योग दिवस पर छत्तीसगढ़ बनाएगा बड़ा रिकॉर्ड, मिस्ड कॉल से होगा रजिस्ट्रेशन

VINAY VERMA | Published:
Share
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में महाअभियान
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में महाअभियान

छत्तीसगढ़ इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में है। सरकार का लक्ष्य है कि अधिकतम जनभागीदारी के जरिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई जाए। गांव से लेकर शहर तक योग अभियान चल रहा हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

Raipur। छत्तीसगढ़ इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। राज्य सरकार ने 21 जून को होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जनआंदोलन का रूप देने की रणनीति बनाई है। लक्ष्य सिर्फ योग कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि अधिकतम लोगों की भागीदारी के जरिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाना भी है।

मुख्य सचिव ने संभाली कमान

मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील ने उच्च स्तरीय बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने साफ निर्देश दिए कि आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

सरगुजा बनेगा योग का केंद्र

इस वर्ष राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सरगुजा में प्रस्तावित है। सरकार इसे भव्य स्वरूप देने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल, व्यवस्थाओं और जनभागीदारी से जुड़े सभी इंतजाम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

सरकार की योजना सिर्फ जिला मुख्यालयों तक सीमित नहीं है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रमुख स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ा जाए। आयुष विभाग और समाज कल्याण विभाग को संयुक्त रूप से अभियान संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

नीट परीक्षार्थियों को नहीं होगी परेशानी

योग दिवस के दिन ही नीट की पुनर्परीक्षा भी आयोजित हो रही है। इसे देखते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

गिनीज रिकॉर्ड के लिए शुरू हुआ अभियान

आयुष विभाग के मुताबिक केंद्र सरकार ने इस बार रिकॉर्ड स्तर की भागीदारी का लक्ष्य रखा है। 14 जून से ऑनलाइन योग अभ्यास सत्र भी शुरू किए गए हैं। सुबह 6:15 से 7:35 बजे तक चल रहे इन सत्रों के जरिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

मिस्ड कॉल से होगा पंजीयन

सरकार ने लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 जारी किया है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर कोई भी व्यक्ति अपना पंजीयन करा सकता है। साथ ही आयुष मंत्रालय ने योग संगम पोर्टल-2026 भी शुरू किया है, जहां संस्थाएं, स्कूल, कॉलेज, विभाग और सामाजिक संगठन अपने कार्यक्रमों का पंजीयन कर सकेंगे।

रिकॉर्ड पर सरकार की नजर

प्रदेश सरकार का फोकस इस बार सिर्फ औपचारिक आयोजन पर नहीं, बल्कि अधिकतम जनभागीदारी पर है। यदि गांव से लेकर शहर तक लोगों की अपेक्षित भागीदारी मिलती है तो छत्तीसगढ़ योग दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना सकता है। सरकार को उम्मीद है कि इस बार का आयोजन प्रदेश को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की दौड़ में मजबूत दावेदार बना देगा।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में योग दिवस का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जनआंदोलन बनाना है। इसके जरिए अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में राज्य को शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है।
  2. योग दिवस में रजिस्ट्रेशन कैसे किया जा सकता है?
    योग दिवस में भाग लेने के लिए सरकार ने टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 जारी किया है। इस पर मिस्ड कॉल देकर कोई भी व्यक्ति अपना पंजीयन कर सकता है। इसके अलावा योग संगम पोर्टल 2026 के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
  3. राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम कहां आयोजित होगा?
    इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सरगुजा में प्रस्तावित है। इसे भव्य स्वरूप देने के लिए प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह खबरें भी पढ़े...

योग दिवस की तैयारी तेज, 21 जून को पूरे छत्तीसगढ़ में होगा बड़ा आयोजन

ब्राजील में भारतीय गाय ने तोड़े रिकॉर्ड, करोड़ों में बिकी, गिनीज बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज

रायपुर में शराब पार्टी के बाद मर्डर : पार्षद ने ली युवक की जान, महानदी किनारे रेत में दफनाया शव

सरगुजा जमीन विवाद में बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, फिर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

Tags:
  • सरगुजा
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • गिनीज बुक रिकॉर्ड
  • योग दिवस
  • मंत्रालय महानदी भवन
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?