2000 ड्रोन से सजेगा भोपाल का आसमान, महाकाल से मेट्रो तक 3D ड्रोन शो की झलकियां

The Sootr | Published:
Share
2000-drones-light
Photograph: (thesootr)

मध्यप्रदेश सरकार स्थापना दिवस पर भोपाल में ड्रोन शो आयोजित करेगी। कार्यक्रम की थीम अभ्युदय मध्यप्रदेश रखी गई है। पंद्रह मिनट के इस शो में दो हजार ड्रोन शामिल होंगे। ड्रोन राज्य की संस्कृति और विकास यात्रा प्रदर्शित करेंगे।

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार राज्य के प्रगति पथ और नवाचारों को दर्शाने के लिए एक विशेष ड्रोन शो आयोजित करने जा रही है। इस शो में 2000 ड्रोन एक साथ उड़ान भरते हुए "अभ्युदय मध्यप्रदेश" की थीम को 3D रूप में आकाश में प्रदर्शित करेंगे।

भोपाल, 1 नवम्बर 2025 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह पर लाल परेड ग्राउंड का आसमान एक अद्वितीय नजारे से सराबोर होगा। यह 15 मिनट का हाई-टेक शो शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें राज्य की विरासत, सांस्कृतिक पहचान और विकास यात्रा को जीवंत किया जाएगा।

विरासत से विकास की ओर

विरासत से विकास की ओर" विषय पर आधारित यह शो कन्सेप्ट कम्युनिकेशन्स लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है, जिसका संचालन सेंट्रल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट श्री अर्पित गोयल के नेतृत्व में होगा।

ड्रोन शो में 3D फॉर्मेशन के माध्यम से राज्य की परंपरा, विकास और तकनीकी प्रगति को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें प्रमुख दृश्य होंगे...

1. भारत का नक्शा व मध्यप्रदेश के जिलों की झलक
2. प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की आकृति
3. "अभ्युदय मध्यप्रदेश 2047" के साथ उगता सूरज
4. महाकाल मंदिर और शिवलिंग की आरती
5. लोक कला और पारंपरिक मांडने
6. बाघ की छलांग
7. खेत और कृषि से जुड़े दृश्य
8. उद्योग और MP Investors’ Summit का लोगो
9. हाईवे, मेट्रो और विमान
10. “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान”
11. वेधशाला की छवि
12. अलौकिक सिंहस्थ 2028
13. अंतिम फॉर्मेशन: प्रस्तुतिकरण

यह शो सिर्फ एक तकनीकी प्रदर्शन नहीं है, बल्कि "अभ्युदय मध्यप्रदेश 2047" के विजन को जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, हरित विकास और रोजगार जैसे अहम क्षेत्रों को केंद्र में रखा गया है।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राज्य भर में किया जाएगा। संस्कृति और तकनीक के संगम का यह उदाहरण आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश के विकास का प्रतीक बनेगा।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • ड्रोन
  • लाल परेड ग्राउंड
  • सिंहस्थ 2028
  • मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह
  • अभ्युदय मध्यप्रदेश 2047
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर