जंगल की रौनक में ग्रामीणों की कमाई

Krishna Kumar Sikander | Apr 21, 2025, 17:45 IST
Share
Villagers earnings in the beauty of the forest the sootr
Villagers earnings in the beauty of the forest the sootr

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के मनेंद्रगढ चिरमिरी भरतपुर में महुआ के फूल टपकने के साथ ही आदिवासी अंचलों में एक नया उत्सव शुरू हो गया है। गांवों में सन्नाटा है, लेकिन खेत-खलिहान और जंगलों में रौनक है।

कोरिया (रजनीश श्रीवास्तव) : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के मनेंद्रगढ चिरमिरी भरतपुर में महुआ के फूल टपकने के साथ ही आदिवासी अंचलों में एक नया उत्सव शुरू हो गया है। गांवों में सन्नाटा है, लेकिन खेत-खलिहान और जंगलों में रौनक है। हर सुबह 5-6 बजे से ही पूरा गांव परिवार सहित जंगल की ओर निकल पड़ता है। यह महुआ बीनने का समय है।

महुआ न सिर्फ वनों की गोद में खिलता फूल है, बल्कि कोरिया और एमसीबी क्षेत्र के हजारों आदिवासी परिवारों के लिए जीविका, परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। इसके साथ जुड़ी समस्याओं में जंगल की आग, अनियंत्रित संग्रहण और बाजार की अस्थिरता को समझना और समाधान खोजना जरूरी है। तभी यह वनोपज सही मायनों में ‘वन-समृद्धि’का वाहक बन सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें... राजकीय पशु वन भैंसा का करंट लगाकर शिकार

गांवों में सन्नाटा, जंगलों में चहल-पहल

महुआ के इस सीजन में गांवों की गलियों में न कोई आवाजाही है, न ही किसी घर से चूल्हे की गंध आती है। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और युवक सब जंगलों में व्यस्त हैं। महुआ संग्रहण का यह मौसम मार्च से अप्रैल तक लगभग डेढ़ महीने चलता है। यह वह समय होता है जब आदिवासी अपने बाकी सभी कामों को दरकिनार कर देते हैं।

एक पेड़ से दो क्विंटल महुआ तक

ग्रामीणों के अनुसार, एक स्वस्थ महुआ पेड़ से लगभग एक से दो क्विंटल फूल इकट्ठा किया जा सकता है। यही वजह है कि इन पेड़ों की देखभाल किसी देवता की तरह की जाती है। कोरिया और एमसीबी क्षेत्र के आदिवासी महुआ को न केवल आर्थिक साधन, बल्कि सांस्कृतिक प्रतीक मानते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... फिल्म मेकर अनुराग कश्यप, भारत में रहना है तो देश के साथ चलना होगा

जंगलों में आग भी बनती है खतरा

महुआ संग्रहण के दौरान ग्रामीण पेड़ों के नीचे आग लगाकर पत्तियां साफ करते हैं, परंतु आग बुझाए बिना छोड़ देना जंगलों के लिए घातक साबित होता है। हर साल इसी कारण जंगलों में आग फैलती है और वनों को भारी नुकसान होता है। वन विभाग इसके लिए जागरूकता अभियान चलाता है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

महुआ का बाजार और परिवार का भविष्य

ग्रामीण ध्रुव नारायण तिवारी बताते हैं कि महुआ हमारे जीवन का आधार है। हमारा साल भर का नमक-तेल, दवाई-लत्ता सब इसी से चलता है। शादी-ब्याह, बच्चों की पढ़ाई तक इससे होती है।" वे आगे कहते हैं, "हम सुबह चार बजे उठकर जंगल चले जाते हैं। वहीं खाना, वहीं पानी, वहीं जिंदगी।"

ये खबर भी पढ़ें... नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव तक पहली बार पहुंची बस

यह सिर्फ फूल नहीं, हमारे जीवन की गंध

शिक्षक से सेवानिवृत्त श्यामलाल बैगा कहते हैं कि मैंने विद्यार्थी जीवन में महुआ बेचकर पढ़ाई की। आज 62 साल की उम्र में भी अपनी पत्नी के साथ जंगल जाता हूं। यह सिर्फ फूल नहीं, हमारे लिए जीवन की गंध है। महुआ खाने से शरीर में ऊर्जा आती है और फिर दिनभर काम करने पर भी थकान नहीं होती।

किसानों के लिए साल भर की कमाई

पूर्व सरपंच समर बहादुर सिंह का कहना है कि महुआ सिर्फ फूल नहीं, मजदूर और किसानों के लिए साल भर की कमाई है। यह मनरेगा से भी बड़ा रोजगार है। अगर इसे ठीक से संजोया जाए, तो एक परिवार बीस-बीस हजार रुपए तक की कमाई कर सकता है।"

ये खबर भी पढ़ें... मुख्यमंत्री साय ने कहा, आदिवासी सबसे बड़े हिंदू

महुआ का औषधीय महत्व

जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश खरे बताते हैं कि महुआ एक बहुत ही उपयोगी वनोपज है। इसके फूल और फल दोनों में औषधीय गुण होते हैं। यह हृदय रोग, डायबिटीज और बीपी को नियंत्रित करने में सहायक है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और तनाव दूर करने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही लाभकारी होता है। अधिक सेवन से गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।"



Tags : villagers | Beauty | koria | Koria News | CG News

Tags:
  • CG News
  • आदिवासी
  • Koria News
  • forest
  • koria
  • कोरिया
  • Beauty
  • जंगल
  • villagers
  • महुआ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा