4f6a0157-328
12 फरवरी को भारत बंद, एमपी में दिखेगा असर, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
Aman Vaishnav | Published:
mp 12 feb employee strike impact services
केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने 12 फरवरी (आज) को अखिल भारतीय आम हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल का असर मध्य प्रदेश में भी देखा जाएगा। सरकारी और प्राइवेट बैंक, बीएसएनएल, बीमा कंपनियां, डाकघर और केंद्रीय कार्यालयों में हड़ताल होगी।
News In Short
- 12 फरवरी को केंद्रीय श्रमिक संगठनों की आम हड़ताल का आह्वान किया गया है।
- हड़ताल का असर सरकारी और प्राइवेट बैंकों, बीएसएनएल, बीमा कंपनियों पर होगा।
- 6 हजार बैंक शाखाओं में क्लियरिंग स्टाफ की कमी रहेगी।
- भारतीय जीवन बीमा निगम और बीएसएनएल के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे।
- स्कूल और कॉलेजों पर हड़ताल का असर नहीं पड़ेगा। बाजार भी बंद नहीं होंगे।
News In Detail
इस हड़ताल में ट्रेड यूनियन के कई संगठन शामिल हैं। जैसे आईएनटीयूसी, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, सेवा, बैंक, बीमा, केंद्रीय कर्मचारी और बीएसएनएल के संगठन।
किसने बुलाई ये हड़ताल
6 हजार बैंक शाखाएं रहेगी बंद
30 करोड़ से ज्यादा मजदूर शामिल होंगे
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की महासचिव अमरजीत कौर ने बताया कि इस बार प्रदर्शन में भागीदारी पहले से ज्यादा हो सकती है। 9 जुलाई 2025 के प्रदर्शन में करीब 25 करोड़ लोग शामिल हुए थे। यूनियनों के मुताबिक 600 से ज्यादा जिलों में बंद का असर पड़ सकता है। पिछले साल यह असर 550 जिलों तक ही सीमित था।
इस हड़ताल का मकसद क्या है?
नेताओं का मानना है कि ये कोड मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं। नौकरी की सुरक्षा कम करते हैं। मालिकों के लिए कर्मचारियों को रखना और निकालना और भी आसान बना देते हैं।
दूसरी मांगों में ड्राफ्ट सीड बिल, इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल, और शांति एक्ट को खत्म करना, MGNREGA को फिर से शुरू करना, और विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट, 2025 के लिए गारंटी को वापस लेना शामिल है।
मध्य प्रदेश बैंक कर्मचारियों संघ के को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया कि इस हड़ताल में सरकारी बैंकों के साथ-साथ प्राइवेट बैंक भी शामिल होंगे। भारतीय स्टेट बैंक यूनियन ने हड़ताल का समर्थन किया है। वह सीधे तौर पर हड़ताल में शामिल नहीं होगा।
2192bbe4-571
किसानों की रोजी रोटी पर पड़ेगा असर
इन सेवाओं पर पड़ेगा असर
स्कूल, कॉलेजों पर नहीं पड़ेगा असर
क्या-क्या बंद हो सकता है?
- सरकारी बैंक और बीमा ऑफिस
- सरकारी ऑफिस और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां
- कुछ राज्यों में राज्य परिवहन बस सेवाएं
- फैक्ट्रियां और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स
- कोयला, स्टील और दूसरे अहम सेक्टर (यह स्थान के हिसाब से बदल सकता है)
- विरोध वाले इलाकों में MNREGA के तहत ग्रामीण रोजगार के काम
- दुकानें
भारत बंद का इन पर नहीं होगा असर
- अस्पताल और इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।
- एंबुलेंस और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं बनी रहेंगी।
- मेट्रो सर्विस पर नहीं होगा असर।
- प्राइवेट ऑफिस और IT कंपनियां खुले रहेंगी।
- सरकारी स्कूल और कॉलेजों में पढ़ाई जारी रहेगी।
- ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित नहीं होंगी।
यूनियनों की प्रमुख मांगें
मनरेगा में सुधार: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को और मजबूत करने और इसमें बजट बढ़ाने की मांग की जा रही है।
सिविल सर्विस नीतियों का विरोध: सरकार की कुछ नीतियों का विरोध हो रहा है जो सिविल सेवाओं को कमजोर कर रही हैं उन्हें वापस लिया जाए।
पुरानी पेंशन योजना: नई पेंशन योजना के मुकाबले पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने की मांग है।
नई शिक्षा नीति का विरोध: शिक्षा नीति 2020 को वापस लेने की मांग भी की जा रही है।
राहुल गांधी ने किसानों का किया समर्थन
इसके अलावा मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आखिरी सहारा भी खत्म हो सकता है। जब उनके भविष्य से जुड़े अहम फैसले किए गए, तब उनकी आवाज को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। अब सवाल ये है कि क्या मोदी जी इनकी सुनेंगे, या फिर उनके ऊपर किसी grip की पकड़ बहुत मजबूत है? मैं मजदूरों और किसानों के मुद्दों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं।
आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करने सड़कों पर हैं।
मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएँ उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी।
किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा।
और मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आख़िरी सहारा भी…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 12, 2026
देशभर में कैब, बाइक और टैक्सी ड्राइवरों की हड़ताल, घर से निकलने से पहले रहें सावधान
जानें 2025 के सबसे बड़े रोजगार मुद्दे, आखिर क्यों सड़क पर उतरे लाखों युवा, भारत बंद का किया ऐलान
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान कर्मचारी नहीं कर सकेंगे हड़ताल, सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश
एमपी न्यूज: एमपी के हर किसान परिवार पर 74 हजार 420 रुपए का कर्ज, ये राज्य आगे
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari