खनन विवाद पर सीएम का बड़ा बयान, विधायक संजय पाठक से जुड़ी माइनिंग कंपनियों से 443 करोड़ की होगी वसूली
Amresh Kushwaha | Aug 06, 2025, 08:17 IST
443-crore-recovery-from-mining-companies-MLA-Sanjay-Pathak
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वीकृति से अधिक खनन करने वाली तीन माइनिंग कंपनियों से 443 करोड़ रुपए की वसूली का ऐलान किया। यह मामला भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़ा है।
हाल ही में मध्य प्रदेश विधानसभा में स्वीकृति से अधिक खनन करने का एक बड़ा मामला उठाया गया। इसमें भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़ी तीन माइनिंग कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाने की जानकारी दी गई। सीएम मोहन यादव ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान इस मामले पर लिखित उत्तर दिया। इसमें तीन कंपनियों जरिए स्वीकृति से अधिक खनन करने की बात सामने आई। इन कंपनियों से 443 करोड़ रुपए की वसूली की जाएगी। साथ ही, जीएसटी के तहत वसूली की रकम बढ़ने की संभावना भी जताई गई है।
ये खबर भी पढ़िए...भूमि घोटाले में विधायक संजय पाठक की ईओडब्ल्यू जांच शुरू
आनंद माइनिंग कॉर्पोरेशन और निर्मला मिनरल्स ने इस मामले में अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। उनका कहना है कि वे पिछले 70 वर्षों से खनिज का व्यापार कर रहे हैं और उनकी फर्म पर किसी भी प्रकार की रॉयल्टी या टैक्स चोरी की कोई शिकायत नहीं है। इसके अलावा, उनका यह भी कहना है कि किसी भी खदान से ओवर प्रोडक्शन नहीं हुआ और जो मटेरियल खदानों से बिका, उस पर रॉयल्टी, सेल्स टैक्स और जीएसटी का भुगतान किया गया।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: जीतू पटवारी और लखन घनघोरिया के मामलों में फैसला सुरक्षित, संजय पाठक को मिली तारीख
सूत्रों के मुताबिक इस जांच की रिपोर्ट भारतीय खनन ब्यूरो और उपग्रह डेटा के आधार पर तैयार की गई है। जांच दल ने इन आंकड़ों का विश्लेषण किया और स्वीकृत मात्रा से अधिक खनन करने की पुष्टि की। कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह और हेमंत कटारे ने इस मामले पर विधानसभा में मंगलवार (5 अगस्त) को सवाल उठाए थे। इसके बाद यह रिपोर्ट सामने आई।
सरकार ने इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की घोषणा की है। इसके तहत कंपनियों से 443 करोड़ रुपए की वसूली की जाएगी। साथ ही जीएसटी के तहत अतिरिक्त वसूली का भी अनुमान है। यह मामला राज्य की खनिज संसाधन विभाग की ओर से उठाया गया है। इसकी जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जा रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
स्वीकृति से अधिक खनन का मामला
जबलपुर के सिहोरा क्षेत्र में आनंद माइनिंग कॉर्पोरेशन, निर्मला मिनरल्स और पैसिफिक एक्सपोर्ट नामक तीन कंपनियों के जरिए स्वीकृति से अधिक खनन करने का आरोप है। इसके बावजूद इन कंपनियों ने एक हजार करोड़ रुपए की राशि सरकार को जमा नहीं की। इस मामले में आशुतोष मनु दीक्षित की शिकायत के बाद 31 जनवरी 2025 को ईओडब्ल्यू में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद मप्र खनिज साधन विभाग ने 23 अप्रैल 2025 को जांच दल का गठन किया और 6 जून 2025 को जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी गई। इसमें तीन कंपनियों पर 443 करोड़ 4 लाख, 86 हजार 890 रुपए की वसूली का मामला सामने आया।
कंपनियों ने जारी किया स्पष्टीकरण
स्वीकृति से अधिक खनन मामले पर एक नजार...
|
जानें क्या था जांच रिपोर्ट का आधार?
खनन मामले पर सरकार की कार्रवाई
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari