आखिर मासूम मयंक की मौत, शुक्रवार को गिरा था borewell के गड्ढे में

Jitendra Shrivastava | Apr 14, 2024, 16:34 IST
Share
THESOOTR
बोरवेल के गड्ढे में गिरा 6 साल का मासूम।

रीवा में 160 फीट गहरे बोरवेल में फंसे मयंक को बचाया नहीं जा सका। करीब 45 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वह बोरवेल के भीतर 42 फीट की गहराई पर मिट्‌टी-पत्थरों के बीच दबा मिला। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी।

REWA. रीवा में 160 फीट गहरे बोरवेल में फंसे मयंक को बचाया नहीं जा सका। करीब 45 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वह बोरवेल के भीतर 42 फीट की गहराई पर मिट्‌टी-पत्थरों के बीच दबा मिला। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। मेडिकल टीम उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला पंचायत सीईओ सौरभ सोनवडे ने भी मयंक की मौत की पुष्टि की है। रेस्क्यू टीम बोरवेल के गड्ढे से बराबरी से 8 जेसीबी मशीन से खुदाई की। रेस्क्यू टीम ने बोरवेल के गड्ढे में फंसे मयंक को बाहर निकाल लिया है। उसे एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।जिला पंचायत सीईओ सौरभ सोनवडे ने भी मयंक की मौत की पुष्टि की है।

त्योंथर जनपद के सीईओ और एसडीओ निलंबित


सीएम डॉ. मोहन यादव ने मयंक की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को रेड क्रॉस की ओर से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। सीएम ने त्योंथर जनपद के सीईओ और एसडीओ, पीएचई को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि रीवा में जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव में मयंक (6) पिता विजय आदिवासी शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे से 4 बजे के बीच खुले बोरवेल में गिर गया था। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर तुरंत उसे निकालने की कोशिशें शुरू कीं। खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF और SDERF की टीमों को बुलाया गया था।

NDRF के डिप्टी कमांडेंट बोले-हमने पूरी कोशिश की


NDRF के डिप्टी कमांडेंट प्रेम कुमार पासवान ने कहा-इस तरह का ऑपरेशन हमेशा कठिन होता है। पानी और पथरीली जमीन के चलते ज्यादा मेहनत करनी पड़ी।

गड्ढे की गहराई करीब 160 फीट थी


शुक्रवार, 12 अप्रैल को खेत में खुले पड़े बोरवेल ( borewell) के गड्ढे में 6 साल का मासूम खेलते-खेलते गिर गया था। मामला जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव का है। बच्चे का नाम मयंक (6) पिता विजय आदिवासी है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे वह खेत में बच्चों के साथ खेल रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी, जब से जेसीबी से खुदाई और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। रेस्क्यू टीम बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश में जुटी है। मौके पर जेसीबी से खुदाई की जा रही है। बोरवेल के इस गड्ढे की गहराई करीब 160 फीट है।

CM मोहन यादव बोले- प्रयासों के बाद भी नहीं बचा सके मयंक को




मयंक सुरक्षित बाहर निकले यही प्रार्थना


डिप्टी सीएम ने X पर लिखा कि रीवा जिले के ग्राम मनिका में बालक मयंक के बोरवेल में गिर जाने का समाचार प्राप्त होने पर अभी कुछ देर पूर्व घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया। मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने हेतु प्रयासरत प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से घटना की विस्तृत सूचना प्राप्त की। इस दौरान रीवा कलेक्टर, त्यौंथर विधायक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे. मयंक सुरक्षित बाहर निकले यही हम सभी की ईश्वर से प्रार्थना है एवं प्रशासन और बचाव कार्य में लगे एनडीआरएफ के जवान इस दिशा में बेहद संवेदनशीलता के साथ कार्यरत हैं।





बारिश से रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कतें


इधर... बारिश होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है। बोरवेल के गड्‌ढे को तिरपाल से ढंक दिया गया है। साथ ही बोरवेल के आसपास बारिश का पानी जमा नहीं हो इसके उपाय किए जा रहे हैं।

कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे


0e7b110db49ed2cafd3f12b01ef63ada5c304faed8c4333e77d3624880bfbe87
0e7b110db49ed2cafd3f12b01ef63ada5c304faed8c4333e77d3624880bfbe87


कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी विवेक सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने रेस्क्यू का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

45 से 50 फीट में बच्चे के फंसे होने की संभावना


कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि बच्‍चे को बचाने के प्रयास चल रहे हैं। बोरवेल की गहराई 70 फीट है, अब तक 50 फीट खुदाई की जा चुकी है। कैमरे और एलईडी के माध्यम से जानकारी ली है, उसके अनुसार 45 से 50 फीट की गहराई में बच्चे के फंसे होने की संभावना है। बोरवेल के पास टनल बनाई जा रही है, ताकि बच्‍चे तक आसानी से पहुंचा जा सके।



Tags:
  • borewell
  • 6 साल का मासूम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा