ASI सर्वे का 92वां दिन : भोजशाला में दो और अवशेष मिले, नमाज पढ़ी

Jitendra Shrivastava | Jun 21, 2024, 23:25 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश की धार भोजशाला में शुक्रवार, 21 जून को 92वें दिन सर्वे कार्य किया गया। इसमें भोजशाला परिसर में दो और अनशेष मिले। सर्वे टीम ने आज 6 घंटे काम किया और दोपहर बाद मुस्लिम समाज को लोगों ने नमाज पढ़ी...

ASI सर्वे का 92वां दिन : केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम धार भोजशाला-कमाल मौलाना परिसर में वैज्ञानिक पद्धति से सर्वेक्षण कर रही है। आज शुक्रवार, 21 जून को सर्वे का 92वां दिन था। शुक्रवार होने के चलते एएसआई की टीम भोजशाला परिसर में पहुंचने के बाद अधिकारियों की टीम ने सर्वे किया। दोपहर 12 बजे सर्वे कर टीम के सदस्य लौट गए थे। आज सर्वे टीम को तीन अवशेष मिले हैं। दोपहर के बाद मुस्लिम लोगों ने नमाज पढ़ी।

शुक्रवार को भी दो अवशेष मिले हैं

सर्वे में आज यानी शुक्रवार को भी दो अवशेष मिले हैं। मजदूरों की ओर से हटाई जा रही मिट्टी के दौरान सनातनी आकृतियां बनी दो छोटे पत्थर मिले है। हिंदू समाज की और से सर्वे में शामिल गोपाल शर्मा ने बताया कि उत्तर पूर्वी हिस्से में मिट्टी हटाने और उत्खनन के दौरान लगातार अवशेष मिल रहे हैं, एक दिन पहले जहां से भगवान कृष्ण की मूर्ति निकली थी, उसके पास से दो और अवशेष मिले है। पिछले तीन माह में अभी तक छोटे और बड़े अवशेष 1500 से अधिक मिल चुके हैं।

जुम्मे की हुई नमाज

शुक्रवार को दोपहर के समय मुस्लिम समाज को अंदर प्रवेश दिया जाता हैं, टीम के लौटने के बाद 1 बजे से मुस्लिम समाज के लोगों के आने का क्रम शुरू हुआ। दोपहर में जुम्मे की नमाज यहां पर अदा की गई। नमाज में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। शुक्रवार होने के चलते अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

Tags:
  • धार भोजशाला
  • केंद्रीय पुरातत्व विभाग
  • ASI सर्वे का 92वां दिन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज