Rewa : क्लिनिक में हो रहा था गर्भपात, मरीज के परिजन ने बना लिया वीडियो
Madhav Singh | Oct 16, 2024, 10:25 IST
abortion in rewa
रीवा में एक अवैध क्लिनिक में गर्भपात जैसे गलत काम किए जा रहे थे। जानकारी लगने पर एसडीएम ने क्लिनिक को सील कर दिया। जिला कलेक्टर ने मामल की जांच के आदेश दिए हैं। क्लिनिक चलाने वाली नर्सिंग ऑफिसर ने खुद को बेकसूर बताया है।
रीवा में मंगलवार सुबह एक वीडियो और ऑडियो जमकर वायरल हुआ। इसमें एक नर्सिंग ऑफिसर फर्जी क्लिनिक में लिंग परीक्षण और गर्भपात जैसे गलत काम करवा रही है। वीडिया वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। दोपहर में एसडीएम ने क्लिनिक को सील कर दिया। इस मामले की पुष्टि कलेक्टर प्रतिभा पाल ने की है।
जानकारी के अनुसार मामला जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर रायपुर कर्चुलियान तहसील का बताया जा रहा है। यह भी बताया गया कि टीवीएस एजेंसी के बगल में पिछले कई वर्षों से क्लिनिक चल रहा था। नर्सिंग ऑफिसर अनीता मिश्रा अवैध क्लिनिक संचालित कर रही थीं। बताया गया कि क्लिनिक को अनीता की बड़ी बहन चला रही थीं। कुछ समय पहले उनकी मौत हो गई। इसके बाद अनीता क्लिनिक को संभालने लगीं, यहां वह गर्भपात करवाती थीं।
ये भी पढ़ें...हमीदिया अस्पताल के कर्मचारी हड़ताल खत्म, मिलेगा वेतन
बताया गया है कि सामान्य बीमारियों के इलाज की आड़ में प्रसूताओं का गर्भपात कराया जा रहा था। नॉर्मल दिनों में यह क्लिनिक शाम 4 बजे के बाद शुरू होता था। रविवार के दिन इस क्लिनिक में गर्भपात कराने बड़ी संख्या में महिलाएं आती थीं।
घटनाक्रम का खुलासा करते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि गर्भपात करना कानूनन अपराध है। जानकारी लगने पर क्लिनिक को सील करवा दिया गया है। मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें...आयुष्मान योजना : 124 अस्पतालों पर हुई कार्रवाई, भोपाल में सबसे ज्यादा, क्या है वजह?
बताते चलें कि जिला प्रशासन ने जहां बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अवैध क्लिनिक को सील कर दिया। वहीं नर्सिंग ऑफिसर अनीता मिश्रा खुद को बेकसूर बता रही हैं। इस मामले में अनीता मिश्रा का कहना है कि उन्हें कुछ समय से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले उनसे अवैध पैसों की मांग कर रहे हैं। बताया कि वह फ्री टाइम में रायपुर कर्चुलियान में स्थित एक क्लिनिक में सेवाएं देती हैं। मामले की जांच में सब पता चल जाएगा।
यहां चल रहा था क्लिनिक
ये भी पढ़ें...हमीदिया अस्पताल के कर्मचारी हड़ताल खत्म, मिलेगा वेतन
रविवार के दिन होता था गर्भपात
क्या कहा कलेक्टर ने?
ये भी पढ़ें...आयुष्मान योजना : 124 अस्पतालों पर हुई कार्रवाई, भोपाल में सबसे ज्यादा, क्या है वजह?
खुद को बेकसूर बता रही नर्सिंग ऑफिसर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari