पत्नी ने ही करवा दी पति की दूसरी शादी, फिर लाखों रूपए लेकर मियां-बीवी फरार

Harrison Masih | May 31, 2025, 18:16 IST
Share
wife got husband married for second time husband and wife absconded chattisgarh the sootr
wife got husband married for second time husband and wife absconded chattisgarh the sootr

बिलासपुर जिले में एक मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने ही पति को 'वर' बताकर एक युवती की शादी उससे करवा दी और फिर पति ने युवती से लाखों की ठगी कर उसे अकेला छोड़ भाग निकला।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से शादी जैसे पवित्र रिश्ते की आड़ में धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने ही पति को 'वर' बताकर एक युवती की शादी उससे करवा दी और फिर पति ने युवती से लाखों की ठगी कर उसे अकेला छोड़ भाग निकला।

अब पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर मैरिज ब्यूरो संचालिका चित्रा चौधरी और उसके पति संजय चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और विश्वासघात का मामला दर्ज किया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

ये खबर भी पढ़ें.. डिप्टी कलेक्टर का नेम प्लेट लगाकर युवती के पास पहुंचा पूर्व प्रेमी, फिर जो हुआ...

धोखे की शादी

मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली पीड़िता दमयंती चौधरी ने जुलाई 2024 में बिलासपुर के अमेरी क्षेत्र में संचालित एक मैरिज ब्यूरो में अपना विवाह के लिए प्रोफाइल दर्ज करवाया था। ब्यूरो चलाने वाली महिला चित्रा चौधरी ने शुरुआत में कुछ लड़कों के प्रस्ताव भेजे, लेकिन दमयंती को कोई पसंद नहीं आया।

इसके बाद चित्रा ने अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेजा, जो हरियाणा के सिरसा का रहने वाला बताया गया। दमयंती को संजय पसंद आया और उसने शादी के लिए हामी भर दी।

11 महीने तक निभाया ‘नाटक’

चित्रा ने गिरौधपुरी धाम में पूरे रीति-रिवाज से दमयंती की शादी संजय से करवा दी। शादी के बाद संजय, दमयंती को सिरसा अपने घर ले गया, जहां दोनों करीब 11 महीने तक साथ रहे। इसके बाद वे दोनों बिलासपुर लौट आए और विनोबा नगर में किराए पर रहने लगे। दमयंती ने वहीं एक ब्यूटी पार्लर भी खोल लिया था, लेकिन जल्द ही चीजें बदलने लगीं।

ये खबर भी पढ़ें.. छत्तीसगढ़ की डॉ. जयमति कश्यप को पीएम मोदी ने किया सम्मानित

पैसों से कार खरीदी, फिर पति गायब

इस दौरान संजय ने परिजन की बीमारी और निजी परेशानियों का बहाना बनाकर दमयंती से करीब ₹7 लाख रुपए ठगे। इन पैसों से उसने कार खरीदी। अचानक एक दिन संजय कार समेत गायब हो गया। कार वहीं छोड़ दी गई, जिससे साफ हो गया कि वह पकड़े जाने के डर से भागा था।

ऐसे खुला राज

पति के अचानक लापता होने पर दमयंती ने उसकी खोजबीन शुरू की, तब उसे हैरान कर देने वाली सच्चाई पता चली। वह जानकर सन्न रह गई कि चित्रा, जो शादी करवाने वाली बनी थी, असल में संजय की पहली पत्नी है और दोनों का एक बेटा भी है। यानी संजय पहले से शादीशुदा था और उसकी पत्नी ने जानबूझकर उसे दूसरी शादी के लिए ‘पेश’ किया था।

ये खबर भी पढ़ें.. महालेखाकार ऑफिस के सीनियर अधिकारी पर केस दर्ज, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

पुलिस ने दर्ज किया केस

दमयंती की शिकायत पर सकरी पुलिस ने चित्रा और संजय के खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में पता चला कि चित्रा मूल रूप से मुंगेली जिले के हथनीकला गांव की रहने वाली है। दोनों फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

मामले की मुख्य बातें:

शादी के लिए खुद के पति का प्रोफाइल युवती को भेजा गया

गिरौधपुरी में कराई शादी, बाद में सिरसा और बिलासपुर में साथ रहे

पति ने युवती से 7 लाख रुपए लिए और फिर हुआ फरार

जांच में खुलासा – महिला, पति की पहली पत्नी निकली

दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, तलाश जारी

यह मामला शादी की संस्थान में भरोसे की नींव को झकझोरने वाला है, जहां विवाह को धोखाधड़ी और लालच का जरिया बना दिया गया। पीड़िता की हिम्मत और समय पर की गई शिकायत ने इस गंभीर अपराध को उजागर किया है।

ये खबर भी पढ़ें.. बलरामपुर में PWD अफसर की बदसलूकी, पत्रकारों से छीना कैमरा

Wife got husband married | absconded | fake marriage bureau | Bilaspur | chattisgarh | पति की दूसरी शादी | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Bilaspur
  • बिलासपुर
  • Wife got husband married
  • absconded
  • मैरिज
  • chattisgarh
  • fake marriage bureau
  • पति की दूसरी शादी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग