6 साल बाद भी मार्कशीट में प्रैक्टिकल अंक दर्ज नहीं कर सका NIOS, शिक्षक का भविष्य अधर में

Neel Tiwari | Jun 21, 2025, 19:47 IST
Share
NIOS
Photograph: (The Sootr)

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (NIOS) भोपाल की लापरवाही सामने आई है। 2019 में डीएलएड के सेकंड ईयर के प्रैक्टिकल मार्क्स छह साल बाद भी मार्कशीट में नहीं जोड़े गए। इससे एक शिक्षक का भविष्य अटक गया है।

MP NEWS: सतना जिले के शिक्षक अखिलेश कुमार शर्मा को 6 साल बाद HC के आदेश से राहत मिली है। 2019 में उन्होंने डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा दी थी। उनकी मार्कशीट में प्रैक्टिकल और TMA (ट्यूटर मार्क्ड असाइनमेंट) के अंक नहीं थे। अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने NIOS को 60 दिन के भीतर संशोधित मार्कशीट जारी करने का आदेश दिया है।

परीक्षा और असाइनमेंट दिए समय पर, मार्कशीट में सब ‘शून्य’

शिक्षक अखिलेश कुमार शर्मा बाल भारती पब्लिक हाई स्कूल, अमरपाटन में कार्यरत हैं। यही उनका स्टडी सेंटर भी था। उन्होंने डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 2017-18 और द्वितीय वर्ष की परीक्षा मार्च 2019 में दी थी। सभी जरूरी प्रैक्टिकल और असाइनमेंट उन्होंने नियमानुसार पूरे किए थे। लेकिन जब उन्हें द्वितीय वर्ष की मार्कशीट मिली, तो उसमें प्रैक्टिकल और टीएमए के अंक गायब थे।

ये खबर भी पढ़िए... उज्जैन महाकाल: रूम बुकिंग के बहाने लाखों की ठगी, पुलिस ने 9 फर्जी वेबसाइटों को कराया बंद

स्टडी सेंटर ने समय पर भेजे थे अंक

अखिलेश का स्टडी सेंटर बाल भारती पब्लिक हाईस्कूल ने कोर्ट में कहा कि प्रशिक्षुओं के अंक 16 दिसंबर 2018 को NIOS, भोपाल को भेजे गए थे। जब छात्रों की मार्कशीट में अंक नहीं दिखे, तो 11 जुलाई और 7 सितंबर 2019 को दोबारा अंक भेजे गए। 2021 में भी दो बार अंक प्रमाणित करके NIOS को भेजे गए, लेकिन सुधार नहीं किया गया।

ये खबर भी पढ़िए... मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, इस विभाग में निकली 19 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

NIOS की गैरहाजिरी

हैरत की बात यह रही कि इस मामले में NIOS, भोपाल की ओर से कोर्ट में कोई पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया। न ही कोई जवाब दाखिल किया गया। एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिविजनल बेंच ने इसे संस्थान की ‘गंभीर लापरवाही’ मानते हुए कहा कि याचिकाकर्ता शिक्षक की ओर से कोई गलती नहीं हुई थी।

ये खबर भी पढ़िए... उज्जैन महाकाल: रूम बुकिंग के बहाने लाखों की ठगी, पुलिस ने 9 फर्जी वेबसाइटों को कराया बंद

60 दिन में जारी करें नई मार्कशीट है HC

हाईकोर्ट ने NIOS, भोपाल को सख्त निर्देश दिया है कि वह 60 दिनों के भीतर याचिकाकर्ता को नया मार्कशीट जारी करे। इसमें प्रैक्टिकल और टीएमए के अंक विधिवत रूप से दर्ज होने चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए... अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 245 हाईवा रेत जब्त

NIOS की चूक से अटका शिक्षक का करियर

एक शिक्षक के मामले से यह सामने आया है कि प्रशासनिक चूक से उनका करियर 6 साल तक लटका रहा। अगर अखिलेश शर्मा ने कोर्ट का सहारा नहीं लिया होता, तो समस्या हल नहीं होती।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • हाईकोर्ट
  • शिक्षक
  • सतना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच