केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खड़गे के बयान 'भूपेश बघेल ही CM बनेंगे' पर कहा- भाई और बहन की अलग-अलग पसंद है इनके यहां

The Sootr CG | Nov 13, 2023, 24:00 IST
Share
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खड़गे के बयान 'भूपेश बघेल ही CM बनेंगे' पर कहा- भाई और बहन की अलग-अलग पसंद है इनके यहां
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खड़गे के बयान 'भूपेश बघेल ही CM बनेंगे' पर कहा- भाई और बहन की अलग-अलग पसंद है इनके यहां

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान- भूपेश बघेल ही CM बनेंगे, पर चुटकी लेते हुए कहा कि ये कंफ्यूजन की पार्टी है, इनके यहां भाई की अलग पसंद है, बहन की अलग पसंद है।

RAIPUR. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव के बाद जो माहौल दिखाई दे रहा है, उससे कांग्रेस घबराई हुई है। सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ये छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पांचवा चुनाव है। सभी पांचों चुनाव में यहां काम करने का अवसर मिला। इससे पहले रायगढ़ में चुनाव अभियान में काम किया था और अब रायपुर आया हूं। प्रथम चरण की वोटिंग के बाद एक ऐसी राजनीतिक समझ बन रही है जिससे कांग्रेस में घबराहट शुरू हो गई है। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान- भूपेश बघेल ही CM बनेंगे, पर चुटकी लेते हुए कहा कि ये कंफ्यूजन की पार्टी है, इनके यहां भाई की अलग पसंद है, बहन की अलग पसंद है, खड़गे जी खुद कंफ्यूजन में हैं। पहले बयान देने के बाद हाई कमान से फोन आ गया होगा, इसलिए उन्होंने अपना बयान बदल दिया होगा।

बता दें, सरगुजा में बीते दिनों खड़गे ने चुनावी सभा में कहा था कि फिर से सीएम भूपेश बघेल ही सीएम बनेंगे, जिसके बाद फिर उन्होंने अपना बयान पलट दिया था।

कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया, ऑनलाइन मिल रही

उन्होंने कहा कि बीजेपी में महिला वर्ग पर सबसे अधिक फोकस है। बीजेपी की जिम्मेदारी महिला आधारित रचना रही है। अब छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के तहत 12 हजार रुपए बहनों के बैंक खाते में पहुंचेगा। हमने 42 हजार करोड़ रुपए महिलाओं के बैंक खाते में पहुंचाए हैं। गरीबों के नाम का घर उन्हें जल्द दिया जाएगा। जो लाभार्थी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता नहीं बची है। कांग्रेस के वादों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि शराबबंदी करेंगे पर आज शराब ऑनलाइन मिल रही है। महिला उत्पीड़न के मामलों में छत्तीसगढ़ सबसे ज्यादा है। एक लाख महिलाओं के लापता होने की सूचना है।

कांग्रेस ने नहीं किए वादे पूरे-प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इन्होंने वृद्धा पेंशन को 1500 रुपए करने का वादा किया था, वह भी पूरा नहीं किया है। महिला समूह के कर्ज माफी की बात कही वह भी नहीं किया । भ्रष्टाचार कांग्रेस का प्रमुख एजेंडा है। चुनाव अभियान में लोगों का आक्रोश देखकर कांग्रेस डरी हुई है। ये आनन-फानन में घोषणाएं कर रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़िया भाषा को रमन सरकार ने राज्य भाषा की उपाधि दी थी। मोदी जी की राष्ट्रीय शिक्षा नीति यहां के नए पीढ़ी के लिए मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पांच चुनाव में से तीन चुनाव में सबके आशीर्वाद से सरकार बनाई थी। वैसे ही बड़ी मतों की इस बार भी छत्तीसगढ़ में BJP की सरकार बीजेपी की बनेगी ।

Tags:
  • Congress President Mallikarjun Kharge
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • CM Bhupesh Baghel
  • सीएम भूपेश बघेल
  • Union Minister Dharmendra Pradhan
  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब