ट्रेन में हो रही थी गांजे की तस्करी, 4 पुलिसकर्मी समेत 6 गिरफ्तार

Kanak Durga Jha | Oct 30, 2024, 22:00 IST
Share
weed smuggled train 6 arrested including 4 policemen bilaspur
weed smuggled train 6 arrested including 4 policemen bilaspur

रायपुर की एटीएस और रेंज साइबर थाने ने एक बड़ी कार्रवाई में गांजा तस्करी से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों और GRP (रेलवे पुलिस) के चार कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है।

रायपुर की एटीएस और रेंज साइबर थाने ने एक बड़ी कार्रवाई में गांजा तस्करी से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों और GRP (रेलवे पुलिस) के चार कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो कांस्टेबलों और तस्करों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि दो अन्य कांस्टेबलों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

गांजा तस्करी पर नियंत्रण के लिए GRP द्वारा बनाई गई एंटी-क्राइम टीम पर ही तस्करों के साथ सांठगांठ और अवैध कारोबार में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे हैं। यह टीम, जिसे चोरी और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए गठित किया गया था, खुद गांजे की तस्करी में सक्रिय पाई गई। पुलिस के बड़े अफसरों पर भी इन गतिविधियों में संरक्षण देने का आरोप है।

छत्तीसगढ़ में जहां से गुजरे राम, वहां आदिवासी जलाते हैं दीपक

CG News | भगवा झंडे के सहारे ईसाइयत का प्रचार, फिर सुलगी धर्मांतरण की आग

IG को मिली शिकायत, जांच के आदेश

बिलासपुर रेंज के आईजी को GRP के कांस्टेबलों के संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिली थी। आरोप था कि टीम के कुछ सदस्य जब्त गांजे का अवैध कारोबार कर रहे थे और वसूली कर रहे थे। हालांकि, मामले की गंभीरता के बावजूद तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद IG ने मामला पुलिस मुख्यालय भेजा, और रायपुर ATS को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई।

6 महीने से जारी थी निगरानी, 24 अक्टूबर को गिरफ्तारी

एटीएस की टीम पिछले छह महीनों से इन कांस्टेबलों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। 24 अक्टूबर को GRP ने 10-10 किलो गांजा के साथ दो तस्करों—योगेश सौंधिया (जबलपुर) और रोहित द्विवेदी (बांदा, यूपी)—को पकड़ा। इनसे पूछताछ में GRP के चार कांस्टेबलों के नाम सामने आए—संतोष राठौर, लक्ष्मण गाइन, मन्नू प्रजापति और सौरभ नागवंशी।

रायपुर में होगी योग-प्राकृतिक चिकित्सा पर रिसर्च , मोदी की सौगात

दीपावली पर पकवानों से महका छत्तीसगढ़ का घर-आंगन, जानिए क्या है परंपरा

कार्रवाई और आगे की जांच

अभी आरक्षक संतोष राठौर और लक्ष्मण गाइन से रिमांड पर पूछताछ चल रही है। अधिकारियों के संरक्षण की भी जांच की जा रही है। वहीं, मन्नू प्रजापति और सौरभ नागवंशी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब तस्करों और कांस्टेबलों के बीच गहरे नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास में जुटी है।

इस कार्रवाई ने पुलिस तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और तस्करों के साथ गठजोड़ की गंभीर समस्या को उजागर किया है। मामले में जुड़े बड़े अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • crime news
  • पुलिस आरक्षक करता था गांजे की तस्करी
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg crime news
  • गांजे की तस्करी
  • crime news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा