5 राज्यों में 5 साल में 785 पतियों की हत्या: जानें क्या कहता है मध्य प्रदेश का आंकड़ा

Amresh Kushwaha | Jun 12, 2025, 17:03 IST
Share
पतियों की हत्या का तांडव
पतियों की हत्या का तांडव

पिछले पांच वर्षों में देश के पांच राज्यों में 785 पतियों की हत्या की घटनाएं सामने आई हैं। जानें इन मामलों के पीछे क्या कारण हैं और मध्य प्रदेश का आंकड़ा क्या कहता है।

क्राइम डेटा और रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में देश के पांच राज्यों में कुल 785 पतियों की हत्या के मामले सामने आए हैं। इन राज्यों में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल है। इस आंकड़े ने कई सवाल उठाए हैं, खासकर यह कि आखिर क्यों महिलाएं अपने पतियों की हत्या करने के कदम तक पहुंच रही हैं। इन मामलों में से कुछ बेहद जघन्य घटनाएं रही हैं, जिनमें पत्नियों ने अपने पतियों की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। जानें होने वाली इन हत्याओं में मध्य प्रदेश का आंकड़ा क्या कहता है...

ये खबर भी पढ़िए...मेघालय मंत्री का बयान- राजा की हत्या प्री-प्लान आर्गेनाइज्ड क्राइम, इसमें सोनम रघुवंशी शामिल

जानें किन राज्यों में कितनी हत्या

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हत्या के मामले: इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है उत्तर प्रदेश का। यह राज्य देश में क्राइम की सबसे बड़ी संख्या वाले राज्यों में शुमार है। यूपी में पिछले पांच वर्षों में 275 पतियों की कत्ल की घटनाएं सामने आई हैं। इस आंकड़े के अनुसार, 2024 में सबसे ज्यादा 62 मामले दर्ज हुए।

बिहार में भी स्थिति चिंताजनक: बिहार में भी पतियों की हत्या के मामलों में वृद्धि देखी गई है। 2024 में यहां 42 हत्याएं हुईं, वहीं 2023 में 38 और 2022 में 40 मामले थे। 2020 में 30 पतियों की हत्या हुई थी, जो अब तक का सबसे कम आंकड़ा था।

राजस्थान में भी बढ़ते मामले: राजस्थान में भी पतियों की हत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां के 2024 में 35 मामले सामने आए, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे ज्यादा हैं। राजस्थान में कई हत्याएं घातक तरीकों से की गईं, जिनमें से कुछ मामलों में पुलिस भी हैरान हो गई थी। इसमें बांसवाड़ा जिले के सल्लापोट इलाके में एक पति को उसकी पत्नी और जीजा ने मिलकर पीट-पीटकर मार डाला था। इसके बाद उसकी लाश को घर में दफना दिया गया था और महीनों तक किसी को जानकारी नहीं हुई।

महाराष्ट्र में बढ़ते मामले: वहीं चौथे स्थान पर महाराष्ट्र है, जहां पिछले पांच वर्षों में 100 हत्याएं हुईं। इस राज्य में भी महिलाओं द्वारा की गई हत्याओं में वृद्धि देखी गई है, और इन अपराधों की जांच जारी है।

पांचवे स्थान पर है मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश में पिछले पांच वर्षों में पतियों की हत्या के 87 मामले सामने आए हैं। यहां पर भी पिछले कुछ समय में पतियों की हत्या के मामलों में एक चिंताजनक वृद्धि देखी गई है।

ये खबर भी पढ़िए...सुहागरात पर सोनम रघुवंशी ने राज को किया मैसेज- मैं थक गई, इसे मार दो या मैं मर जाऊंगी

मध्य प्रदेश के कुछ चौंकाने वाले हत्या के केस

इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड: वर्तमान में यह हत्याकांड काफी चर्चा में है। इसमें पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी।

बांसवाड़ा का हत्याकांड: बांसवाड़ा जिले में पत्नी ने अपने पति को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला और उसे घर में दफना दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा तब किया जब पुलिस किसी मिसिंग केस की जांच कर रही थी।

भरतपुर का डबल मर्डर केस: भरतपुर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और उसकी लाश को घर में ही छुपा दिया। बाद में उसने पति के लाश के पास बैठकर व्रत भी किया।

ये खबर भी पढ़िए...मेघालय DIG का बड़ा खुलासा- सभी ने हत्या कबूली, राज-सोनम ने एक-दूसरे को बताया मास्टरमाइंड

इन हत्याओं के कारण

इन हत्याओं के पीछे कई कारण हो सकते हैं। एक प्रमुख कारण घरेलू हिंसा (Domestic Violence), मानसिक उत्पीड़न (Mental Harassment), और आर्थिक समस्याएं (Economic Problems) हो सकते हैं। कई महिलाओं ने अपने पतियों की हत्या करने का कारण घरेलू हिंसा या मानसिक उत्पीड़न बताया है। इसके अलावा, कुछ मामलों में महिलाओं ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पतियों की हत्या की योजना बनाई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Husbands Murder | मध्य प्रदेश क्राइम रिपोर्ट | Madhya Pradesh Crime Data | Madhya Pradesh | MP News

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • पतियों की हत्या
  • Husbands Murder
  • मध्य प्रदेश क्राइम रिपोर्ट
  • Madhya Pradesh Crime Data
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा