MP में 9 आईएएस के तबादले, बदले गए 4 जिलों के कलेक्टर, आशीष सिंह को मिला सिंहस्थ मेला अधिकारी का प्रभार
Manish Kumar | Apr 13, 2025, 20:25 IST
बाएं से दाएं - रौशन कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह और आशीष कुमार सिंह (the sootr)
मध्य प्रदेश में 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें उज्जैन, विदिशा, अशोकनगर और हरदा जिले के कलेक्टर भी शामिल हैं। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को भोपाल भेजा गया है।
मध्य प्रदेश में 9 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। रविवार शाम को जारी किए गए आदेश में उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा के कलेक्टर बदले गए हैं। इसमें सबसे प्रमुख नाम उज्जैन कलेक्टर रहे नीरज कुमार सिंह का रहा है। उन्हें हटाकर रौशन कुमार सिंह को वहां का कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही अशोकनगर के कलेक्टर सुभाष द्विवेदी को भी सीएम की नाराजगी की वजह से हटाने की चर्चा है।
![ladli behna]()
बीते दिनों उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह का पारिवारिक विवाद सामने आया था। इस घटनाक्रम की खबर सीएम हाउस तक पहुंची थी। बताया जा रहा है कि मले में किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की थी। लेकिन, माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को भोपाल भेजा गया है।
अशोकनगर कलेक्टर सुभाष द्विवेदी को भी पीएम मोदी के श्री आनंदपुर धाम के दौरे के बाद हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के दौरे के दौरान कुछ गड़बड़ियां हुईं थीं, जिससे सीएम मोहन यादव उनसे नाराज थे। माना जा रहा है कि सीएम की नाराजगी अशोकनगर कलेक्टर को भारी पड़ी है।
अशोकनगर के कलेक्टर, 2012 बैच के आईएएस अफसर सुभाष कुमार द्विवेदी को उनके पद से हटाया गया है। उनके तबादले के पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक करीला धाम में सीढ़ियों के धंसने की घटना और दूसरी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान मेला व्यवस्थाओं में खामियां थीं।
इंदौर कलेक्टर
सिंहस्थ मेला उज्जैन 2028 को देखते हुए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उनके अनुभव देखते हुए विशेष जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस की रविवार को आई तबादला सूची में 2010 बैच के आईएएस और इंदौर कलेक्टर सिंह को मेला अधिकारी सिहंस्थ मेला उज्जैन का प्रभार भी सौंपा गया है। आशीष सिंह बीते सिंहस्थ के दौरान भी अहम भूमिका में थे जब आईएएस अविनाश लवानिया मेले के प्रभारी थे।
आशीष सिंह उज्जैन में कलेक्टर भी रह चुके हैं और महाकाल लोक का काम भी उन्हीं के समय में हुआ है। ऐसे में उनके अनुभव को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सचिव स्तर पर प्रमोट होने के बाद वह उज्जैन संभागायुक्त बन सकते हैं। वर्तमान में उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता जुलाई में रिटायर होने वाले हैं।
इंदौर में हाल ही में अपर कलेक्टर बन कर आई 2018 बैच की आईएएस ज्योति शर्मा का छोटा ही कार्यकाल इंदौर में रहा और उन्हें अब इंदौर से सीईओ देवास के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है। इंदौर में वह खनन, स्थापना जैसे प्रभार संभाल रही थी।
मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमआईसीडीसी) इंदौर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर की पोस्ट पर लंबे समय बाद आईएएस की नियुक्ति हुई है। इस पद पर कई अधिकारियों की नजरें थी। अभी इसका प्रभार राजेश राठौड़ के पास था, अब इस पद पर साल 2019 बैच के आईएएस हिमांशु प्रजापति को लाया गया है। जो अभी देवास में सीईओ जिला पंचायत के पद पर है।
इसके साथ ही संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे को श्रम विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं संचालक जनसंपर्क अंशुल गुप्ता को विदिशा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। अंशुल गुप्ता को सीएम मोहन यादव का खास माना जाता है। उन्हें इसी वजह से जनसंपर्क विभाग से सीधी फील्ड पोस्टिंग देते हुए विदिशा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल के निदेशक राजेश गुप्ता को अब संस्कृति विभाग में उप सचिव के रूप में तैनात किया गया है।
वहीं, जबलपुर की संयुक्त कलेक्टर शिवांगी जोशी को मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। शिवांगी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अवर सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
ladli behna
सीएम हाउस तक पहुंचा था उज्जैन कलेक्टर का पारिवारिक विवाद
सीएम की नाराजगी सुभाष द्विवेदी को पड़ी भारी
अशोकनगर के कलेक्टर, 2012 बैच के आईएएस अफसर सुभाष कुमार द्विवेदी को उनके पद से हटाया गया है। उनके तबादले के पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक करीला धाम में सीढ़ियों के धंसने की घटना और दूसरी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान मेला व्यवस्थाओं में खामियां थीं।
करीला धाम मेला में सीएम के साथ हादसा होते- होते बचा था
रंगपंचमी के दौरान करीला धाम में हर साल मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें लाखों लोग भाग लेते हैं। इस साल, मेला अधिकारी का जिम्मा सुभाष कुमार द्विवेदी के पास था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 19 मार्च को आगमन की जानकारी के बावजूद, सुभाष कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने की जरूरत नहीं समझी। जांच में यह सामने आया कि सीढ़ियों को समय पर मजबूत नहीं किया गया, जिसके कारण घटना घटी।
पीएम मोदी के दौरे में भी चूक
सुभाष कुमार द्विवेदी के कार्यकाल में पीएम नरेंद्र मोदी के अशोकनगर दौरे में भी कई व्यवस्थाओं में चूक की बात सामने आई थी। इन घटनाओं के बाद सुभाष कुमार को कलेक्टर पद से हटाने का निर्णय लिया गया।
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को मिला सिंहस्थ मेला अधिकारी का प्रभार
आशीष सिंह उज्जैन में कलेक्टर भी रह चुके हैं और महाकाल लोक का काम भी उन्हीं के समय में हुआ है। ऐसे में उनके अनुभव को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सचिव स्तर पर प्रमोट होने के बाद वह उज्जैन संभागायुक्त बन सकते हैं। वर्तमान में उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता जुलाई में रिटायर होने वाले हैं।
इंदौर से ज्योति शर्मा की विदाई, बनीं देवास सीईओ
एमआईडीसी की अहम पोस्ट पर आए हिमांशु प्रजापति
बसंत कुर्रे बनाए गए श्रम विभाग में अपर सचिव
राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों के तबादले
वहीं, जबलपुर की संयुक्त कलेक्टर शिवांगी जोशी को मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। शिवांगी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अवर सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
thesootr links
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman