मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर युवक ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

Kanak Durga Jha | Published:
Share
young man hanged himself inside magistrate court durg
young man hanged himself inside magistrate court durg

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई कोर्ट परिसर से आई इस दर्दनाक खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर एक क्लर्क ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई कोर्ट परिसर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक क्लर्क ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोमनाथ ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोग कोर्ट रूम पहुंचे और देखा कि सोमनाथ फंदे से लटका हुआ है। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भिलाई-3 थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया।

कोर्ट रूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि क्लर्क सोमनाथ ठाकुर ने मजिस्ट्रेट अभिनव डहरिया के कोर्ट रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं है, क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है।


कोर्ट रूम में आत्मघाती कदम- सोमनाथ ठाकुर ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला- पुलिस को घटनास्थल से कोई लिखित साक्ष्य नहीं मिला, आत्महत्या के कारणों पर जांच जारी।

कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप- घटना के बाद कोर्ट स्टाफ और वहां मौजूद लोग गहरे सदमे में।

आर्थिक तंगी की आशंका- साथियों के अनुसार मृतक कर्ज और वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा था।

पुलिस ने दर्ज किया मर्ग- भिलाई-3 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।



इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद स्टाफ और अन्य लोग गहरे सदमे में हैं। सोमनाथ के कुछ साथियों का कहना है कि वह आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान चल रहा था और संभवतः इसी कारण उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की छानबीन में जुटी है।

नाश्ता बनाने को लेकर कहासुनी, पत्नी ने लगाई फांसी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला की लाश घर के सिलिंग पंखे पर लटकती मिली है। 21 जुलाई की सुबह की घटना है। कोतरा रोड के अटल विहार काॅलोनी में पति-पत्नी और उनका ढाई साल का बच्चा रहता था। जहां ममता साहू (30 साल) का शव चुनरी के फंदे से लटका मिला।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पति सुबह नाश्ता बनाने बोलकर घर से बाहर निकला था, वापस आया तो नाश्ता नहीं बना था, इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी जिसके बाद महिला ने फांसी लगाई है। फिलहाल जांच के बाद कारणों का खुलासा होगा।

cg suicide case | Chhattisgarh suicide case | मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर आत्महत्या | दुर्ग मजिस्ट्रेट कोर्ट | Durg News | durg news in hindi | आत्महत्या का मामला

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Durg News
  • आत्महत्या का मामला
  • durg news in hindi
  • Chhattisgarh suicide case
  • cg suicide case
  • मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर आत्महत्या
  • दुर्ग मजिस्ट्रेट कोर्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर