इंदौर में 50 पैसे का इनामी बदमाश पुलिसकर्मी के घर में मिला

Sanjay Gupta | Dec 04, 2024, 19:05 IST
Share
50 paise found criminal
50 paise found criminal

इंदौर में डीसीपी जोन वन विनोद कुमार मीना से द सूत्र को बताया कि- है तो बदमाश ही, इन्हें क्यों महिमामंडित करना और क्यों हजारों रुपए का इनाम रखना। पुलिस देर-सबेर तो पकड़ ही लेग...

INDORE. इंदौर पुलिस ने पांच दिन पहले दो बदमाशों पर एक रुपए का इनाम घोषित किया था। यानी एक बदमाश पर 50 पैसे। अब कुल एक रुपए को दो इनामी बदमाशों में से एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है। वह भी किसी और जगह नहीं बल्कि पुलिसकर्मी के ही घर में फरारी काटते हुए।

WhatsApp Image 2024-12-04 at 17.48.19
WhatsApp Image 2024-12-04 at 17.48.19

इस इनामी बदमाश को पकड़ा

बदमाश बिट्टू उर्फ सौरभ गौड़, जोन 4 में पदस्थ एक पुलिसकर्मी के मकान में फरारी काटते पकड़ाया। हालांकि पुलिसकर्मी ने यह मकान नस्सू नाम के एक व्यक्ति को दिया था। यह नस्सू बिट्टू का दोस्त था और 50 पैसे का इनामी बिट्टू उसी के पास रह रहा था। जब पुलिस इसे पकड़ने पहुंची तो यह मकान की छत से कूद गया जिससे इसकी टांग टूट गई। आरोपी एक हत्याकांड केस से जुड़ा है।

इसलिए घोषित हुआ था इनाम

इस मामले में डीसीपी जोन वन विनोद कुमार मीना से द सूत्र को बताया कि- है तो बदमाश ही, इन्हें क्यों महिमामंडित करना और क्यों हजारों रुपए का इनाम रखना। पुलिस देर-सबेर तो पकड़ ही लेगी, लेकिन 1 रुपए का इनाम घोषित कर हम समाज को संदेश देना चाहते है कि उनकी कोई बात नहीं है, समाज को इससे डरने की जरूरत नहीं है। हम चाहते हैं कि समाज बेखौफ हो, इससे डरने की जरूरत नहीं है और इन पर हंसा जाए कि यह केवल 50-50 पैसे यानी कुल 1 रुपए के इनामी बदमाश मात्र है।

क्या है मामला

डीसीपी विनोद मीणा ने अर्जुन माली हत्याकांड के गवाह को धमकाने वाले सौरभ उर्फ बिट्टू और और तबरेज पिता जाहिद अली पर यह ईनाम घोषित किया है। सौरभ ने साथी शानू सागर के साथ मिलकर करीब डेढ़ साल पहले अर्जुन की हत्या की थी और बाद में गवाह को धमकाया था। इसी तरह तबरेज चाकूबाजी का आरोपी है। उसने एक युवक को चाकू मारे थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • बदमाश गिरफ्तार
  • 50 पैसे का इनामी बदमाश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई