Bhojshala ASI Survey का 61वां दिन : उत्तर और दक्षिण भाग में हुई 3-3 फीट और खुदाई, जानें क्या मिला

Vikram Jain | May 22, 2024, 24:29 IST
Share
61st day of Dhar Bhojshala survey
61st day of Dhar Bhojshala survey

मध्य प्रदेश के धार जिले में ऐतिहासिक भोजशाला में ASI सर्वे के 61वें दिन उत्तर और दक्षिण दिशा में सर्वे का कार्य किया। सर्वे के तहत अंदर के भाग में वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, क्लीनिंग और ब्रशिंग का कार्य किया गया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला में ASI सर्वे लगातार जारी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की टीम ने 61वें दिन मंगलवार को उत्तर और दक्षिण दिशा में सर्वे का कार्य किया। सर्वे के तहत अंदर के भाग में वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, क्लीनिंग और ब्रशिंग का कार्य किया गया।

उत्तर और दक्षिण भाग में खुदाई का कार्य

सर्वे टीम द्वारा उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में की गई खुदाई में तीन-तीन फीट गहराई और बढ़ चुकी है। अब 20 फीट तक खुदाई हो चुकी है। अभी भी मशीनों के आने का इंतजार है, तभी यह सर्वे व्यापक और वैज्ञानिक रूप ले पाएगा। अगले सप्ताह मशीनों के आने की उम्मीद जताई गई है। सुबह आठ बजे एएसआइ की टीम ने भोजशाला में सर्वे कार्य शुरू कर दिया था। उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में सर्वे के तहत पहले मिट्टी हटाई गई। उत्तर दिशा में मुख्य रूप से तीन फीट तक और खुदाई गई। इसमें सामान्य पत्थर व अवशेष ही मिले हैं। सर्वे के 61वें दिन उत्तर और दक्षिण भाग में भी खुदाई का कार्य दिनभर चलता रहा। यहां भी कोई महत्वपूर्ण सामग्री नहीं मिली है।

ये खबर भी पढ़ें.. सीएम मोहन यादव ने किर्गिस्तान में रह रहे मध्यप्रदेश के छात्रों से की फोन पर बात, सुरक्षा का दिया भरोसा

ये खबर भी पढ़ें.. cm mohan yadav का पूर्वांचल में धुआंधार चुनावी दौरा, इन सीटों पर करेंगे जनसभाएं

पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा का पाठ

हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने कहा कि उत्तर और दक्षिण भाग में सर्वे किया गया है। मंगलवार को श्रमिकों और विभाग की टीम के सदस्यों की संख्या कम थी, इसलिए सर्वे व्यापक नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि मशीनें अगले सप्ताह तक धार पहुंच सकती हैं। इधर मंगलवार होने से हिंदू समाजजन भोजशाला में पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

ये खबर भी पढ़ें.. नाबालिग से गैंगरेपः छात्रा से वाहन में हैवानियत, तीनों आरोपी अंदर

ये खबर भी पढ़ें... RATLAM : बेटे की करतूत ने किया शर्मसार , जानें ऐसा क्या हुआ कि बीच चौराहे पिता को मिली सजा

भोजशाला ASI सर्वे का 61वां दिन, भोजशाला सर्वे की वीडियोग्राफी, धार भोजशाला न्यूज, 61st day of Bhojshala survey, Videography of Bhojshala Survey, Dhar Bhojshala News

Tags:
  • भोजशाला ASI सर्वे का 61वां दिन
  • भोजशाला सर्वे की वीडियोग्राफी
  • धार भोजशाला न्यूज
  • 61st day of Bhojshala survey
  • Videography of Bhojshala Survey
  • Dhar Bhojshala News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई