छत्तीसगढ़ की महिला मानव तस्करी का शिकार, यूपी के बांदा में 20 हजार में बिकी

Aishwarya Dwivedi | Published:
Share
बांदा में महिला को बेचा गया, चार लोग गिरफ्तार
बांदा में महिला को बेचा गया, चार लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की महिला को प्रेमी ने शादी का झांसा देकर बांदा बुलाया। पत्नी के विरोध पर उसने महिला को 20 हजार में बेच दिया। पुलिस ने महिला को रेस्क्यू कर चार आरोपी पकड़े।

समझें क्या है पूरा मामला

  • छत्तीसगढ़ की महिला काम की तलाश में लोहे की फैक्ट्री गई थी।
  • वहां बांदा के मजदूर विनय से उसकी मुलाकात और प्यार हुआ।
  • शादी का झांसा देकर आरोपी महिला को अपने गांव बांदा ले गया।
  • पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला को 20 हजार में बेचा।
  • यूपी पुलिस ने छत्तीसगढ़ की महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

फैक्ट्री में मुलाकात और प्यार का दांव

छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला रोजगार की तलाश में घर से निकली थी। वह एक लोहे की फैक्ट्री में मजदूरी का काम करने लगी। उसी फैक्ट्री में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला विनय भी काम करता था।

काम के दौरान दोनों की जान-पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातें बढ़ने लगीं। आरोपी विनय ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

छत्तीसगढ़ से बांदा ले जाकर धोखा

आरोपी विनय महिला को बेहतर जिंदगी और शादी का झांसा देकर अपने गांव बांदा ले आया। महिला उसके बहकावे में आ गई। जब विनय महिला को लेकर अपने घर बदौसा थाना क्षेत्र पहुंचा तो वहां हंगामा शुरू हो गया।

उसकी पहली पत्नी को इस बात का पता चल गया। पत्नी ने छत्तीसगढ़ की महिला का कड़ा विरोध किया। घर में हर दिन तीखी बहस और विवाद होने लगा।

20 हजार में किया महिला का सौदा

घर में विवाद बढ़ता देख आरोपी विनय ने शर्मनाक कदम उठाया। उसने छत्तीसगढ़ की महिला से पीछा छुड़ाने का प्लान बनाया। उसने अपनी प्रेमिका को बेचने का फैसला कर लिया।

उसने अपने दोस्त रामभवन से बात की। विनय ने महिला का सौदा 20 हजार रुपये में तय कर दिया। उसने महिला को रामभवन के सुपुर्द कर दिया।

पूरे पैसे नहीं मिले तो दोबारा बेचा

आरोपी विनय को जब रामभवन से पूरे 20 हजार रुपये नहीं मिले तो मामला और उलझ गया। उसने महिला को दोबारा बेचने की साजिश रची।इस बार उसने गरीबदास नाम के व्यक्ति से संपर्क किया।

इस पूरे सौदे में उदित नाम का शख्स बिचौलिया बना हुआ था। छत्तीसगढ़ की महिला को एक से दूसरे हाथ बेचा जा रहा था। पीड़िता पूरी तरह से बेबस हो चुकी थी।

पुलिस ने छत्तीसगढ़ की महिला को बचाया

सौदेबाजी की भनक गांव के लोगों के जरिए डायल 112 (DIAL 112 – Emergency Response Support System) तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकानी हो गई।

बदौसा थाना पुलिस और एएचटीयू (AHTU – Anti Human Trafficking Unit) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव में तुरंत रेड मारी। टीम ने छत्तीसगढ़ की महिला को आरोपियों के कब्जे से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

चारों आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने पीड़िता को फिलहाल वन स्टॉप सेंटर में रखा है। उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विनय, रामभवन, गरीबदास और बिचौलिये उदित को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस को भी इस संबंध में सूचित किया जा सकता है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि महिला छत्तीसगढ़ के किस जिले की रहने वाली है।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ की महिला यूपी के बांदा कैसे पहुंची?
    उत्तर: महिला छत्तीसगढ़ में लोहे की फैक्ट्री में काम करती थी। वहां बांदा निवासी विनय से उसका संपर्क हुआ, जो उसे प्यार के झांसे में लेकर अपने गांव बांदा ले गया।
  2. महिला को कितने रुपये में और क्यों बेचा गया?
    उत्तर: आरोपी की पहली पत्नी ने महिला का विरोध किया था। इससे परेशान होकर आरोपी ने महिला को अपने दोस्त के हाथों 20 हजार रुपये में बेच दिया।
  3. पुलिस ने मामले में क्या कानूनी कार्रवाई की है?
    उत्तर: यूपी पुलिस और एएचटीयू की टीम ने महिला को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा है। घटना में शामिल मुख्य आरोपी समेत चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

नितिन नवीन की वायरल फोटो से शुरू हुई कार्टून वॉर, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

छत्तीसगढ़ के धमतरी में अवैध कीटनाशक फैक्ट्री सील, बिक्री पर लगी तत्काल रोक

चमोली सुरंग हादसा : कोंडागांव के चार मजदूरों की मौत, CM साय देंगे पांच लाख

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा: सरकारी कर्मियों की पत्नियों से होगी वसूली

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ पुलिस
  • महिला
  • उत्तर प्रदेश
  • मेडिकल
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक