धर्म पर 200 करोड़ खर्च करेगी विष्णु सरकार, अमरनाथ यात्रा में हर श्रद्धालु पर 50 हजार

Arun Tiwari | Jun 30, 2025, 17:02 IST
Share
Vishnu government will spend 200 crores on religion the sootr
Vishnu government will spend 200 crores on religion the sootr

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की विष्णु सरकार धर्म के रास्ते पर तेजी से कदम बढ़ा रही है। अगले एक साल में सरकार धर्म पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च करेगी। इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। सरकार लोगों को रामलला के साथ ही बाबा अमरनाथ के दर्शन भी करवाएगी।

रायपुर : राजनीति में जब धर्म का तड़का लगता है तो जायका और रंग चोखा ही आता है। बीजेपी ने इस फॉर्मूले को हमेशा अपनाया है। राम मंदिर आंदोलन से लेकर राम मंदिर के उद्घाटन तक बीजेपी राम की पैरोकारी करती रही है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की विष्णु सरकार भी अब इस रास्ते पर तेजी से कदम बढ़ा रही है। अगले एक साल में सरकार धर्म पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च करेगी। इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। सरकार लोगों को अपनी तरफ से रामलला के साथ ही बाबा अमरनाथ के दर्शन भी करवाएगी। अमरनाथ यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। देखिए विष्णु की राजनीति में किस तरह लगाया जा रहा है धर्म का तड़का।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में तीसरी बार बदलेगा श्रीराम वन गमन पथ, 81 करोड़ खर्च के बाद भी बदलाव

राजनीति में धर्म का तड़का

बीजेपी की राजनीति का कोर बिंदु धर्म ही रहा है। राम मंदिर आंदोलन ने उसे दो सीट से लेकर लगतार तीसरी बार सरकार बना दी। राम मंदिर आंदोलन लालकृष्ण आडवाणी ने शुरु किया तो राम मंदिर का उद्घाटन नरेंद्र मोदी ने किया। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने रामलला के नाम पर वोट भी मांगे। बीजेपी की गाय,गंगा,मंदिर की राजनीति ने यह दिखाया भी है कि जब धर्म की घंटी बजती है तो वोट भी खूब बरसते हैं। छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार भी अब धर्म के इस रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रही है। सरकार अगले एक साल में धर्म पर 200 करोड़ खर्च करने जा रही है। सरकार ने इसका पूरा खाका खींच लिया है। खजाने की हालत भले ही खस्ता हो लेकिन धर्म के नाम पर सरकार को कोई समझौता मंजूर नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें... राम वन गमन पथ के नाम पर सरकार ने खर्च किए 81 करोड़, अधूरे काम कर दो एजेसिंयों ने कमा लिए 71 करोड़

रामलला के बाद बाबा अमरनाथ दर्शन

राम मंदिर उद्घाटन के बाद प्रदेश की विष्णु सरकार ने रामलला दर्शन योजना शुरु कर दी। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या धाम ले जाकर रामलला के दर्शन कराए जा रहे हैं। इस योजना में एक व्यक्ति पर 14 हजार रुपए से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा लोगों को रहने, खाने,पीने और परिवहन भी सरकार की तरफ से ही कराया जा रहा है। पिछले एक साल में सरकार ने 22100 लोगों को अयोध्या की यात्रा कराई। इस पर 28 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इसके साथ ही इस साल भी लोगों को रामलला के दर्शन के लिए 36 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। भगवान राम के बाद अब भगवान शिव के दर्शन भी विष्णु सरकार ही करवाएगी। मानसरोवर यात्रा के लिए सरकार प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपए खर्च करेगी। इसके साथ ही सिंधु दर्शन के लिए भी सरकार ने खर्च की सीमा तय कर दी है। सिंधु दर्शन के लिए हर व्यक्ति पर 15 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। इनके अलावा सरकार ने तीर्थ दर्शन योजना भी शुरु की है। इस योजना में बुजुर्गों को तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। तीर्थ दर्शन पर खर्च के लिए सरकार ने 15 करोड़ रुपए अलग रख दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... जब- जब चुनाव हुए तब- तब फाइलों से बाहर आया राम वन गमन पथ, भाजपा हो या कांग्रेस DPR से आगे कुछ नहीं हुआ

मंदिरों पर भी होगा खर्च

इन बड़ी धार्मिक यात्राओं के अलावा सरकार छत्तीसगढ़ के मठ मंदिरों पर भी खर्च करेगी। राजा विक्रमादित्य की कुलदेवी डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी देवी के मंदिर पर 80 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे मां का परिक्रमा पथ बनाया जाएगा। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जाएंगी। राजिम कुंभ को और भव्य बनाने के लिए 8 करोड़ रुपए रखे गए हैं। गाय,गंगा और मंदिर के साथ ही सरकार जल,जंगल्,जमीन यानी आदिवासी वर्ग के धार्मिक स्थलों के विकास पर भी ध्यान दे रही है। 14 करोड़ रुपए से आदिवासियों के धार्मिक स्थल संवारे जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें...विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में 150 किलो चांदी से बनेगा दरवाजा, कारीगर दे रहे प्राचीनतम स्वरूप

अयोध्या की यात्रा पर गए इस जिले के इतने लोग

रायपुर - 2114
बिलासपुर - 1575
जांजगीर चांपा 1309
जशपुर - 1224
बलौदा बाजार 1141
दुर्ग 1110
महासमुंद 1106
कोरबा 1022
सरगुजा 1020
धमतरी 931







Chhattisgarh | Ramlala Darshan Yojana | Vishnu government | Amarnath Yatra | छत्तीसगढ़ रामलला दर्शन योजना

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • Amarnath Yatra
  • अमरनाथ यात्रा
  • Vishnu government
  • छत्तीसगढ़ रामलला दर्शन योजना
  • Ramlala Darshan Yojana
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई