भोपाल में बनाया गया 40 किलोमीटर Green corridor, ह्यूमन आर्गन भेजने के लिए किया गया था तैयार

Sandeep Kumar | Apr 16, 2024, 06:25 IST
Share
PIC
PIC

भोपाल की ट्रैफिक पुलिस 40 किलो मीटर लंबा ग्रीन कारिडोर तैयार किया। इसमें 100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। यह कारिडोर चूना भट्‌टी स्थित बंसल अस्पताल से फंदा टोल नाके तक बनाया गया था...आइए जानते हैं क्यों तैयार किया गया कारिडोर

BHOPAL. पेशे से शिक्षक जिला सागर ग्राम देवरी के निवासी 54 वर्षीय हरिशंकर धिमोले का अंगदान भोपाल में हुआ। इससे दो लोगों को नया जीवन मिला है। शुक्रवार को ब्रेन हेमरेज के बाद धिमोले को सागर से आगामी उपचार के लिए भोपाल भेजा गया था। बेटे अनिल ने बताया कि पिता शिक्षक होने के साथ समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक भी करते थे। वे शिक्षा को बहुत महत्व देते थे। उन्होंने अंगदान की इच्छा जताई थी। उनकी एक किडनी अस्पताल में भर्ती मरीज और दूसरी इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती 59 वर्षीय पुरुष मरीज को मिली।दरअसल डीसीपी ट्रैफिक संजय सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि बंसल हॉस्पिटल से चोइथराम हॉस्पिटल इंदौर तक बाय रोड ह्यूमन आर्गन ( human argon ) ले जाया जाना है। इसके बाद डीसीपी के आदेश अनुसार 100 यातायात पुलिस कर्मी बंसल हॉस्पिटल से फंदा टोल नाका तक तैनात किए गए है। बताया जा रहा है कि यह ग्रीन कारिडोर ( Green corridor ) 40 किलो मीटर लंबा था। बता दें कि यातायात पुलिस पहले भी कई बार इस तरह कारिडोर तैयार कर चुकी है।

ये खबर भी पढ़िए...GMC Bhopal: भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज का माहौल जहरीला, परेशान होकर डॉक्टरों ने लिखी चिट्‌ठी

चार जिलों में पुलिस ने ऐसी संभाली व्यवस्था

ग्रीन कारिडोर बनाकर एंबुलेंस भोपाल से दोपहर 12.30 बजे रवाना हुई और 2.45 घंटे में इंदौर पहुंची। इसके लिए चार जिले इंदौर, देवास, सीहोर और भोपाल के पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्था संभाली थी। सभी जगह पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि एंबुलेंस को बिना जाम में फंसे इंदौर तक पहुंचाया जा सके। अस्पताल में डाक्टरों ने पहले से ही आपरेशन की तैयारी कर ली थी। जैसे ही किडनी अस्पताल लाई गई, डाक्टरों ने प्रत्यारोपण शुरू किया।

ये खबर भी पढ़िए...Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की इन सीटों पर कल शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार

एक घंटे में तय किया कि किडनी किसके पास जानी है?

डीन डा. संजय दीक्षित ने बताया कि हमारे पास सुबह 7.30 बजे मरीज की सूचना आई थी। इसके बाद एक घंटे में तय कर लिया था कि यह किडनी किसके पास जानी है। सुबह 10 बजे किडनी लाना तय हुआ। इसके लिए चर्चा कर वहीं के डॉक्टरों की टीम के साथ किडनी लाई गई। इससे समय की भी बचत हुई। यह पहली बार हुआ है, जब किडनी वहीं से आई और हमें लेने भी नहीं जाना पड़ा।

ये खबर भी पढ़िए...RGVP SCAM : पूर्व कुलपति सुनील कुमार की जमानत पर सुनवाई आज

एंबुलेंस भोपाल से इंदौर हुई थी रवाना

अस्पताल में डॉक्टरों ने पहले से ही ऑपरेशन की तैयारी कर ली थी। जैसे ही किडनी आई, प्रत्यारोपण शुरू किया । शिक्षक की दूसरी किडनी भोपाल के अस्पताल में भर्ती मरीज को दी गई। इससे दो मरीजों को जीवनदान मिला।

ये खबर भी पढ़िए...सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से दबोचा

Tags:
  • Green Corridor
  • human argon
  • हरिशंकर धिमोले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज