CM साय के काफिले के सामने अचानक कूदी महिला, बोली - मेरा रेप हुआ

Kanak Durga Jha | Nov 26, 2024, 08:38 IST
Share
woman suddenly jumped- front CM Sai's convoy said-I was raped bilaspur
woman suddenly jumped- front CM Sai's convoy said-I was raped bilaspur

Bilaspur News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रेप पीड़िता महिला अपनी मासूम बच्चे के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले के सामने कूद गई।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रेप पीड़िता महिला अपनी मासूम बच्चे के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले के सामने कूद गई। महिला का आरोप है कि, रेप का आरोपी उस पर कोर्ट में बयान बदलने का दबाव बना रहा है। इसके लिए उसे धमका भी दे रहा है।

महिला ने सीएम, नेताओं और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल, शनिवार को सीएम विष्णु देव साय का बिलासपुर में एक कार्यक्रम था। इस दौरान एक रेप पीड़िता महिला काफिले के सामने बैठ गई और प्रदर्शन करने लगी। महिला ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने का भी आरोप लगाया।

दिसंबर में भी व्यापमं में नहीं निकलेंगी भर्तियां, ये वैकेंसी भी अटकी

वीडियो वायरल करने की धमकी, बच्चे से भी गलत हरकत

पीड़िता महिला ने बताया कि, रेप के आरोपी किशन पटेल और उसकी पत्नी शिवकुमारी पटेल ने उसे घर में घुसकर पीटा है। आरोप है कि, जेल से छूटने के बाद आरोपी ने उसकी छोटे बच्चे के साथ भी अश्लील हरकत की। बावजूद इसके पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

पीड़िता का कहना है कि, 19 नवंबर की शाम वो अपने बच्चे के साथ घर पर थी। इसी दौरान आरोपी किशन पटेल और उसकी पत्नी उसके घर पहुंची। उन्होंने धमकी दी कि रेप की शिकायत करने के कारण उनका 10 लाख रुपए खर्च हो चुका है। जिसकी भरपाई पीड़िता को करनी होगी।

टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला

आरोपियों ने पीड़िता के खिलाफ पेशी में बयान बदलने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर उसकी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का दावा है कि, जब उसने आरोपियों की बात मानने से इनकार किया तो बच्ची के सिर पर ईंट से वार भी किया गया। दोनों ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

बेलतरा विधायक ने दिया आश्वासन

महिला को हंगामा करते देख बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला वहां पहुंच गए। महिला ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, विधायक शुक्ला ने महिला के बच्चे को गोद में उठाया और उसे पानी भी पिलाया। इस दौरान उन्होंने महिला को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

CM साय की कैबिनेट बैठक, धान खरीदी को लेकर हो सकती है खास घोषणा

पुलिस बोली-महिला की शिकायत पर चल रही जांच

पुलिस अफसरों ने बताया कि, आरोपी किशन पटेल के खिलाफ अब तक 3 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पहले से चल रहे रेप के मामले में वो जेल में था। इसके बाद वो पैरोल में हाल ही में जेल से बाहर आया है। महिला की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई हैं, जिसकी जांच जारी है।

FAQ

  1. महिला ने मुख्यमंत्री के काफिले के सामने क्यों प्रदर्शन किया?
    महिला का आरोप है कि रेप का आरोपी उस पर कोर्ट में बयान बदलने के लिए दबाव बना रहा है और धमकी दे रहा है। पुलिस पर भी उसने आरोप लगाया कि वह कार्रवाई में लापरवाही कर रही है। न्याय की गुहार लगाने के लिए महिला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले के सामने प्रदर्शन किया।
  2. महिला के खिलाफ आरोपी ने क्या-क्या धमकियां दीं?
    महिला का आरोप है कि आरोपी किशन पटेल और उसकी पत्नी शिवकुमारी ने उसे घर में घुसकर पीटा। उन्होंने उसे बयान बदलने का दबाव बनाया और धमकी दी कि ऐसा न करने पर उसकी फोटो-वीडियो वायरल कर देंगे। इसके अलावा, बच्चे के साथ भी गलत हरकत करने का आरोप लगाया गया है।

छत्तीसगढ़ में स्वेटर-कंबल भी बेअसर, ठंड से हो रही मौत... ALERT जारी

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Bilaspur News
  • chhattisgarh news in hindi
  • bilaspur news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती