grid Method | Paddy | Chhattisgarh paddy purchase | Farming of Paddy | Chhattisgarh News | CG News



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • Paddy
  • धान
  • Chhattisgarh paddy purchase
  • Vermi Matrix Grid Method
  • वर्मी मैट्रिक्स ग्रिड पद्धति
  • धान की खेती
  • धान की खेती में मुनाफा
  • Farming of Paddy
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर