महिला इंजीनियर से बदसलूकी... भद्दी गालियां दी, मुंह पर नोटों की गड्डी फेंकी

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Woman engineer mistreated abused notes bundle thrown face the sootr
Woman engineer mistreated abused notes bundle thrown face the sootr

Janjgir Champa Crime News : जांजगीर चांपा जिले के पिसौद गांव में बिजली बिल वसूली के दौरान महिला इंजीनियर के साथ बदसलूकी और धमकी का मामला सामने आया है।

जांजगीर चांपा जिले के पिसौद गांव में बिजली बिल वसूली के दौरान महिला इंजीनियर के साथ बदसलूकी और धमकी का मामला सामने आया है। विद्युत वितरण कंपनी मड़वा की कनिष्ठ यंत्री (Junior Engineer) ज्योति कंवर जब टीम के साथ बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए गांव पहुंचीं, तो एक उपभोक्ता ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

घटना उस वक्त हुई जब टीम गांव के निवासी मनोज साहू, जिन पर करीब एक लाख रुपए बिजली बिल बकाया है, के घर पहुंची। इंजीनियर द्वारा पेमेंट की बात कहने पर उपभोक्ता ने न केवल बिल भरने से इनकार किया, बल्कि महिला अधिकारी को गालियां देते हुए गंभीर धमकी भी दी।

ये खबर भी पढ़िए....वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का हो रहा हिसाब-किताब, दिल्ली से आई टीम

महिला इंजीनियर को दी गालियां

"किसी ने मुझे छुआ तो यहीं काट दूंगा" — यही शब्द कहकर उपभोक्ता ने महिला इंजीनियर को डराने की कोशिश की। इतना ही नहीं, गुस्से में आकर उसने नोटों की गड्डी महिला इंजीनियर के मुंह पर फेंक दी। जब ज्योति कंवर ने सीनियर अधिकारियों को कॉल करके मामले की जानकारी देनी चाही, तो उपभोक्ता ने उनके साथ धक्कामुक्की करते हुए मोबाइल भी छीन लिया।

ये खबर भी पढ़िए....Weather Update : 42 डिग्री को पार कर गया पारा, अभी बढ़ेगी गर्मी


बिजली विभाग की कार्रवाई की तैयारी

घटना के बाद बिजली विभाग में आक्रोश है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिला अधिकारी के साथ हुई इस बदसलूकी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटा है और स्थानीय प्रशासन को पूरे मामले से अवगत कराया गया है।

ये खबर भी पढ़िए....

बिलासपुर में बनेगा MSME टेक्नोलॉजी सेंटर, 4 हजार युवाओं को होगा फायदा

कॉन्स्टेबल की चलती बाइक में लगी आग... बुरी तरह झुलसे



crime news | cg crime news | chhattisgarh crime news | Crime news The sootr | crime news today | cg news today | cg news update

Tags:
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर