यश शर्मा हत्याकांड के सभी आरोपियों को मिली उम्रकैद,तीन महीने में आया कोर्ट का फैसला
Harrison Masih | Aug 14, 2025, 20:08 IST
yash-sharma-murder-case-4-accused-life-imprisonment the sootr
रायपुर के बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड में अदालत ने ऐसा फैसला सुनाया जिसने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया। दोस्तों के साथ गई एक रात कैसे जानलेवा बन गई, इसकी पूरी कहानी चौंकाने वाली है।
Yash Sharma murder case: रायपुर के बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड में स्पेशल जज एट्रोसिटी की अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए चारों आरोपियों- तुषार पाहुजा, यश खेमानी, चिराग पंजवानी और तुषार पंजवानी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामले में केवल तीन महीने के भीतर सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया गया। कुल 28 गवाहों के बयान दर्ज हुए और ठोस सबूतों के आधार पर यह निर्णय आया।
ये खबर भी पढ़ें... जशपुर ट्रिपल मर्डर केस: प्रेमी ने की महिला और दो बच्चों की हत्या, रांची से गिरफ्तार
20 वर्षीय यश शर्मा, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के महावीर नगर का रहने वाला था। 13 अक्टूबर 2024 को उसके दोस्त यश खेमानी ने पार्टी के बहाने उसे बुलाया। कार में पहले से मौजूद तुषार पंजवानी, तुषार पाहुजा और चिराग पंजवानी ने उससे उसके दोस्त तुषार तोलानी के बारे में पूछा। जब यश ने अनभिज्ञता जताई, तो रिंग रोड के पास एक कैफे के बाहर आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।
ये खबर भी पढ़ें... बेटे के सरेंडर करते ही नक्सलियों ने कर दी पिता की हत्या, 25 दिन में 10 लोगों का मर्डर
यश को गंभीर हालत में चरोदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन धमकी देकर उसने परिवार को सिर्फ एक्सीडेंट होने की बात बताई। बाद में उसकी हालत खराब होने पर AIIMS में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके सीने और पेट के अंगों में गंभीर चोटें और इंफेक्शन है। सच सामने आने के बाद 19 अक्टूबर को परिजनों ने राजेंद्र नगर थाने में FIR दर्ज कराई।
FIR के बाद पुलिस ने पहले तुषार पाहुजा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। बाकी आरोपी करीब तीन महीने तक अलग-अलग शहरों में छिपते रहे, लेकिन आखिरकार पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।
ये खबर भी पढ़ें... Durg Rape and Murder Case : गुनहगार कोई और...! नार्को टेस्ट की मांग
रायपुर यश शर्मा मर्डर Raipur Crime News
ये खबर भी पढ़ें... cg crime : छत्तीसगढ़ में कॉलेज के प्राचार्य ने PG की छात्रा के साथ की गंदी हरकत , FIR दर्ज
स्पेशल जज एट्रोसिटी की अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए तीन महीने में सुनवाई पूरी की और चारों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने इसे "पूर्व नियोजित और निर्मम हत्या" माना।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... जशपुर ट्रिपल मर्डर केस: प्रेमी ने की महिला और दो बच्चों की हत्या, रांची से गिरफ्तार
क्या है पूरा मामला?
बंधक बनाकर मारपीट
मारपीट के बाद यश को शगुन फॉर्म, VIP रोड के कमरा नंबर 107 में ले जाया गया, जहां दो दिनों तक उसे बंधक बनाकर लगातार पीटा गया। आरोप है कि इस दौरान बांस के डंडे से प्रहार, सिगरेट से जलाना और जबरन शराब पिलाने जैसी यातनाएं दी गईं।
हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
गिरफ्तारी और जांच
ये खबर भी पढ़ें... Durg Rape and Murder Case : गुनहगार कोई और...! नार्को टेस्ट की मांग
रायपुर यश शर्मा मर्डर Raipur Crime News
यश शर्मा हत्याकांड: दोस्ती के नकाब में छुपा खौफनाक सच
|
ये खबर भी पढ़ें... cg crime : छत्तीसगढ़ में कॉलेज के प्राचार्य ने PG की छात्रा के साथ की गंदी हरकत , FIR दर्ज
कोर्ट का फैसला
FAQ
- यश शर्मा हत्याकांड क्या है?
यश शर्मा हत्याकांड रायपुर का एक सनसनीखेज मामला है, जिसमें 20 वर्षीय युवक यश शर्मा को उसके परिचित दोस्तों ने पार्टी के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, कई दिनों तक बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। - यश हत्याकांड में अदालत ने क्या सजा सुनाई है?
अदालत ने चारों दोषियों — तुषार पाहुजा, यश खेमानी, चिराग पंजवानी और तुषार पंजवानी — को उम्रकैद की सजा सुनाई है, जिससे उन्हें जीवनभर जेल में रहना होगा। - यश हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने कैसे पकड़ा?
पुलिस ने परिजनों के दबाव और लंबी जांच के बाद आरोपियों को अलग-अलग शहरों से गिरफ्तार किया, जिसमें बेंगलुरु और मध्य प्रदेश के रास्ते से भी गिरफ्तारी की गई।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari