इंदौर में 5 हजार महिलाएं करेंगी तलवारबाजी, सीएम देंगे करोड़ों की सौगात
Sanjay Gupta | Nov 09, 2024, 10:23 IST
इंदैर में तलवारबाजी में बनेगा विश्व रिकॉर्ड
सीएम आज इंदौक के नेहरू स्टेडियम में शौर्यवीरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दौरान वह नारी सशक्तीकरण के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनाओं को 1573 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे।
इंदौर में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करीब साढ़े तीन घंटे के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान कई सौगात देंगे। नेहरू स्टेडियम में पांच हजार महिलाएं शौर्यवीरा कार्यक्रम के तहत सामूहिक तलवारबाजी कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाएंगी।
सीएम नेहरू स्टेडियम में शौर्यवीरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दौरान वह नारी सशक्तीकरण के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनाओं को 1573 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे। सिलेंडर रिफिल के लिए 26 लाख बहनों को 55 करोड़ शिफ्ट करेंगे। वहीं 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 333 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे।
इंदौर एयरपोर्ट पर अब हर यात्री होगा VIP, ऐसे मिलेगी मीट व ग्रीट सुविधा
सीएम सवा तीन बजे इंदौर आएंगे और वह ग्रामीट हाट बाजार जाएंगे। यहां पर 450 से अधिक दिव्यांग को लैपटॉप, मोट्रेट, ट्राईसाइकिल के साथ ही अन्य सहायक उपकरण वितरित करेंगे। इसके बाद वह आईटीसी के अवार्ड कार्यक्रम में जाएंगे। वहां से 4.20 बजे नेहरू स्टेडियम पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां पर वह विविध स्कीम की राशि सिंगल क्लिक से शिफ्ट करेंगे और साथ ही अनमोल मुस्कान वेलफेयर सोसायटी द्वारा हो रहे शौर्यवीरा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वहां से सीएम ब्रिलियंट कन्वेंशन सेटंर में नगर निगम के आयोजन में शामिल होंगे। निगम इंदौर की नई वेबसाइट और डॉक्यूमेंट डिजिटाइजेशन का शुभारंभ करेंगे।
उधर शौर्यवीरा कार्यक्रम के चर्चा में आने के बाद इनके आयोजक मुस्कान भारती और बीजेपी नेता राकेश यादव पहलवान को लेकर शिकायतें भी सामने आई हैं। यह दोनों ओरो रियल इस्टेट प्रालि से जुड़े हुए हैं। कुछ शिकायतें डीसीपी को हुई है जिसमें आरोप है कि ओरो रियल इस्टेट के डायरेक्टर मुस्कान भारतीय (जो इस कार्यक्रम की आयोजक है) और राकेश यादव ने बिक्री के सौदे किए और इसे पूरा नहीं किया। हालांकि इस मामले में राकेश यादव का कहना है कि इन सौदों को पुरा कर दिया गया है और शिकायतें पुरानी हैं, कहीं कोई विवाद नहीं है, यह कार्यक्रम को देखते हुए उछाला गया बेवजह का मुद्दा है।
सीएम इस तरह देंगे 1961 करोड़ की सौगात
इंदौर एयरपोर्ट पर अब हर यात्री होगा VIP, ऐसे मिलेगी मीट व ग्रीट सुविधा
इन कार्यक्रमों में भी करेंगे शिरकत
इंदौर नगर निगम के आयोजन में जाएंगे
शौर्यवीरा आयोजकों पर लगे आरोप
thesootr links
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari