महिला इंजीनियर से लाखों की ठगी... बिटकॉइन में डबल मुनाफे का लालच देकर लूट लिए 36 लाख रुपए

Kanak Durga Jha | Published:
Share
woman engineer duped 36 lakh luring bitcoin double profit
woman engineer duped 36 lakh luring bitcoin double profit

Chhattisgarh Fraud Case : भिलाई में बिटकॉइन में निवेश करने पर डबल मुनाफे का लालच देकर जूनियर ने महिला इंजीनियर से 36 लाख 15 हजार रुपए वसूल लिए।

Chhattisgarh Fraud Case : छत्तीसगढ़ के भिलाई से ठगी का एक और मामला सामने आया है। एक महिला इंजीनियर से जूनियर इंजीनियर ने लाखों की ठगी की। बिटकॉइन में निवेश करने पर डबल मुनाफे का लालच देकर जूनियर ने महिला इंजीनियर से 36 लाख 15 हजार रुपए वसूल लिए। जब महिला को ठगी का एहसास हुआ तो महिला इंजीनियर ने अपने जूनियर के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।


बिटकॉइन के जाल में फंसी महिला

शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि 2016 में महिला ने बीआईटी कॉलेज दुर्ग से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर ग्रेजुएशन किया है। कॉलेज में तन्मय विनोद कोहाड़ उसका जूनियर था। वह उसे 2014 से जानती थी। जूनियर होने के कारण दोनों की अच्छी जान पहचान थी। महिला इंजीनियर ने बताया कि 2019 में अचानक एक दिन तन्मय विनोद का उसके मोबाइल में फोन आया। उसने वैष्णवी से कहीं नौकरी दिलाने की बात की।

विनोद की बातें सुनकर महिला ने कहा कि - अभी कहीं नौकरी नहीं है, जब मिलेगी तो वो उसे बता देगी। महिला की बात सुनने के बाद तन्यम ने कुछ महीने बाद फिर से फोन लगाया। इस दौरान तन्यम ने महिला को बताया कि उसने बिटकॉइन में निवेश किया है। इस निवेश में उसे अच्छा रिटर्न मिला है। तन्यम की बातें सुनकर महिला खुश गई।

इसके बाद युवक ने महिला को भी निवेश करने को कहा। तन्मय ने कहा कि अगर वह निवेश करती है तो वह उसे अच्छा रिटर्न दिलवा सकता है। तन्मय की बातों पर भरोसा करके महिला ने उसके खाते में 7800 रुपए पेटीएम कर दिए। इस पर तन्मय ने उसे 6500 रुपए रिटर्न दिया।

उसने कहा कि अलग वह और अधिक इनवेस्ट करेंगी तो उससे लाखों का मुनाफा होगा। इसके बाद वैष्णवी ज्यादा पैसे कमाने के लालच में आ गई और अलग-अलग किस्तों में उसने 36.15 लाख रुपए इनवेस्ट कर दिए, इसके बाद वैष्णवी का मूलधन भी नहीं लौटा। इसके बाद उसने तन्मय के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया।



The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • Bitcoin
  • CG News
  • Bhilai
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh crime news
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • Fraud case
  • cg crime news
  • Chhattisgarh Fraud Case
  • CG Fraud Case
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • Bhilai Bitcoin
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर