महतारी वंदन की राशि बढ़ेगी , इसलिए फैसला ले सकती है साय सरकार

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
will mahtarti vandan money increased the sootr
will mahtarti vandan money increased the sootr

महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने का असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ सकता है। दरअसल, महाराष्ट्र में बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 2000 रुपए प्रतिमाह दिए जाने की घोषणा की है।

Mahtari Vandan Scheme: महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने का असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ सकता है। दरअसल, महाराष्ट्र में बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 2000 रुपए प्रतिमाह दिए जाने की घोषणा की है। यह राशि सालाना 24 हजार रुपए होती है। ठीक इसी तरह की योजना छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार चला रही है।

सरकारी बैंक की 23 साल की ब्रांच मैनेजर ने लगाई फांसी , BOM थीं PO

यहां पर प्रतिमाह 1000 रुपए महतारियों के खाते में सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं। यह राशि सालाना 12 हजार रुपए होती है। यानी की महाराष्ट्र में बीजेपी की ओर से दी जाने वाली राशि से आधी। यही नहीं छत्तीसगढ़ की तरह ही मध्य प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार लाड़ली बहना योजना चला रही है। वहां 1200 रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं। यानी कि छत्तीसगढ़ सरकार की तुलना में 200 रुपए कम।

छत्तीसगढ़ से निकला 6600 करोड़ का बिटकॉइन घोटाला , 6 और कंपनियां मिलीं

तीन राज्यों में सबसे कम छत्तीसगढ़ में

महाराष्ट्र में अभी बीजेपी अगुवाई वाली एनडीए की सरकार है। यहां पर चुनाव से ठीक पहले एकनाथ शिंदे सरकार ने योजना लागू की थी। इसके तहत वहां की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति महीने दिए जाते हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में 1200 रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में 1000 रुपए ही दिया जा रहा है। यानी कि तीनों राज्यों से सबसे कम।

छत्तीसगढ़ की पूर्णिमा साहू जमशेदपुर में कांग्रेस से 30000 वोटों से आगे



जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने की राशि बढ़ाए जाने की मांग

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन याेजना की राशि बढ़ाए जाने की मांग की जा रही है। पिछले दिनों ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( जे ) ने महतारी वंदन योजना की राशि बढ़ाने की मांग सरकार से की है। जोगी कांग्रेस का कहना है कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश और झारखंड में महिलाओं को ज्यादा पैसे दिए जाते हैं, जबकि हमारे राज्य की बहनों को केवल एक हजार रुपये ही दिए जाते हैं। जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस संबंध में पत्र भी लिखा है।

MBBS छात्र ने सिम्स में अपना गला काटा, प्रोफेसर ने सरेआम मारा था तमाचा

Tags:
  • BJP
  • CG News
  • Chhattisgarh Government
  • cg news in hindi
  • cg government
  • CG Govt
  • Mahtari Vandana Yojana
  • Chhattisgarh Mahtari Vandana Yojana
  • महतारी वंदना योजना
  • छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना
  • Mahtari Vandan
  • महतारी वंदन
  • Mahtari Vandana Yojana Chhattisgarh
  • cg news update
  • cg news today
  • Maharashtra Assembly Election 2024
  • maharashtra assembly election
जयपुर में कांग्रेस का 10 दिन का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर, 81 सचिवों को मिलेगी ट्रेनिंग, राहुल गांधी-खड़गे आएंगे

By Jageshwar Prasad

जयपुर में कांग्रेस का 10 दिन का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर, 81 सचिवों को मिलेगी ट्रेनिंग, राहुल गांधी-खड़गे आएंगे
एमपी में नए साल में 4 महीने बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस, 121 दिन की मिलेगी छुट्टी, मार्च में मिलेगा 9 दिन का ब्रेक!

By Aman Vaishnav

एमपी में नए साल में 4 महीने बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस, 121 दिन की मिलेगी छुट्टी, मार्च में मिलेगा 9 दिन का ब्रेक!
आज राजधानी भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, कैबिनेट बैठक के बाद सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर करेंगे चर्चा

By Aman Vaishnav

आज राजधानी भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, कैबिनेट बैठक के बाद सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर करेंगे चर्चा
सावधान मध्य प्रदेश! 68% लोग बिना डॉक्टर की सलाह के खा रहे दवाएं, लिवर-किडनी पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

By Aman Vaishnav

सावधान मध्य प्रदेश! 68% लोग बिना डॉक्टर की सलाह के खा रहे दवाएं, लिवर-किडनी पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की ठंड! MP के 19 जिलों में बारिश के आसार, CG में बढ़ेगी ठिठुरन, राजस्थान में 6 डिग्री तक गिरा पारा

By Aman Vaishnav

कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की ठंड! MP के 19 जिलों में बारिश के आसार, CG में बढ़ेगी ठिठुरन, राजस्थान में 6 डिग्री तक गिरा पारा
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर

By Amresh Kushwaha

PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे

By Sanjay Gupta

इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे