IPS जीपी सिंह का छत्तीसगढ़ आने का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

Kanak Durga Jha | Dec 10, 2024, 14:29 IST
Share
way clear for IPS GP Singh come Chhattisgarh Supreme court Decision
way clear for IPS GP Singh come Chhattisgarh Supreme court Decision

आईपीएस जीपी सिंह की फिर से बहाली के कैट के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका को आज सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दें कि जीपी सिंह ने केंद्र सरकार के इस फैसले को कैट में चुनौती दी थी।

आईपीएस जीपी सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनकी बहाली के कैट के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका को खारिज कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब जीपी सिंह को बहाल करना केंद्र सरकार की मजबूरी हो गई है। बता दें कि आय से अधिक सपंत्ति और राजद्रोह के आरोपों में गिरफ्तारी के बाद केंद्र सरकार ने 21 जुलाई 2023 को जीपी सिंह को अनिवार्य सेवा निवृत्ति देते हुए सेवा से बाहर कर दिया था।

बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच मैनेजर पर FIR, कस्टमर की पत्नी 80 लाख लेकर भागी

जीपी सिंह को मिली राहत

जीपी सिंह ने केंद्र सरकार के इस फैसले को कैट में चुनौती दी थी। जहां से जीपी सिंह को राहत मिल गई, लेकिन उनके खिलाफ भयादोहन, आय से अधिक सपंत्ति और राजद्रोह का मुकदमा दर्ज था। इसी साल नवंबर में हाईकोर्ट ने जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का निर्देश दिया था। इस बीच कैट के निर्देश के आधार पर राज्‍य सरकार ने जीपी सिंह को बहाल करने का प्रस्‍ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा था, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कैट फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर आज फैसला आया है।

रानू साहू को करोड़ों रुपए देने वाले द्विवेदी को ED ने किया गिरफ्तार

जीपी सिंह पर सरकार ने राजद्रोह का केस दर्ज कराया था

छत्तीसगढ़ ACB ने जुलाई 2021 को जीपी सिंह के पुलिस लाइन स्थित सरकारी बंगले के अलावा राजनांदगांव और ओडिशा के 15 अन्य ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में 10 करोड़ की अघोषित संपत्ति के साथ कई संवेदनशील दस्‍तावेज मिले थे। इस पर ACB ने जीपी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

वहीं, दूसरी ओर सरकार ने 5 जुलाई को उन्हें सस्पेंड कर दिया और 8 जुलाई की रात को उनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज करा दिया गया था। जीपी सिंह पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।

इस केस की जांच के बाद 11 जनवरी 2022 को जीपी सिंह को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उन्हें मई 2022 में जमानत मिली गई। सर्विस रिव्यू कमेटी की सिफारिश पर 21 जुलाई 2023 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने IPS जीपी सिंह को कंपलसरी रिटायर कर दिया था। उस समय जीपी सिंह की सर्विस के 8 साल बचे थे।

पैरामिलेट्री आर्मी के घेरे में बस्तर, जवानों के साथ रात बिताएंगे शाह

FAQ

  1. आईपीएस जीपी सिंह को सुप्रीम कोर्ट से क्या राहत मिली है?
    सुप्रीम कोर्ट ने जीपी सिंह की बहाली के कैट (CAT) के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका खारिज कर दी है। इससे अब केंद्र सरकार के लिए जीपी सिंह को बहाल करना अनिवार्य हो गया है।
  2. जीपी सिंह पर सरकार ने कौन-कौन से आरोप लगाए थे?
    जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति रखने, भयादोहन और राजद्रोह के आरोप लगाए गए थे। उन्हें छत्तीसगढ़ ACB द्वारा 10 करोड़ की अघोषित संपत्ति और संवेदनशील दस्तावेज मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। सरकार ने उन पर सरकार गिराने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया था।

पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी

Tags:
  • Supreme Court
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • आईपीएस जीपी सिंह
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • IPS जीपी सिंह
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि