करैत सांप को मृत्युदंड , मृत युवक के साथ चिता पर जिंदा जलाया , डसने से हुई थी मौत

Marut raj | Published:
Share
Young man died snake bite Korba Chattisgarh the sootr
Young man died snake bite Korba Chattisgarh the sootr

करैत सापों की प्रजाति है। यह भारतीय उपमहाद्वीप के जंगलों में पाई जाती है। यह अत्यन्त विषैला सांप है। यह भारत के सबसे विषैले सर्पों में से एक है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मृत युवक के साथ सांप को जिंदा जलाए जाने का मामला सामने आ रहा है। युवक की मौत इस सांप की वजह से ही हुई थी। गांव वालों ने उक्त सांप को जिंदा पकड़ लिया था और उसे एक टोकरी में बंद कर लिया था। युवक को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।

करैत सांप ने पलंग पर चढ़ कर काटा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरबा जिले में बैगामार गांव है। गांव में मनसा राम राठिया के परिवार में पत्नी और दो बेटे थे। शनिवार की रात खाना खा कर सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए। उनका बेटा डिगेश्वर राठिया ( 22 ) भी अपने कमरे में सोने चला गया। युवक खाट पर मच्छरदानी लगा कर सो रहा था।

रात में मच्छरदानी के अंदर जहरीला करैत सांप घुस गया और उसके पैर पर काट लिया। युवक ने बिस्तर से उठकर देखा तो मच्छरदानी में सांप लिपटा हुआ था। उसने उठकर इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।

रविवार की सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता मनसा राम ने बताया कि डिगेश्वर घर का बड़ा बेटा था और पढ़ाई करने के साथ खेती किसानी में साथ देता था।

भारत के सबसे विषैले सर्पों में से एक है करैत

सर्पदंश के बाद ग्रामीणों ने सांप को पकड़ लिया और एक टोकरी में बंद करके रखा था। सभी जिला मेडिकल कॉलेज से पोस्टमॉर्टम करा कर घर पहुंचे। इसके बाद युवक का अंतिम संस्कार करने मुक्तिधाम पहुंचे। ग्रामीण सांप को भी रस्सी से बांधकर डंडे के सहारे मुक्तिधाम लेकर गए। सांप को भी युवक की चिता के साथ जिंदा जला दिया गया।

उल्लेखनीय है कि करैत सापों की प्रजाति है। यह भारतीय उपमहाद्वीप के जंगलों में पाई जाती है। यह अत्यन्त विषैला सांप है। यह भारत के सबसे विषैले सर्पों में से एक है।

Tags:
  • CG News
  • सर्पदंश
  • सर्पदंश पीड़ित
  • Snake Bite
  • cg news hindi
  • snakebite chhattisgarh
  • करैत सांप
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर