व्यापम का नए चयन मंडल में विलय, आईएएस रेणु पिल्ले बनीं पहली अध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेश

VINAY VERMA | May 05, 2026, 09:29 IST
Share
vyapam-merged-renu-pillay-chairperson
vyapam-merged-renu-pillay-chairperson

छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) का विलय नए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) में किया गया। रेणु पिल्ले को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाएगा।

छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया को नए ढांचे में लाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के गठन की औपचारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही 1991 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रेणु जी पिल्ले को इस नए मंडल की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। यह फैसला राज्य में भर्ती प्रक्रियाओं को अधिक व्यवस्थित और केंद्रीकृत करने की मंशा के तौर पर देखा जा रहा है।

30 अप्रैल को अधिसूचना

Notification Issued
Notification Issued


जारी आदेश के मुताबिक, राज्य शासन ने 30 अप्रैल 2026 को अधिसूचना के माध्यम से इस नए चयन मंडल की स्थापना की थी। उसी के तहत अब छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की जगह छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल कार्य करेगा। यानी अब तक जो जिम्मेदारियां व्यापम निभा रहा था, उन्हें नए नाम और ढांचे के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

सरकार ने आईएएस रेणु पिल्ले को इस मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वे आगामी आदेश तक इस पद पर कार्य करेंगी। खास बात यह है कि उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में यह जिम्मेदारी दी गई है। यानी वे अपने वर्तमान पद के साथ-साथ इस नए चयन मंडल की कमान भी संभालेंगी।

माशिमं का अतिरिक्त प्रभार

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि रेणु जी पिल्ले छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अतिरिक्त प्रभार में भी बनी रहेंगी। इससे साफ है कि सरकार ने एक ही अधिकारी को कई महत्वपूर्ण संस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपकर प्रशासनिक संतुलन साधने की कोशिश कर रही है।

सवाल पर लगाम

भर्ती प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से पारदर्शिता और दक्षता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में नए चयन मंडल का गठन एक बड़े सुधार के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी आएगी और विवादों की स्थिति भी कम होगी।

मंडल की मुख्य विशेषताएं

राज्य मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक-2026 के माध्यम से इसकी स्थापना की गई है। जिसका उद्देश्य सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को सरल, समयबद्ध और पारदर्शी बनाना।

कार्यक्षेत्र: तृतीय और चतुर्थ वर्ग के समान प्रकृति वाले पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा आयोजित करना।

संरचना: इस मंडल में एक अध्यक्ष (प्रधान सचिव स्तर से नीचे नहीं) और अधिकतम तीन सदस्य होंगे।व्यापम का विलय: पूर्ववर्ती छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के अधिकारी और कर्मचारी इस नए मंडल में विलय कर दिए गए हैं।

शिक्षक भर्ती: आने वाली शिक्षक भर्ती सहित अन्य प्रमुख भर्तियां अब इसी मंडल के माध्यम से की जाएंगी।

नए तरह का सिस्टम

इस पूरे घटनाक्रम को राज्य में प्रशासनिक पुनर्गठन के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर युवाओं के लिए यह खबर अहम है, क्योंकि सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया अब नए सिस्टम के तहत संचालित होगी। सरकार की कोशिश है कि भर्ती तंत्र को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तेज बनाया जाए।

यह खबरें भी पढ़ें...

सामान्य प्रशासन विभाग के नाम पर ही हो गया खेल ! डिजिटल सिग्नेचर भी सेफ नहीं ? CG NEWS

Madhya Pradesh सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, चतुर्थ क्रमोन्नति का मिलेगा फायदा

रामनवमी की छुट्टी आज, सामान्य प्रशासन विभाग ने दोबारा जारी किया आदेश

मंत्रालय में तीन अधिकारियों को पदोन्नति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • व्यापम
  • आईएएस रेणु पिल्ले
  • छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज